कुबोटा मिनी ट्रैक्टर

भारत में कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4,66,400* रुपये से शुरू होकर 6,28,900* रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की एचपी रेंज 21 से 27 के बीच है। ट्रैक्टरकारवां ने 4 मिनी ट्रैक्टर्स कुबोटा नियोस्टार A211N - ऑप्टिमल चौड़ाई, कुबोटा नियोस्टार A211N - नैरो ट्रैक, कुबोटा नियोस्टार B2441, एवं कुबोटा नियोस्टार B2741S सूचीबद्ध किए हैं।
और देखें

भारत में ट्रैक्टर्स एचपी एक्स-शोरूम कीमत
कुबोटा नियोस्टार A211N – ऑप्टीमल विड्थ 21 एचपी ₹4.82 लाख - ₹5.08 लाख*
कुबोटा नियोस्टार B2741S 27 एचपी ₹6.27 लाख - ₹6.29 लाख*
कुबोटा नियोस्टार A211N – नैरो ट्रैक 21 एचपी ₹4.66 लाख - ₹4.78 लाख*
कुबोटा नियोस्टार B2441 24 एचपी ₹5.76 लाख - ₹6.02 लाख*
अंतिम बार डाटा अपडेट किया गया: 19-Jun-2025

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स


ब्रांड्स के अनुसार मिनी ट्रैक्टर


कुबोटा मिनी ट्रैक्टर के बारे में

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर टिकाऊ होने एवं भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। इन मिनी ट्रैक्टरों को जापानी तकनीक से डिज़ाइन किया गया है, जो किसानों को कार्य संचालन के लिए जरुरी पॉवर एवं आराम दोनों प्रदान करते हैं। ये मिनी ट्रैक्टर बहुमुखी होते हैं, जो छिड़काव एवं अंतर-खेती कार्यों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

छोटा टर्निंग रेडियस एवं नैरो ट्रैक विड्थ इसे तंग जगहों में आसानी से चलने के अनुकूल बनाता है। इन ट्रैक्टरों को बोनट के नीचे लगे मफलर एवं एयर क्लीनर के साथ डिज़ाइन किया गया है। नतीजतन, किसान बिना फसल को नुकसान पहुँचाए अंगूर के बागों या फलों के पेड़ों की शाखाओं के नीचे आसानी से काम पूरा कर सकते हैं। कुबोटा के छोटे ट्रैक्टर उत्पादन काम को आसान बनाने के साथ उपज में भी वृद्धि करते हैं, जो इसे भारतीय किसानों के लोकप्रिय विकल्पों में से एक बनाते हैं।

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

  • कुबोटा मिनी ट्रैक्टर में ETVCS इंजन तकनीक होता है, जो कम उत्सर्जन, बेहतर शक्ति एवं हाई टॉर्क प्रदान करता है। कुबोटा (जापान) ऐसे इंजन बनाती है, जो संचालन के दौरान कम शोर और कंपन पैदा करते हैं।
  • इन मिनी ट्रैक्टर में सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल होते हैं, जो मजबूत ट्रेक्शन की आवश्यकता वाले उपकरणों जैसे कि कल्टीवेटर, का उपयोग करते समय फिसलन को रोकता है।
  • वे उन सुविधाओं से लैस होते हैं, जो ऑपरेटर के लिए आराम सुनिश्चित करते हैं। एक सपाट डेक ट्रैक्टर में आसानी से अंदर जाना एवं बाहर निकलना सुनिश्चित करता है। एक विशाल डेक होने से ऑपरेटर आरामदायक स्थिति में काम करने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, पूरा एक ही बोनट होने से नियमित रखरखाव को सुविधाजनक बनाता है।
  • कुबोटा मिनी ट्रैक्टर 4-व्हील ड्राइव के साथ आते हैं, जिससे वे फील्ड एवं बाहर दोनों जगह बेहतर पकड़ सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, यह ट्रैक्टरों को कठिन, गीले क्षेत्र की स्थितियों में अच्छी तरह से काम करने में सक्षम बनाता है।
  • ये ट्रैक्टर डुअल स्पीड वाले PTO के साथ आते हैं, जो उपकरणों के संचालन के दौरान ईंधन दक्षता में सुधार करता है।
  • कुबोटा मिनी ट्रैक्टर के विशिष्ट मॉडल इंजन की स्टॉप सोलनॉइड के साथ आते हैं। इस सुविधा के कारण इंजन को केवल चाबी घुमाकर बंद किया जा सकता है।
  • कुबोटा मिनी ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी के साथ आते हैं, जो लंबी अवधि के लिए परेशानी मुक्त रखरखाव प्रदान करता है।

भारत में 2025 में कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4,66,000* रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नीचे हमने सभी कुबोटा मिनी ट्रैक्टरों को उनकी कीमत एवं एचपी के साथ सूचीबद्ध किया है।

मॉडल का नाम

इंजन पॉवर (एचपी)

प्राइस (रूपये)

कुबोटा नियोस्टार A211N - नैरो ट्रैक

21

4,66,400*-4,78,200*

कुबोटा नियोस्टार A211N – ओप्टीमल विड्थ

21

4,82,000*

कुबोटा नियोस्टार B2441

24

5,76,000*

कुबोटा नियोस्टार B2741S

27

6,27,100* से 6,28,900*

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरकारवां को क्यों चुनें?

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर के बारे में वेरिफाइड जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरकारवां आपका सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन स्रोत है। यहाँ, आप मिनी ट्रैक्टर की लेटेस्ट कीमतें, स्पेसिफिकेशंस एवं यूनिक फीचर्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टरकारवां ने 21 से 27 हॉर्सपावर (HP) वाले 4 कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल सूचीबद्ध किए हैं।

इसके अतिरिक्त, आप ट्रैक्टर लोन सुविधा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आप आसान EMI विकल्पों के साथ अपनी पसंद का ट्रैक्टर खरीद सकें। यहाँ कुबोटा मिनी ट्रैक्टर वीडियो भी आपको मिलेंगे, जिससे जानकारी प्राप्त कर आप बेहतर खरीदारी का निर्णय ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभी हमसे संपर्क करें।


कुबोटा मिनी ट्रैक्टर पर वीडियोज

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

भारत में कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4,66,400* रुपये से 6,28,900* रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कुबोटा के पॉपुलर मिनी ट्रैक्टर हैं कुबोटा नियोस्टार A211N - ऑप्टिमल विड्थ, कुबोटा नियोस्टार B2441, एवं कुबोटा नियोस्टार B2741S.

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की एचपी रेंज 21-27 एचपी के बीच है।

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की वारंटी अवधि 5 वर्ष है।

हां, आप आसान EMI पर कुबोटा मिनी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: Tractorkarvan is providing indepth & well-researched information on the farm machineries. It is involved only in sourcing leads for TVS Credit products and 'Tractor Karvan' does not directly facilitate the purchase and sale of vehicles and agricultural implements as a 'live marketplace' and nor provide loans directly.