जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड की पहचान एडवांसड टेक्नोलॉजी, बेहतर परफोर्मेंस एवं मॉडर्न इंजीनियरिंग के लिए है। भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत इसके नए फ़ीचर्स एवं शानदार परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से रखी गयी है। भारत में जॉन डियर के 30 से ज़्यादा ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी रेंज 28 से 130 एचपी तक है।

और देखें


पॉपुलर जॉन डियर ट्रैक्टर


जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज


सेकंड हैंड जॉन डियर ट्रैक्टर

सेकंड हैंड जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर
5105 4WD
जॉन डियर
2019 | बेस प्राइस ₹3.36 लाख*
मैसूर, कर्नाटक
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड जॉन डियर 5310 ट्रेम III ट्रैक्टर
5310 ट्रेम III
जॉन डियर
2021 | बेस प्राइस ₹3.99 लाख*
सागर, मध्य प्रदेश
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर
5050 D
जॉन डियर
2014 | बेस प्राइस ₹86,538*
नांदेड़, महाराष्ट्र
अधिक जानकारी प्राप्त करें
सेकंड हैंड जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर
5050 D
जॉन डियर
2019 | बेस प्राइस ₹2.62 लाख*
चंद्रपुर, महाराष्ट्र
अधिक जानकारी प्राप्त करें
Tractor Valuation
अपने पुराने ट्रैक्टर का निष्पक्ष मूल्यांकन प्राप्त करें
अपने ट्रैक्टर का सही मूल्य जानें

जॉन डियर ट्रैक्टर्स की तुलना

VS
John Deere 5205 VS John Deere 5310 Trem III Tractor
John Deere 5205 VS John Deere 5310 Trem III
जॉन डियर
5205
48 एचपी
जॉन डियर
5310 ट्रेम III
55 एचपी
VS
New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus VS John Deere 5210 Tractor
New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus VS John Deere 5210
न्यू हॉलैंड
3600-2 TX ऑल राउंडर प्लस
49.5 एचपी
जॉन डियर
5210
50 एचपी
VS
New Holland 5620 TX Plus VS John Deere 5405 Gear Pro Trem III Tractor
New Holland 5620 TX Plus VS John Deere 5405 Gear Pro Trem III
न्यू हॉलैंड
5620 TX प्लस
65 एचपी
जॉन डियर
5405 गियर प्रो ट्रेम III
63 एचपी

जॉन डियर ट्रैक्टर्स की मुख्य विशेषताएं

Popular Models
पॉपुलर मॉडल
जॉन डियर 5310, जॉन डियर 5050 डी, जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रेम IV 4WD
 Most Affordable Model
सबसे किफायती मॉडल
जॉन डियर 5036 डी
Most Expensive Model
सबसे महंगा मॉडल
जॉन डियर 5075 गियर प्रो 4WD ट्रेम IV
Tractor Dealers
जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर्स
580 ट्रैक्टर डीलर उपलब्ध हैं।

जॉन डियर ट्रैक्टर यूजर रिव्यूज

फॉर 3028 EN
rating rating rating rating rating
Ground clearance bohot achhi hai. Rough fields aur obstacles easily handle karta hai. Implements ke saath kaam easy aur smooth rehta hai. Har kisan ke liye practical choice hai.
एक वर्ष पहले | ANKIT S
और देखें
फॉर 3028 EN
rating rating rating rating rating
यह मिनी ट्रैक्टर छोटा होने के बावजूद पावरफुल है। स्टीयरिंग हल्का और आसानी से मोड़ने वाला है। इसके टायर की पकड़ छोटे खेतों और संकरी जगहों में बेहतरीन है। 28 HP का इंजन रोटावेटर और छोटे कल्टीवेटर के साथ शानदार प्रदर्शन करता है। इसे चलाना बेहद आरामदायक है।
एक वर्ष पहले | Adil
और देखें
फॉर 3028 EN
rating rating rating rating rating
mere pass 3 acre khet hain iske liye maine ye tractor liy hain ab lagbag 2 saal hogaye pr iska milage accha hain , fuel kam khata hain ,ganne ke kheto ke liye behtarin option hain ye traktor
एक वर्ष पहले | Satish Mahajan
और देखें
फॉर 3036 EN
rating rating rating rating rating
इंजन अत्यधिक शक्तिशाली है और भारी कार्यों को आसानी से संभालता है। ईंधन की खपत अधिक है, लेकिन प्रदर्शन के अनुरूप है
एक वर्ष पहले | Gore kalyani
और देखें

जॉन डियर ट्रैक्टर ब्लॉग्स, वीडियोज एवं टॉप स्टोरीज़


सिमिलर ब्रांड्स


जॉन डियर इम्प्लीमेंट्स

जॉन डियर RT1004 रोटावेटर इम्प्लीमेंट
RT1004
जॉन डियर
4 फीट रोटावेटर
38-45 एचपी
कीमत शुरू ₹1.25 लाख
अधिक जानकारी प्राप्त करें
जॉन डियर RT1014 रोटावेटर इम्प्लीमेंट
RT1014
जॉन डियर
4 फीट रोटावेटर
38-45 एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
जॉन डियर RT1024 रोटावेटर इम्प्लीमेंट
RT1024
जॉन डियर
4 फीट रोटावेटर
38-45 एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
जॉन डियर RT1005 रोटावेटर इम्प्लीमेंट
RT1005
जॉन डियर
5 फीट रोटावेटर
42-50 एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें

ट्रैक्टर बायर्स टूल्स


जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर्स एवं सर्विस सेंटर्स

Near Macchali Shahar Padaav, Faizabagh, जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश - 222002
+91-*******253
डीलर से संपर्क करें
614/492 Kunnathur Road, इरोड, इरोड, तमिलनाडु - 638052
+91-*******310
डीलर से संपर्क करें
No. 1 Jayaraj Nagar opp. Fatima College madurai, मदुरै उत्तर, मदुरै, तमिलनाडु - 625018
+91-*******762
डीलर से संपर्क करें
2/200 Uthangarai Main Road, हरूर, धर्मपुरी, तमिलनाडु - 636903
+91-*******170
डीलर से संपर्क करें
No. 3235 Kakkalur Bypass Road, तिरुवल्लुर, तिरुवल्लुर, तमिलनाडु - 602001
+91-*******310
डीलर से संपर्क करें
Chennai Bypass NH-79, कलाक्कुरुचि, कल्लाकुरिची, तमिलनाडु - 606202
+91-*******777
डीलर से संपर्क करें

जॉन डियर ट्रैक्टर के बारे में

जॉन डियर ट्रैक्टर इंडिया अपने दमदार ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, जिनमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, ज़्यादा टॉर्क, एडवांस्ड गियरबॉक्स एवं लिफ्टप्रो जैसी ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता वाले फ़ीचर्स मिलते हैं। चाहे आपका खेत छोटा हो या बड़ा, जॉन डियर ट्रैक्टर हर काम के लिए पॉवर, वर्सटैलिटी एवं भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस देते हैं। इसलिए, आपको 4WD ट्रैक्टर या मिनी ट्रैक्टर की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, आपको अपनी पसंद का हर तरह का ट्रैक्टर मिल जाएगा।

जॉन डियर ट्रैक्टर के लेटेस्ट अपडेट्स

मार्च 2026 में, जॉन डियर ने अपना लेटेस्ट इनोवेशन प्लेटफ़ॉर्म 'पॉवर एंड टेक्नोलॉजी 7.0' लॉन्च किया। यह पहल भारतीय खेती में बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए एडवांस्ड डिज़ाइन के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा देती है। इस टेक्नोलॉजी के तहत नया जॉन डियर 5105 गियर प्रो पेश किया गया है, जिसमें नए स्टाइलिश स्टीयरिंग व्हील, ऑपरेटर के लिए ज़्यादा आरामदायक सीटें एवं एंटी-स्लिप रबर फ़्लोर मैट जैसे नए फ़ीचर्स शामिल हैं। अब जॉन डियर 5210 4WD में क्रीपर स्पीड का ऑप्शन भी मिलता है।

जॉन डियर ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट

मई 2026 के FADA रिटेल डेटा के अनुसार, जॉन डियर ने 6039 ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री दर्ज की एवं भारतीय ट्रैक्टर बाज़ार में अपनी मज़बूत स्थिति बनाए रखी। कुल मार्केट शेयर में इसकी हिस्सेदारी 7.27% है।

भारत में 2026 में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में जॉन डियर की कीमत इसके फ़ीचर्स एवं परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से सही है। हालाँकि, रोड टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण अलग-अलग राज्यों में जॉन डियर की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है। इस ब्रांड का सबसे सस्ता मॉडल जॉन डियर 5036 D है, जिसमें 36 एचपी का इंजन है, एवं सबसे महंगा मॉडल जॉन डियर 5130M है, जो 130 एचपी का ट्रैक्टर है।

जॉन डियर ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं

  • एडवांस्ड टेक्नोलॉजी: इसमें ऑयल जेट पिस्टन कूलिंग, JD लिंक कनेक्टिविटी, स्मार्ट ब्रेक्स, पर्मा क्लच, ऑटोट्रैक GPS-बेस्ड स्टीयरिंग, पॉवर-रिवर्सर एवं बहुत कुछ मिलता है।
  • मज़बूती: मज़बूत और हाई-क्वालिटी वाले पार्ट्स से बने, जो बेहतरीन प्रोडक्टिविटी, क्षमता एवं आराम देते हैं।
  • पॉवरटेक HPCR इंजन: मज़बूत पॉवरटेक इंजन जो ट्रेम IV एमिशन नियमों को पूरा करते हैं।
  • गियरप्रो ट्रांसमिशन: गियरप्रो गियरबॉक्स, जिसमें ज़्यादा स्पीड रेंज होती है, जिससे गियर आसानी से बदलते हैं एवं ड्राइविंग में ज़्यादा आराम मिलता है।
  • मॉडल की बड़ी रेंज: छोटे खेतों, बागों एवं भारी कमर्शियल कामों के लिए जॉन डियर के मिनी ट्रैक्टर उपलब्ध हैं।
  • ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता: भारी लोड को आसानी से उठाने एवं संभालने की क्षमता।
  • MSPTO: अलग-अलग स्पीड पर कुशलता से काम करने के लिए कई PTO स्पीड ऑप्शन मिलते हैं।
  • क्लीन प्रो: क्लीनप्रो रिवर्सिबल फ़ैन इंजन की कूलिंग को बेहतर बनाता है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च कम होता है एवं इंजन की उम्र बढ़ती है।
  • सुरक्षा एवं आराम के फ़ीचर्स: ROPS, बड़े AC केबिन, 'गो होम' फ़ीचर के साथ EQRL, टिल्टेड स्टीयरिंग वगैरह मिलते हैं।
  • वारंटी: ट्रैक्टर खरीदने की तारीख से 5 साल या 5000 घंटे, जो भी पहले हो।

जॉन डियर ट्रैक्टर किसे खरीदने चाहिए?

  • जॉन डियर ट्रैक्टर अपने ट्रांसमिशन एवं दमदार इंजन के लिए जाने जाते हैं, जो इन्हें ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
  • अगर आप सभी एडवांस्ड फ़ीचर्स वाले ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो जॉन डियर ट्रैक्टर आपके लिए ही बना है।
  • जॉन डियर ट्रैक्टर कई तरह के इम्प्लीमेंट्स के साथ काम कर सकते हैं, जिनमें डोज़र, लोडर और हार्वेस्टर जैसे बड़े इम्प्लीमेंट्स भी शामिल हैं, इसलिए आप कमर्शियल कामों के लिए भी इन ट्रैक्टरों पर विचार कर सकते हैं।
  • जो किसान अंगूर के बागों, सब्ज़ियों की फ़सलों एवं इंटर-कल्चर कामों के लिए मिनी ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, वे जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर चुन सकते हैं, क्योंकि इनकी ट्रैक विड्थ कम होती है एवं टर्निंग रेडियस भी कम होता है।

जॉन डियर ट्रैक्टरों का विकास (1837 – 2026)

जॉन डियर, जिन्हें एक वैसे अमेरिकी लोहार थे, जिन्होनें 1837 में स्टील का प्लाऊ बनाया था। इस प्लाऊ के निर्माण ने प्रेयरी (Prairies) की चिपचिपी मिट्टी में जुताई की समस्या को हल कर दिया था। 1849 तक उनके इस प्रोडक्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ने लगी एवं वे हर साल 2,000 हल बनने लगे।

इस अमेरिकी ट्रैक्टर कंपनी ने भारत में बिक्री एवं एक्सपोर्ट के लिए ट्रैक्टर बनाने के मकसद से 1998 में भारत में अपना सफ़र शुरू किया। आज यह ब्रांड भारत में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले दमदार ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरण बेचता है। जॉन डियर ट्रैक्टरों ने 2023 में सफलता के 25 साल पूरे किए। मार्च 2026 में, जॉन डियर ने भारत में अपना 'पॉवर एंड टेक्नोलॉजी 7.0' इवेंट आयोजित किया, जिसमें कई ट्रैक्टर मॉडल्स में नई टेक्नोलॉजी पेश की गई।

भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर एवं सर्विस सेंटर

जॉन डियर ट्रैक्टरों का डीलरशिप नेटवर्क बहुत बड़ा है, जिसमें 550 से ज़्यादा डीलर शामिल हैं। कंपनी के 22 ब्रांच ऑफिस हैं एवं पूरे भारत में लगभग 1,200 टचपॉइंट्स हैं। आप ट्रैक्टरकारवां (Tractorkarvan) पर टॉप जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर ढूंढ सकते हैं।

जॉन डियर अनुभूति ऐप

जॉन डियर अनुभूति ऐप किसानों, ट्रैक्टर मालिकों एवं कृषि से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक टूल है, जो उन्हें प्रोडक्ट्स देखने, सर्विस मैनेज करने एवं पार्ट्स ऑर्डर करने में मदद करता है। यह ऐप प्रोडक्टिविटी को आपकी उंगलियों पर लाता है।

जॉन डियर टोल-फ्री नंबर

अगर आपके पास जॉन डियर के किसी भी प्रोडक्ट से जुड़े सवाल या समस्याएं हैं, तो कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर से इसके टोल-फ्री नंबर 1800 209 5310 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेकंड-हैंड जॉन डियर ट्रैक्टर

अगर आप सही कीमत पर ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं और साथ ही मॉडर्न फीचर्स एवं भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी चाहते हैं, तो आप सेकंड-हैंड जॉन डियर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। अगर आप सेकंड-हैंड ट्रैक्टर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप हमारे पोर्टल पर सेकंड-हैंड जॉन डियर ट्रैक्टरों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिस्ट किए गए सभी मॉडल बेहतरीन कंडीशन में उपलब्ध हैं।

भारत में लोकप्रिय जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज़ (2026)

जॉन डियर D सीरीज़, जॉन डियर E सीरीज़, जॉन डियर EN सीरीज़ एवं जॉन डियर 5M सीरीज़ भारत में लोकप्रिय जॉन डियर सीरीज़ हैं। आइए, नीचे इन सभी सीरीज़ के बारे में विस्तार से जानें।

जॉन डियर D सीरीज़

जॉन डियर D सीरीज़ में मल्टीपर्पस ट्रैक्टर मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल खेती के कामों एवं भारी-भरकम ढुलाई (haulage), दोनों के लिए किया जाता है। इस सीरीज़ के लोकप्रिय मॉडल जॉन डियर 5050 D एवं जॉन डियर 5036 D हैं।

जॉन डियर E सीरीज़

जॉन डियर E सीरीज़ के ट्रैक्टर भारी-भरकम कामों एवं बड़े इम्प्लीमेंट्स (खेती के औजारों) को आसानी और कुशलता से संभालने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह सीरीज़ खेती के मुश्किल कामों को आसानी से करने के लिए एडवांस्ड ट्रांसमिशन ऑप्शन, डुअल-क्लच सिस्टम एवं कई PTO विकल्प देती है। जॉन डियर 5210 गियर प्रो एवं जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रेम IV लोकप्रिय जॉन डियर E-सीरीज़ मॉडल हैं।

जॉन डियर EN सीरीज़

जॉन डियर EN सीरीज़ के ट्रैक्टर खास तौर पर बागवानी, इंटरकल्चरल (फसल की देखभाल) एवं पडलिंग (खेत की तैयारी) के कामों के लिए बनाए गए मिनी ट्रैक्टर हैं। इनमें स्प्रे करने एवं फसल की देखभाल से जुड़े दूसरे कामों के लिए कम चौड़ाई (नैरो ट्रैक विड्थ) एवं कम टर्निंग रेडियस की सुविधा होती है। इनका सबसे लोकप्रिय मॉडल जॉन डियर 3028 EN है।

जॉन डियर 5M सीरीज़

बिल्कुल नई जॉन डियर 5M सीरीज़ भारत का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर, जॉन डियर 5130M पेश करती है, जो 130 एचपी की ज़बरदस्त पॉवर देता है एवं खेती के कई तरह के कामों के लिए बनाया गया है। यह बेहतरीन प्रोडक्टिविटी, शानदार आराम एवं भारी उपकरणों को आसानी से संभालने की क्षमता देता है।

अलग-अलग एचपी रेंज में जॉन डियर के कौन से ट्रैक्टर लोकप्रिय हैं?

जॉन डियर अलग-अलग एचपी रेंज में कई ट्रैक्टर मॉडल पेश करता है। आइए, एचपी रेंज के हिसाब से जॉन डियर के लोकप्रिय ट्रैक्टरों के बारे में बात करते हैं:

जॉन डियर 30 एचपी ट्रैक्टर

जॉन डियर के 30 एचपी ट्रैक्टर छोटे खेतों, जैसे बागों, अंगूर के बागों और स्प्रे करने के कामों के लिए बहुत अच्छे हैं। सबसे लोकप्रिय मॉडल नीचे दिया गया है:

  • जॉन डियर 3028 EN: यह ब्रांड का सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर है, जो बागों और अंगूर के बागों के लिए सबसे उपयुक्त है।

जॉन डियर 40 एचपी ट्रैक्टर

जॉन डियर के 40 एचपी ट्रैक्टर ढुलाई एवं पडलिंग के कामों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। लोकप्रिय मॉडल ये हैं:

जॉन डियर 3036E पडलिंग स्पेशल: खास तौर पर पडलिंग के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया। इस मिनी ट्रैक्टर में ज़्यादा गियर स्पीड एवं आसानी से आगे-पीछे चलने के लिए सिंक-रिवर्सर गियरबॉक्स की सुविधा है।

जॉन डियर 5105 4WD: 40 एचपी का ट्रैक्टर, जिसका इस्तेमाल पडलिंग एवं ढुलाई दोनों कामों के लिए किया जाता है।

जॉन डियर 50 एचपी ट्रैक्टर

जॉन डियर के 50 एचपी ट्रैक्टर ब्रांड के सबसे ज़्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर हैं, जिनका इस्तेमाल बुवाई से लेकर कटाई तक कई कामों में किया जाता है। लोकप्रिय मॉडलों में शामिल हैं:

जॉन डियर 5050 D: 50 एचपी कैटेगरी का सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर। इसका इस्तेमाल जुताई, बुवाई और ढुलाई समेत कई कामों में किया जाता है।

जॉन डियर 5210 गियर प्रो: भारी भार खींचने के लिए सबसे अच्छा, चाहे वह जुताई हो या ढुलाई।

जॉन डियर 60 एचपी ट्रैक्टर

जॉन डियर 60 एचपी ट्रैक्टर खेती के कामों एवं भारी सामान ढोने, दोनों के लिए बहुत अच्छे हैं। कुछ लोकप्रिय मॉडल इस प्रकार हैं:

जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रेम IV: इसमें 57 एचपी का CRDI इंजन है। यह एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जिसका इस्तेमाल मुश्किल खेती के कामों एवं भारी बोझ उठाने के लिए किया जाता है।

जॉन डियर 75 एचपी का ट्रैक्टर

जॉन डियर 75 एचपी ट्रैक्टर भारी कामों एवं बड़े आकार के इम्प्लीमेंट्स (खेती के औजारों) को आसानी और कुशलता से चलाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इस श्रेणी के लोकप्रिय मॉडल नीचे दिए गए हैं:

जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रेम IV 4WD: कमर्शियल कामों के लिए एक आधुनिक एवं शक्तिशाली ट्रैक्टर। यह AC केबिन वाले वैरिएंट में भी उपलब्ध है।

जॉन डियर 5075 गियर प्रो 4WD ट्रेम IV: इसमें शक्तिशाली 3029 HPCR इंजन है। इसे कमर्शियल कामों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

जॉन डियर 75 HP से ज़्यादा पॉवर वाले ट्रैक्टर

जॉन डियर के 75 एचपी या उससे ज़्यादा पॉवर वाले ट्रैक्टर भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं, जो बिना किसी परेशानी के लगभग सभी खेती के कामों के लिए बेहतरीन हैं। लोकप्रिय मॉडल नीचे दिए गए हैं:

जॉन डियर 6120B: टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ, यह ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह कई तरह के इम्प्लीमेंट्स के साथ काम करने के लिए बहुत अच्छा है।

जॉन डियर 5130M: जॉन डियर का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर, JD 5130M में 130 एचपी का दमदार इंजन है एवं इसका इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए किया जाता है।

जॉन डियर ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए ट्रैक्टरकारवां को क्यों चुनें?

क्या आप अपने खेतों के लिए जॉन डियर ट्रैक्टर देख रहे हैं एवं उलझन में हैं कि कौन सा चुनें? ट्रैक्टरकारवां के पास जॉन डियर ट्रैक्टरों के बारे में सभी ज़रूरी जानकारी मौजूद है। यहाँ आपको एक्स-शोरूम कीमतें, स्पेसिफिकेशन्स एवं अन्य खास फीचर्स जैसी जानकारी मिल सकती है। आप एचपी, कीमत एवं अन्य स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर दो जॉन डियर मॉडल्स की तुलना करने के लिए 'ट्रैक्टर तुलना' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप ट्रैक्टर लोन एवं जॉन डियर इम्प्लीमेंट्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपकी खेती से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए एक ही जगह पर समाधान मिल जाता है। गहराई से जानकारी पाने के लिए, आप जॉन डियर ट्रैक्टर के वीडियो भी देख सकते हैं, जिनमें अलग-अलग मॉडल्स के डिटेल्ड रिव्यू दिए गए हैं।

जॉन डियर ट्रैक्टर्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत, इसके फीचर्स एवं परफॉर्मेंस के हिसाब से सही है।

जॉन डियर द्वारा लॉन्च किए गए कुछ लेटेस्ट ट्रैक्टर मॉडल हैं - जॉन डियर 5075 गियर प्रो ट्रेम IV, जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रेम IV 4WD एवं जॉन डियर 5130M।

जॉन डियर ट्रैक्टरों की एचपी रेंज 28 से 130 है।

जॉन डियर ट्रैक्टरों की वारंटी अवधि 5 साल या 5000 घंटे है।

जॉन डियर 5130M सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसमें 130 एचपी का इंजन है।

ट्रैक्टरकारवां पर जॉन डियर के 30 से ज़्यादा ट्रैक्टर मॉडल लिस्टेड हैं।

बंद हो चुके जॉन डियर ट्रैक्टर्स

Disclaimer
The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
*The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.
The price disclosed against all new products herein is an indicative Price. The final price of each of the respective product will be determined in accordance with the discounts/offers/regional taxes & govt. norms at your final purchase location's dealership/platform/store.
हमसे संपर्क करें