भारत में इम्प्लीमेंट्स | कीमत शुरू |
---|---|
शक्तिमान विक्टर VH 60 | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
शक्तिमान सेमी चैंपियन SCH 230 | ₹1.56 लाख |
कृषिकिंग जायरोवेटर KKGT-8 | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
लैंडफ़ोर्स सुप्रीमो 6 फीट | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
माशियो गैस्पार्दो विंड CD 105 | ₹65,205 |
लैंडफ़ोर्स रोबस्टो RTH9MG66 | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
शक्तिमान रेगुलर प्लस RP 125 | ₹1.12 लाख |
फार्मकिंग सुपर प्लस FKRT150 SP | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
माचिनो MRT-SSR 8 FT | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 22-Feb-2025 |
रोटावेटर को रोटरी टिलर के रूप में भी जाना जाता है। रोटावेटर उपकरण एक कृषि उपकरण है, जिसका उपयोग बुआई एवं रोपाई से पहले मिट्टी तैयार करने के लिए किया जाता है। एक रोटरी टिलर मिट्टी को काटता है, मिलाता है, एवं समतल करता है। यह देश भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले ट्रैक्टर उपकरणों में से एक है।
रोटावेटर का इस्तेमाल फसल दर फसल बदलता रहता है, उदाहरण के लिए, यह गेहूं की फसल बोने से पहले मिट्टी तैयार करने और समतल करने का काम करता है, गन्ने या अन्य फलों के बगीचों जैसी कतार वाली फसलों में खरपतवारों को काटता और खत्म करता है।
गियरबॉक्स के आधार पर, उन्हें सिंगल-स्पीड एवं मल्टी-स्पीड रोटावेटर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। मल्टी-स्पीड रोटावेटर में किसान भिन्न-भिन्न कार्यों के दौरान जरुरत के अनुसार रोटर शाफ्ट स्पीड का उपयोग कर कर सकते है। आपको ध्यान देना चाहिए कि मल्टी-स्पीड रोटावेटर केवल मल्टी-स्पीड पॉवर टेक-ऑफ (PTO) वाले ट्रैक्टरों के साथ काम करते हैं।
हमने अपने प्लेटफ़ॉर्म पर 48 ब्रांडों के 900 से अधिक रोटावेटर मॉडल सूचीबद्ध किए हैं, जिनमें शक्तिमान, माशियो गैस्पार्दो एवं फील्डकिंग शामिल हैं। यहाँ, आप आसानी से रोटावेटर खरीद के बेहतर निर्णय के लिए इनके स्पेसिफिकेशंस एवं कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रोटावेटर अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध हैं। रोटावेटर का साइज़ चुनना मुख्य रूप से ट्रैक्टर के इंजन की शक्ति (HP) एवं PTO एचपी पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, 3 फीट रोटावेटर एवं 4 फीट रोटावेटर के बीच के साइज़ वाले मिनी रोटावेटर मिनी ट्रैक्टर के साथ कुशलता से काम करते हैं। ये रोटावेटर छोटे खेतों एवं बागों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध टॉप मिनी रोटावेटर्स में माशियो गैस्पार्दो W105, सोनालिका मिनी हाइब्रिड एवं शक्तिमान प्रोटॉन SRT 1.0 शामिल हैं।
दूसरी ओर, बड़े आकार के रोटावेटर उच्च एचपी ट्रैक्टर के साथ सबसे अच्छा काम करते हैं। वे भारत में सबसे लोकप्रिय हैं, एवं उनके आकार 5 फीट रोटावेटर एवं 6 फीट रोटावेटर से लेकर 8 फीट रोटावेटर तक हैं। वे बड़े कृषि क्षेत्रों में जुताई के संचालन के लिए एकदम सही हैं। इन रोटावेटर के कुछ पॉपुलर उदाहरण हैं शक्तिमान चैंपियन CH 190, महिंद्रा जायरोवेटर ZLX+ 185 एवं सोनालिका चैलेंजर एचडी 6 फीट।
रोटावेटर में मुख्य रूप से तीन प्रकार के ब्लेड होते हैं:
भारत में शक्तिमान रोटावेटर की कीमत 56,000 रुपये* से शुरू होती है। लोकप्रिय शक्तिमान रोटावेटर मॉडल नीचे सूचीबद्ध हैं:
रोटावेटर मॉडल |
एचपी कैटेगरी |
शुरूआती कीमत (रूपये) |
30 से 45 |
1,05,898* |
|
45 से 60 |
1,22,325* |
|
45 से 60 |
1,38,500* |
|
55 से 70 |
1,33,159* |
|
60 से 75 |
1,31,000* |
भारत में फील्डकिंग रोटावेटर की कीमत रूपये 65,000* से रूपये 2,00,000* के बीच है। लोकप्रिय फील्डकिंग रोटावेटर मॉडल नीचे दिए गए हैं:
रोटावेटर मॉडल |
एचपी कैटेगरी |
शुरूआती कीमत (रूपये) |
15 से 20 |
66,031* |
|
35 से 40 |
1,22,452* |
|
35 से 40 |
1,12,842* |
|
45 से 50 |
1,13,796* |
|
60 से 70 |
1,41,967* |
भारत में माशियो गैस्पार्दो रोटावेटर की कीमत रूपये 63,000* से शुरू होती है। बिक्री के लिए उपलब्ध पॉपुलर मास्कियो गैस्पार्दो रोटावेटर मॉडल नीचे लिस्टेड हैं:
रोटावेटर मॉडल |
एचपी कैटेगरी |
शुरूआती कीमत (रूपये) |
12 से 18 |
72,225* |
|
15 से 20 |
63,045* |
|
20 से 30 |
67,365* |
|
40 से 45 |
1,16,910* |
|
50 से 55 |
1,47,280* |
खेत पर सुरक्षित संचालन के लिए रोटावेटर को ट्रैक्टर से ठीक से जोड़ना महत्वपूर्ण है।
रोटावेटर की उचित देखभाल और रखरखाव उनके लंबे जीवन के लिए आवश्यक है। रोटावेटर के गियर ऑयल को नियमित आधार पर बदलें। इसे हर साल या 50 घंटे के उपयोग के बाद एक बार अवश्य बदलना चाहिए ताकि गियरबॉक्स सुचारू रूप से एवं लंबे समय तक काम करे।
हर बार उपयोग के बाद रोटावेटर के सभी हिस्सों को धो लें ताकि सभी एकत्रित गंदगी और अन्य मलबे को हटा दिया जा सके। कीचड़ जमा होने की स्थिति में ट्रेलिंग बोर्ड और ब्लेड से साफ किया जाना चाहिए। जाँच करें कि गियरबॉक्स, साइड ट्रांसमिशन और रोटावेटर शाफ्ट में कोई तेल रिसाव तो नहीं है। अगर रिसाव है, तो गैसकेट या मैकेनिकल सील बदलें और फिर से तेल भरें। यह अनुशंसा की जाती है कि आप अपने रोटावेटर के लिए हमेशा असली स्पेयर पार्ट्स का उपयोग करें।
रोटावेटर चलाते समय बरती जाने वाली मुख्य सावधानियाँ नीचे दी गई हैं:
ट्रैक्टर रोटावेटर की कीमत 50,000* रुपये से शुरू होती है और 2,35,000* रुपये तक जा सकती है। रोटावेटर की कीमत गियरबॉक्स, ब्लेड, आकार, तकनीक और ब्रांड जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। आप हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर नवीनतम ट्रैक्टर रोटावेटर की कीमतों की आसानी से जाँच कर सकते हैं कि कौन सा मॉडल आपके बजट में फिट बैठता है। इसके अलावा, आप दो रोटावेटर की कीमतों और अन्य विशिष्टताओं की तुलना करने के लिए कंपेयर इम्प्लीमेंट टूल का उपयोग कर सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां भारत में बेस्ट रोटावेटर के बारे में वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। हम यह जानते हैं कि किसानों के लिए रोटावेटर कितना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि हम आकर्षक ब्याज दरों पर इम्प्लीमेंट लोन सुविधा प्रदान करते हैं ताकि यूजर्स को रोटावेटर खरीदते वक़्त किसी प्रकार की फाइनेंसियल समस्या का सामना ना करना पड़े और वे आसानी से अपने लिए बेस्ट रोटावेटर खरीद सकें।
साथ ही, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर रोटावेटर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। आप अपनी खेती की ज़रूरतों एवं बजट के हिसाब से कोई एक चुन सकते हैं। रोटावेटर के बारे में अधिक जानने के लिए, हमारे रोटावेटर वीडियो देखें। रोटावेटर के बारे में जानने और उपलब्ध रोटावेटर मॉडल पर बेस्ट डील प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरकारवां को एक्स्प्लोर करें।
रोटावेटर एक कृषि उपकरण है जो फसल बोने एवं लगाने के लिए भूमि तैयार करने के लिए मिट्टी को काटता है, मिलाता है, पीसता है एवं समतल करता है।
भारत में 2025 में रोटावेटर की कीमत 56,000* रुपये से लेकर 2,35,000* रुपये तक है।
आप केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा स्वीकृत विभिन्न योजनाओं से सहायता प्राप्त करके रोटावेटर पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय रोटावेटर शक्तिमान चैंपियन सीएच 190,माशियो गैस्पार्दो W105 और फील्डकिंग रेगुलर सिंगल स्पीड FKRTSG 150 हैं।
आप ट्रैक्टरकारवां पर रोटावेटर के बारे में अपडेटेड जानकारी प्राप्त सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां पर रोटावेटर के 900+ मॉडल उपलब्ध हैं।
आप ट्रैक्टरकारवां से आसान EMI पर रोटावेटर खरीद सकते हैं।