भारत में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 4,66,400* रुपये से लेकर 11,89,200* रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सबसे महंगा मॉडल कुबोटा MU 5502 4WD है, वहीँ सबसे सस्ता मॉडल कुबोटा नियोस्टार A211N-NT है। ट्रैक्टरकारवां पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कुबोटा ब्रांड के 10 पॉपुलर ट्रैक्टर मॉडल सूचीबद्ध हैं, जिनकी क्षमता 21 से 55 एचपी तक है। इस ब्रांड के कुछ पॉपुलर मॉडल्स में कुबोटा एमयू 4501, कुबोटा नियोस्टार A211N ऑप्टिमल विड्थ और कुबोटा नियोस्टार B2441 शामिल हैं।
भारत में ट्रैक्टर्स | एचपी | एक्स-शोरूम कीमत |
---|---|---|
कुबोटा L3408 | 34 एचपी | ₹7.45 लाख - ₹7.48 लाख* |
कुबोटा नियोस्टार A211N – ऑप्टीमल विड्थ | 21 एचपी | ₹4.82 लाख - ₹5.08 लाख* |
कुबोटा MU 5502 4WD | 50 - 55 एचपी | ₹11.35 लाख - ₹11.89 लाख* |
कुबोटा MU 4501 4WD | 45 एचपी | ₹9.62 लाख - ₹9.80 लाख* |
कुबोटा L4508 | 45 एचपी | ₹8.85 लाख - ₹9.09 लाख* |
कुबोटा नियोस्टार A211N – नैरो ट्रैक | 21 एचपी | ₹4.66 लाख - ₹4.78 लाख* |
कुबोटा MU 4501 | 45 एचपी | ₹8.30 लाख - ₹8.40 लाख* |
कुबोटा Steeltrac 18 | 30 एचपी | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
अंतिम बार डाटा अपडेट किया गया: 26-Jul-2025 |
कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी की स्थापना ओसाका, जापान में 1890 में गोशिरो कुबोटा के द्वारा की गई थी। यह दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है।
कंपनी अपने ब्रांड नाम के तहत ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन उपकरण, इंजन एवं अन्य कृषि मशीनरी सहित कई प्रोडक्ट्स बनाती है। ब्रांड ने दिसंबर 2008 में कुबोटा कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी के रूप में भारत में अपना परिचालन शुरू किया। 2022 में, एस्कॉर्ट्स लिमिटेड एवं कुबोटा कॉर्पोरेशन ने हाई-एंड ट्रैक्टर बनाने एवं कृषि मशीनीकरण को बढ़ाने के लिए एक साझेदारी की, जिसके परिणामस्वरूप नाम बदलकर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कर दिया गया। कुबोटा 21 एचपी से 55 एचपी रेंज में बेहतर सुविधाओं एवं प्रौद्योगिकी के साथ ईंधन कुशल ट्रैक्टर का निर्माण करता है, जो किसी भी कृषि परिस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।
सटीक जापानी इंजीनियरिंग: कुबोटा ट्रैक्टर जापानी इंजीनियरिंग एवं बेस्ट कैटेगरी के इंजन का उपयोग करके निर्मित किए जाते हैं।
E-TVCS टेक्नोलॉजी: उनके इंजन में कुबोटा क्वाड-4 पिस्टन एवं ETVCS टेक्नोलॉजी जैसी तकनीकें हैं, जो बेहतर ईंधन दक्षता, अधिक शक्ति, उच्च टॉर्क एवं स्वच्छ उत्सर्जन सुनिश्चित करती हैं।
सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल: वे सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल (SDC) के साथ आते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उपकरणों को संचालित करना आसान बनाता है।
बेवल गियर फ्रंट एक्सेल: कुबोटा ट्रैक्टरों में बेवल गियर फ्रंट एक्सेल होते हैं, जो आसान गतिशीलता के लिए लो टर्निंग रेडियस प्रदान करता है।
लम्बी वारंटी अवधि: कुबोटा इंडिया सभी ट्रैक्टरों पर 5 साल की वारंटी प्रदान करता है।
मॉडल का नाम |
पॉवर आउटपुट (एचपी) |
प्राइस |
21 |
रु. 4,66,000* से 4,78,000* |
|
24 |
रु. 5,76,000* से 6,02,000* |
|
27 |
रु. 6,27,100* से 6,28,800* |
मॉडल का नाम |
पॉवर आउटपुट (एचपी) |
प्राइस |
34 |
रु. 7,45,000* से 7,48,000* |
|
45 |
रु. 8,85,000* से 9,03,000* |
मॉडल का नाम |
पॉवर आउटपुट (एचपी) |
प्राइस |
50-55 |
रु. 9,59,000* से 9,86,000* |
|
50-55 |
रु. 11,35,000* से 11,89,000* |
कुबोटा ट्रैक्टर की प्राइस लिस्ट 4,66,400* रुपये से शुरू होकर 11,89,200* रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कृपया ध्यान दें कि राज्य करों एवं सब्सिडी में अंतर के कारण अंतिम कुबोटा ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती है। अपडेटेड प्राइस की जानकारी के लिए, हमसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
कुबोटा के पास देश भर में लगभग 350+ डीलरों का नेटवर्क है। आप कुबोटा ट्रैक्टर डीलर पेज पर अपने निकटतम कुबोटा डीलर का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
कुबोटा ट्रैक्टर विश्वसनीय एवं बहुमुखी हैं। इसलिए, कम बजट वाले किसानों के लिए सेकंड-हैंड कुबोटा ट्रैक्टर चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है। हमारे पास सेकंड-हैंड कुबोटा ट्रैक्टरों के लिए एक अलग पेज है, जहाँ आप विभिन्न पुराने कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो बेहतरीन स्थिति एवं उचित दरों पर उपलब्ध हैं।
ट्रैक्टरकारवां बाजार में सबसे अच्छे पोर्टलों में से एक है, जो कुबोटा ट्रैक्टरों के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है। पोर्टल कुबोटा ट्रैक्टरों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है, जिसमें कुबोटा 4WD ट्रैक्टर, कुबोटा मिनी ट्रैक्टर एवं कुबोटा इम्प्लीमेंट शामिल हैं। आप ट्रैक्टरकारवां पर ट्रैक्टर लोन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आप अपनी पसंद का कुबोटा ट्रैक्टर खरीद सकें। हमारे पोर्टल पर एक कंपेयर ट्रैक्टर टूल है, जिसका उपयोग आप दो कुबोटा ट्रैक्टरों के स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स की तुलना कर सकते हैं। आप कुबोटा ट्रैक्टर के बारे में व्यापक समझ हासिल करने के लिए कुबोटा ट्रैक्टर वीडियो भी देख सकते हैं।
भारत में 2025 में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत 4,66,200* रुपये से 11,89,200* रुपये तक है।
कुबोटा एमयू 4501 को खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर माना जाता है।
कुबोटा ट्रैक्टर एचपी की रेंज 21 एचपी से 55 एचपी के बीच है।
कुबोटा नियोस्टार A211N भारत में सबसे सस्ता ट्रैक्टर है।
कुबोटा MU 5502 4WD भारत में सबसे महंगा ट्रैक्टर है।
5 से 8 लाख के प्राइस रेंज में कुबोटा MU 4501, कुबोटा L3408, एवं कुबोटा नियोस्टार B2741S सबसे अच्छे कुबोटा ट्रैक्टर्स हैं।
आप कुबोटा डीलर का विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरकारवां के कुबोटा ट्रैक्टर डीलर पेज पर विजिट कर सकते हैं।