सेलस्टियल ट्रैक्टर

भारत में सेलेस्टियल ट्रैक्टर की कीमत ₹0.00 (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है। सेलेस्टियल 27 से 55 एचपी रेंज में 3 ई-ट्रैक्टर मॉडल पेश करता है। सेलेस्टियल 27 एचपी, सेलेस्टियल 35 एचपी एवं सेलेस्टियल 55 एचपी इस ब्रांड के लोकप्रिय मॉडल हैं।

और देखें

बंद हो चुके सेलस्टियल ट्रैक्टर मॉडल्स

Tractor Valuation
अपने पुराने ट्रैक्टर का निष्पक्ष मूल्यांकन प्राप्त करें
अपने ट्रैक्टर का सही मूल्य जानें

सिमिलर ब्रांड्स


सेलेस्टियल ट्रैक्टर्स का परिचय

सेलेस्टियल ट्रैक्टर्स, जिसे सेलेस्टियल ई-मोबिलिटी के नाम से भी जाना जाता है, की स्थापना मई 2019 में सिद्धार्थ दुरईराजन, सैयद मुबशीर अली एवं मिथुन कुमार ने की थी। मार्च 2022 में TI क्लीन मोबिलिटी ने इसे खरीद लिया, जो मुरुगप्पा ग्रुप की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी कंपनी है। हैदराबाद स्थित इस स्टार्टअप ने जुलाई 2022 में बेंगलुरु में अपना पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किया। सेलेस्टियल ट्रैक्टर ग्रीनहाउस, बागवानी एवं खेतों में काम करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

सेलेस्टियल ट्रैक्टर्स की खास बातें क्या हैं?

  • इनमें बदली जा सकने वाली (swappable) एवं रिचार्ज होने वाली बैटरी लगी होती हैं। एक बार चार्ज करने पर ये लगभग 5-6 घंटे तक चल सकते हैं।
  • सेलेस्टियल ट्रैक्टर में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, घरेलू AC पॉवर से चार्जिंग, पॉवर इनवर्जन एवं सुपर-फास्ट चार्जिंग की सुविधा होती है।
  • ये ड्राइव-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के ज़रिए ऑटोमोबाइल में फिजिकल पार्ट्स को हटाने (ePEA) का काम करते हैं, जिसे एक इंटेलिजेंट यूनिट कंट्रोल करती है।
  • इनमें स्मार्ट ली-आयन (Li-ion) बैटरी टेक्नोलॉजी लगी होती है। साथ ही, इन ट्रैक्टरों को चार्ज करने के लिए भारतीय घरेलू पॉवर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ये ट्रैक्टर बिना किसी प्रदूषण (zero-emission) एवं बिना किसी परेशानी के, पूरे लोड के साथ लंबे समय तक चलने के लिए बनाए गए हैं।

सेलेस्टियल ट्रैक्टर के लोकप्रिय मॉडल कौन से हैं?

सेलेस्टियल 55 HP: यह सेलेस्टियल 4WD ट्रैक्टर 55 एचपी की पॉवर देता है। इसमें 540 RPM का PTO एवं मल्टी-स्पीड PTO की सुविधा है। इस ट्रैक्टर की मोटर पॉवर 36-40 kW है एवं इसकी बैटरी 400 Ah की है। सेलेस्टियल 55 एचपी का नॉर्मल चार्जिंग समय 5 घंटे एवं फास्ट चार्जिंग समय 1 घंटा है। इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत ₹10,00,000 (एक्स-शोरूम*) है।

सेलेस्टियल 35 एचपी: यह मॉडल 21 kW मोटर के साथ 35 एचपी की पॉवर देता है। एक बार चार्ज करने पर यह 75 किमी तक चल सकता है। इसमें 150 Ah की बैटरी आती है, और इसका नॉर्मल और फास्ट चार्जिंग समय क्रमशः 5.5 घंटे और 1.5 घंटे है। इसमें MRPTO के साथ 540 RPM की PTO स्पीड मिलती है। इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत ₹7,00,000 (एक्स-शोरूम*) है।

सेलेस्टियल 27 एचपी: यह सेलेस्टियल मिनी ट्रैक्टर 13.5 kW की मोटर के साथ 27 एचपी की पॉवर देता है। इसमें 150 Ah की बैटरी लगी है, जिसे नॉर्मल चार्ज होने में 6 घंटे एवं फास्ट चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं। इसकी PTO स्पीड 540-900 RPM है और इसकी मैक्सिमम रेंज 75 किमी है। सेलेस्टियल 27 एचपी ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत ₹6,00,000 (एक्स-शोरूम*) है।

भारत में सेलेस्टियल ट्रैक्टर की कीमत 2026 में कितनी है?

भारत में सेलेस्टियल ट्रैक्टर की कीमत ₹#MINPRRICE (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है। सबसे सस्ता मॉडल सेलेस्टियल 27 एचपी ट्रैक्टर है, एवं सबसे महंगा मॉडल सेलेस्टियल 55 एचपी ट्रैक्टर है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10,00,000 (एक्स-शोरूम*) है। इन ट्रैक्टरों की ऑन-रोड कीमत RTO, इंश्योरेंस कॉस्ट, रोड टैक्स आदि जैसे अन्य खर्चों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। साथ ही, कई राज्यों में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के लिए सब्सिडी भी उपलब्ध है।

सेलेस्टियल ट्रैक्टरों के बारे में अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टरकारवां को क्यों चुनें?

ट्रैक्टरकारवां सभी ब्रांड के ट्रैक्टरों, जिसमें सेलेस्टियल ट्रैक्टर भी शामिल हैं, से जुड़ी जानकारी पाने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां आप स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमतों, तस्वीरों आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों, 4WD ट्रैक्टरों एवं अन्य ब्रांड के मिनी ट्रैक्टरों के बारे में जानने के लिए आप ट्रैक्टरकारवां देख सकते हैं। इसके अलावा, आप 'ट्रैक्टरों की तुलना करें' (compare tractors) फीचर का इस्तेमाल करके सेलेस्टियल ट्रैक्टरों की कीमत एवं स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर सकते हैं।

सेलस्टियल ट्रैक्टर्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. भारत में सेलेस्टियल ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में सेलेस्टियल ट्रैक्टर की कीमत ₹0.00 (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है।

सेलेस्टियल ट्रैक्टर्स 27 – 55 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं।

सेलेस्टियल 27 एचपी, सेलेस्टियल 35 एचपी एवं सेलेस्टियल 55 एचपी, सेलेस्टियल ट्रैक्टर्स के तीन लोकप्रिय मॉडल हैं।

सेलेस्टियल ट्रैक्टरों के मुख्य फ़ायदों में शामिल हैं - ज़ीरो फ़्यूल कॉस्ट (ईंधन का कोई खर्च नहीं), ज़ीरो एमिशन (कोई प्रदूषण नहीं), कम शोर, एवं डीज़ल ट्रैक्टरों की तुलना में कम मूविंग पार्ट्स होने के कारण कम मेंटेनेंस कॉस्ट (रखरखाव का खर्च)।

हाँ, सेलेस्टियल ट्रैक्टर में बदली जा सकने वाली एवं रिचार्जेबल बैटरी होती हैं।

Disclaimer
The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
*The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.
The price disclosed against all new products herein is an indicative Price. The final price of each of the respective product will be determined in accordance with the discounts/offers/regional taxes & govt. norms at your final purchase location's dealership/platform/store.
हमसे संपर्क करें