भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत 3,08,000* रुपये से लेकर 11,40,000* रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। आयशर का सबसे किफायती मॉडल आयशर 188 है, वहीँ इसका सबसे महंगा मॉडल आयशर 650 प्राइमा G3 4WD है। ट्रैक्टरकारवां पर 18 एचपी से 60 एचपी रेंज में कुल 36 ट्रैक्टर मॉडल सूचीबद्ध है। इस ब्रांड के पॉपुलर ट्रैक्टर मॉडल्स में आयशर 380, आयशर 551 एवं आयशर 333 शामिल हैं। आयशर ने हाल ही में कुछ नए ट्रैक्टर जोड़े हैं, जिनमें आयशर 650 4WD प्राइमा G3, आयशर 251, एवं आयशर 485 4WD वैरिएंट शामिल हैं।
भारत में ट्रैक्टर्स | एचपी | एक्स-शोरूम कीमत |
---|---|---|
आयशर 551 सुपर प्लस | 50 एचपी | ₹7.74 लाख - ₹8.24 लाख* |
आयशर 333 सुपर प्लस | 36 एचपी | ₹5.55 लाख - ₹6.06 लाख* |
आयशर 5660 | 50 एचपी | ₹7.20 लाख - ₹7.59 लाख* |
आयशर 551 4WD | 49 एचपी | ₹8.63 लाख - ₹9.05 लाख* |
आयशर 380 प्राइमा G3 | 40 एचपी | ₹6.58 लाख - ₹7.13 लाख* |
आयशर 480 प्राइमा G3 4WD | 45 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
आयशर 480 प्राइमा G3 | 45 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
आयशर 280 प्लस 4WD | 26 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
अंतिम बार डाटा अपडेट किया गया: 29-Jul-2025 |
आयशर ट्रैक्टर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1959 में नई दिल्ली, भारत की गुडअर्थ कंपनी के साथ साझेदारी में की गई थी। यह भारत के सबसे पुराने ट्रैक्टर निर्माता ब्रांडों में से एक है, जो मजबूत, ईंधन-कुशल एवं लागत-प्रभावी ट्रैक्टर बनाने के लिए जाना जाता है। वर्ष 1960 में आयशर ने भारत में निर्मित आयशर ट्रैक्टरों का उत्पादन शुरू किया। तब से, कंपनी का 'ई' प्रतीक उन लोगों के लिए एक आदर्श बन गया है, जो भारतीय कृषक समुदाय का हिस्सा हैं।
2005 में, TAFE, ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ग्रुप ने आयशर ट्रैक्टर कंपनी का अधिग्रहण किया, जो आज भी भारत में आयशर ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। ब्रांड भारतीय किसानों को इनोवेटिव एवं मॉडर्न सोल्यूशन प्रदान करने के उद्देश्य से नए ट्रैक्टर का निर्माण करना जारी रखता है।
आयशर उन कुछ ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है, जो अपने ट्रैक्टरों में एयर-कूल्ड इंजन प्रदान करती हैं, जो न्यूनतम रखरखाव एवं बेहतर ईंधन दक्षता सुनिश्चित करते हैं, जिसे किसान रोज़मर्रा की खेती के लिए पसंद करते हैं।
आयशर ट्रैक्टर कमर्शियल गतिविधियों के लिए भी उपयुक्त हैं। ये ट्रैक्टर बेहतर ईंधन दक्षता, उन्नत तकनीक, अधिक गियर स्पीड एवं PTO स्पीड आप्शन एवं बेहतर हाइड्रोलिक सिस्टम प्रदान करते हैं।
आयशर ट्रैक्टरों की नई रेंज HT-FS इंजन, कॉम्बी-टॉर्क गियरबॉक्स के साथ नए डिज़ाइन में आते है, जो हाई परफोर्मेंस के साथ आसान गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है एवं किसानों की युवा पीढ़ी को भी आकर्षित करता है।
भारत में आयशर मिनी ट्रैक्टर की कीमत 3,08,000* रुपये से शुरू होती है। वर्तमान में ट्रैक्टरकारवां वेबसाइट पर 3 आयशर मिनी ट्रैक्टर लिस्टेड हैं। इनमें शामिल हैं:
आयशर 280 प्लस 4WD: भारत में आयशर 280 प्लस 4WD की कीमत 5,61,000* रुपये से शुरू होती है। यह 26 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2-सिलेंडर, 1290 CC इंजन द्वारा संचालित होता है। इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स की सुविधा है।
आयशर 188: भारत में आयशर 188 की कीमत 3,08,000* रुपये से शुरू होती है। यह 825 CC की इंजन क्षमता वाला 18 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स की सुविधा है। यह 4WD वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
आयशर 251: भारत में आयशर 251 की कीमत 5,20,000* रुपये से शुरू होती है। यह 1290 CC की इंजन क्षमता वाला 23 एचपी का ट्रैक्टर है। यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश के साथ उपलब्ध है।
आयशर प्राइमा G3 सीरीज में आधुनिक ट्रैक्टरों की एक नई रेंज है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक के साथ आती है। नीचे प्रत्येक बिंदु पर एक नज़र डालें।
HT-FS इंजन: प्राइमा सीरीज के ट्रैक्टरों में हाई टॉर्क - फ्यूल सेवर (HT-FS) लिक्विड कूल्ड इंजन होता है, जो हाई परफोर्मेंस के साथ ईंधन की बचत सुनिश्चित करता है।
कॉम्बीटॉर्क ट्रांसमिशन: ट्रैक्टर में अधिकतम पॉवर, टॉर्क एवं परफोर्मेंस के लिए कॉम्बीटॉर्क ट्रांसमिशन और मल्टीस्पीड PTO दिया गया है, जो 4 अलग-अलग PTO मोड प्रदान करता है।
एडवांस्ड फीचर्स: ये ट्रैक्टर आधुनिक सुविधाओं जैसे एयरोडायनामिक हुड, वन-टच फ्रंट-ओपन सिंगल पीस बोनट, रैप-अराउंड हेडलैंप, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, "वॉक मी होम" फीचर आदि के साथ आते हैं।
पॉपुलर मॉडल: आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3, आयशर 380 सुपर पॉवर प्राइमा G3 एवं आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3, प्राइमा जी3 सीरीज के पॉपुलर ट्रैक्टर्स हैं।
भारतीय बाजार में आयशर ट्रैक्टर अलग-अलग एचपी रेंज में उपलब्ध हैं। आइए नीचे एचपी कैटेगरी के अनुसार प्रत्येक पर एक नज़र डालें:
आयशर 241: भारत में आयशर 241 की कीमत 3,83,000* रुपये से शुरू होती है। यह 1557 CC, एयर-कूल्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित 25 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर स्पीड के साथ स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स होता है।
आयशर 242: भारत में आयशर 242 की कीमत 4,71,000* रुपये से शुरू होती है। यह 1557 CC एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित 25 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स है।
आयशर 188: भारत में आयशर 188 ट्रैक्टर की कीमत 3,08,000* रुपये से शुरू होती है। यह 18 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 825 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है।
आयशर 380: भारत में आयशर 380 की कीमत 6,26,000* रुपये से शुरू होती है। यह 40 एचपी वाला एक पॉपुलर आयशर ट्रैक्टर मॉडल है, जो 3-सिलेंडर 2300 सीसी सिम्पसन इंजन द्वारा संचालित होता है। इसके अन्य वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध हैं, जैसे आयशर 380 4WD, आयशर 380 प्राइमा G3, आयशर 380 प्राइमा G3 4WD, और आयशर 380 सुपर पॉवर।
आयशर 333: यह आयशर 333 ट्रैक्टर 36 एचपी इंजन के साथ आता है। इस मॉडल के दो और वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं, जो कि आयशर 333 सुपर प्लस एवं आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3 हैं। भारत में आयशर 333 की कीमत 5,55,000* रुपये से शुरू होती है।
आयशर 368: भारत में आयशर 368 की कीमत 6,18,000* रुपये से शुरू होती है। यह 38 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर, 2945 सीसी एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है।
आयशर 485: भारत में आयशर 485 की कीमत 6,65,000* रुपये से शुरू होती है। यह 45 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर 2945 सीसी एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होता है। ब्रांड इस ट्रैक्टर का एक और वैरिएंट, आयशर 485 सुपर प्लस ऑफर करता है, जो 49 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है।
आयशर 551: आयशर 551 एक 49 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7,34,000* रुपये है। यह ट्रैक्टर कई वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें आयशर 551 4WD, आयशर 551 सुपर प्लस, आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3, आयशर 551 प्राइमा G3, आयशर 551 प्राइमा G3 4WD, आयशर 551 हाइड्रोमैटिक एवं आयशर 551 हाइड्रोमैटिक प्राइमा G3 शामिल हैं।
आयशर 557: भारत में आयशर 557 की कीमत 8,12,000* रुपये से शुरू होती है। यह 50 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर, 3300 सीसी इंजन द्वारा संचालित है। आयशर 557 4WD, आयशर 557 प्राइमा G3, एवं आयशर 557 प्राइमा G3 4WD ब्रांड द्वारा पेश किए गए इस मॉडल के अन्य वेरिएंट हैं।
आयशर 650 प्राइमा जी3: भारत में आयशर 650 की कीमत 11,40,000* रुपये से शुरू होती है। यह 60 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड सीआरडीआई इंजन द्वारा संचालित है एवं आईमोड फीचर (3 परफॉरमेंस मोड) के साथ आता है। यह पार्शियल सिंक्रोमेश साइड शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत रूपये 3,08,000* से रूपये 11,40,000* (एक्स-शोरूम) तक है। आयशर ट्रैक्टर के फाइनल ऑन रोड कीमत की गणना कई लागतों, जैसे RTO शुल्क, कर, बीमा, आदि को शामिल करके की जाती है। आप ट्रैक्टरकारवां से संपर्क कर किसी भी आयशर ट्रैक्टर की अपडेटेड ऑन-रोड कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आप दो आयशर ट्रैक्टरों की कीमतों एवं स्पेसिफिकेशंस की तुलना करना चाहते हैं, तो हमारे ट्रैक्टर तुलना टूल का उपयोग करें।
पूरे भारत में आयशर के 600 से ज़्यादा डीलर हैं। अगर आप अपने नज़दीकी आयशर ट्रैक्टर डीलर के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट के आयशर ट्रैक्टर डीलर पेज पर जाएँ।
ट्रैक्टरकारवां पर सेकेंड हैंड आयशर ट्रैक्टर के बारे में सारी जानकारी पाएँ। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध सभी पुराने आयशर ट्रैक्टर बेहतरीन कंडीशन में हैं। इसके अलावा, आप ट्रैक्टरकारवां पर पुराने ट्रैक्टर लोन सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आप विभिन्न आयशर ट्रैक्टर मॉडल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ, हमनें भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हर आयशर ट्रैक्टर की स्पेसिफिकेशंस, कीमतों सहित सभी जानकारी उपलब्ध कराई है। हमारे पास आयशर 4WD ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर के लिए एक अलग पेज हैं। इसके अलावा, आप हमारे ट्रैक्टरकारवां वीडियो पेज पर आयशर ट्रैक्टर वीडियो भी देख सकते हैं। आप उपलब्ध ट्रैक्टर लोन सुविधा के बारे में भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम नए एवं पुराने आयशर ट्रैक्टरों पर किफायती ट्रैक्टर लोन के बारे में जानकारी प्रदान करने में मदद करते हैं
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत 3,08,000* रुपये से शुरू होकर 11,40,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
आयशर 380 भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला आयशर ट्रैक्टर है।
आयशर ट्रैक्टर 18 से 60 एचपी तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर भारत में सबसे सस्ता आयशर ट्रैक्टर है।
आयशर 650 प्राइमा G3 4WD भारत में सबसे महंगा आयशर ट्रैक्टर है।
हां, आप आसान EMI विकल्पों पर आयशर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।