कूपर ट्रैक्टर

कूपर अपने मज़बूत एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। ये मुश्किल रास्तों और भारी लोड वाली स्थितियों में भी अच्छा काम कर सकते हैं। भारत में कूपर ट्रैक्टर की कीमत इसके खास फ़ीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से सही है। ट्रैक्टरकारवां पर 50 एचपी कैटेगरी के 2 कूपर ट्रैक्टर लिस्टेड हैं। कूपर के लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल कूपर NDC 5001 एवं कूपर NDC 5000 हैं।

और देखें

भारत में ट्रैक्टर्स एचपी एक्स-शोरूम कीमत
कूपर एनडीसी 5001 50 एचपी अधिक जानकारी प्राप्त करें
कूपर एनडीसी 5000 50 एचपी अधिक जानकारी प्राप्त करें
अंतिम बार डाटा अपडेट किया गया: 04-Oct-2026

पॉपुलर कूपर ट्रैक्टर

Tractor Valuation
अपने पुराने ट्रैक्टर का निष्पक्ष मूल्यांकन प्राप्त करें
अपने ट्रैक्टर का सही मूल्य जानें

कूपर ट्रैक्टर यूजर रिव्यूज

फॉर एनडीसी 5001
rating rating rating rating rating
ye tractor maine pune me dekha tha fir pasand aya mujhe aacha tractor he , 50 hp ka takad deta hain hai , idhan ki bachat bhi sahi karta hain
10 महीने पहले | Jadapalli masthan
और देखें

कूपर ट्रैक्टर वीडियोज


सिमिलर ब्रांड्स


ट्रैक्टर बायर्स टूल्स


कूपर ट्रैक्टर: एक नजर में

मूल कंपनी

कूपर कॉर्पोरेशन

मुख्यालय

सतारा, महाराष्ट्र

HP रेंज

50 एचपी

लोकप्रिय मॉडल

कूपर NDC 5000, कूपर NDC 5001

इंजन

रिकार्डो टेक्नोलॉजी वाला हैवी-ड्यूटी कूपर इंजन

ट्रांसमिशन

8F + 8R (NDC 5000), 12F + 12R (NDC 5001)

खास टेक्नोलॉजी

ऑयल सेवर टेक्नोलॉजी, टायर सेवर टेक्नोलॉजी

कूपर ट्रैक्टर का इतिहास क्या है?

कूपर कॉर्पोरेशन एक घरेलू ब्रांड है जिसकी शुरुआत 1922 में 'सतारा इंडस्ट्रियल वर्क्स' के तौर पर हुई थी जो लोहे के हल एवं गन्ने के क्रशर बनाती थी। सर धनजीशा कूपर ने इस कंपनी की स्थापना की थी। बाद में, 1928 में कंपनी का नाम बदलकर 'कूपर इंजीनियरिंग वर्क्स' कर दिया गया। 1934 में, कंपनी ने भारत में पहला डीज़ल इंजन बनाया, जिससे देश में ऑटोमोबाइल का दौर शुरू हुआ। कूपर कॉर्पोरेशन के मौजूदा चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर फारुख एन. कूपर हैं। यह कंपनी महाराष्ट्र के सतारा में स्थित है।

कूपर ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं

कूपर ट्रैक्टर बेहतरीन इंजन, ट्रांसमिशन और लिफ्ट का कॉम्बिनेशन हैं। ऑस्ट्रिया की मैग्ना स्टेयर (Magna Steyr) द्वारा डिज़ाइन किए गए ये ट्रैक्टर एयरोडायनामिक एवं आकर्षक मस्कुलर लुक के साथ आते हैं। आइए इन ट्रैक्टरों की कुछ खासियतों पर नज़र डालें:

  • कूपर ट्रैक्टर में रिकार्डो (Ricardo) टेक्नोलॉजी वाले हैवी-ड्यूटी कूपर इंजन लगे होते हैं।
  • इनके ट्रांसमिशन सिस्टम में शटल शिफ्ट टेक्नोलॉजी वाला सिंक्रोमेश कैरारो (Carraro) गियरबॉक्स होता है।
  • मेटा लिफ्ट (Meta Lifts) के इस्तेमाल से इन ट्रैक्टरों की लिफ्टिंग क्षमता 1500 से 2300 किलोग्राम तक होती है।
  • इन ट्रैक्टरों की एक और खासियत 'ऑयल सेवर टेक्नोलॉजी' है, जो हाइड्रोलिक्स और स्टीयरिंग के लिए भी सिर्फ़ इंजन ऑयल और ट्रांसमिशन ऑयल का इस्तेमाल करती है।
  • 'टायर सेवर टेक्नोलॉजी', जिसमें सेंटर ऑफ़ ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण का केंद्र) बीच में होता है, यह पक्का करती है कि टायर फिसलें नहीं एवं लंबे समय तक चलें।
  • खेती के मुश्किल कामों के दौरान भी आगे का हिस्सा ऊपर उठने की संभावना कम होने के कारण, कूपर ट्रैक्टर ढुलाई (haulage) के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
  • इसके अलावा, इन ट्रैक्टरों का रखरखाव आसान है एवं सर्विसिंग का खर्च भी कम आता है।

कूपर के लोकप्रिय ट्रैक्टर कौन से हैं?

कूपर NDC 5000 और कूपर NDC 5001 दो लोकप्रिय मॉडल हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है:

कूपर NDC 5000: यह 50 एचपी का ट्रैक्टर डुअल क्लच एवं शटल शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ 8F + 8R गियर स्पीड में आता है। इसकी PTO HP 42 है एवं लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इसमें 49 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, पॉवर स्टीयरिंग एवं 14.9 X 28 के पिछले टायर मिलते हैं।

कूपर NDC 5001: यह डुअल क्लच एवं 12F + 12R शटल शिफ्ट गियर वाला 50 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक एवं पॉवर स्टीयरिंग है। PTO इम्प्लीमेंट्स को चलाने के लिए इसकी PTO पॉवर 42 HP है। साथ ही, इसकी अधिकतम लिफ्टिंग क्षमता 2300 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस 420 मिमी है एवं इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 49 लीटर है।

कूपर ट्रैक्टर किसे खरीदने चाहिए?

जो किसान कम मेंटेनेंस वाले ट्रैक्टर चाहते हैं, जिनमें तेल बचाने वाली टेक्नोलॉजी हो एवं जिनकी देखभाल आसान हो, वे इन ट्रैक्टरों को चुन सकते हैं।

भारी सामान ढोने का काम करने वाले किसानों को कूपर ट्रैक्टरों पर विचार करना चाहिए, क्योंकि खेती के मुश्किल कामों के दौरान भी इनका अगला हिस्सा ऊपर नहीं उठता, जिससे ये भारी सामान ढोने में माहिर होते हैं।

भारत में 2026 में कूपर ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में कूपर ट्रैक्टर की कीमत इसके फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से सही है। साथ ही, इंश्योरेंस की लागत, रोड टैक्स आदि के कारण ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है।

कूपर ट्रैक्टर के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए ट्रैक्टरकारवां को क्यों चुनें?

ट्रैक्टरकारवां, कूपर ब्रांड के ट्रैक्टरों समेत लेटेस्ट ट्रैक्टरों के बारे में अप-टू-डेट जानकारी पाने के लिए एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ आपको उनकी कीमत, फ़ीचर्स एवं स्पेसिफ़िकेशन्स से जुड़ी विस्तृत और सही जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, सही फ़ैसला लेने के लिए आपको ट्रैक्टरों की तुलना करने और ट्रैक्टर के वीडियो देखने जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं। साथ ही, आप हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रैक्टर लोन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कूपर ट्रैक्टर्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. कूपर ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

कूपर ट्रैक्टर की कीमत उनके फ़ीचर्स एवं परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से सही है।

कूपर ट्रैक्टर 50 एचपी कैटेगरी में आते हैं।

ट्रैक्टरकारवां पर 2 कूपर ट्रैक्टर लिस्टेड हैं।

कूपर NDC 5000 एवं कूपर NDC 5001 कूपर ब्रांड के लेटेस्ट ट्रैक्टर हैं।

हाँ, कूपर ट्रैक्टर्स का निर्माण भारत में ही किया जाता है।

ऑस्ट्रिया की विश्व-प्रसिद्ध मैग्ना स्टेयर (Magna Steyr) ने कूपर ट्रैक्टरों को डिज़ाइन किया है।

कूपर ट्रैक्टर्स का मुख्यालय सतारा, महाराष्ट्र में है।

Disclaimer
The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
*The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.
The price disclosed against all new products herein is an indicative Price. The final price of each of the respective product will be determined in accordance with the discounts/offers/regional taxes & govt. norms at your final purchase location's dealership/platform/store.
हमसे संपर्क करें