| ब्रांड | कुबोटा ट्रैक्टर्स |
| सिरीज़ | MU सीरीज ट्रैक्टर्स |
| सिलिंडर की संख्या | 4 |
| एचपी कैटेगरी | 50 - 55 एचपी |
| गियर बॉक्स | Synchromesh |
| ब्रेक्स | Oil Immersed Multi Disc Brakes |
भारत में कुबोटा MU 5502 4WD की कीमत 10,67,000 रुपये से 11,18,000 रुपये (एक्स-शोरूम*) के बीच है। यह 50-55 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है।
कुबोटा MU 5502 4WD एक 50-55 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है, जो 4-सिलेंडर, 2434 CC इंजन से चलता है। इसमें ड्राई-टाइप डुअल एलिमेंट, एयर-फिल्टर एवं लिक्विड-कूल्ड सिस्टम है। इसके अलावा, ट्रैक्टर इनलाइन फ्यूल पंप के साथ आता है।
यह ट्रैक्टर डबल क्लच और सिंक्रोमेश गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। गियर स्पीड में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स शामिल हैं, और गियर लीवर की पोजीशन साइड शिफ्ट है। ट्रैक्टर की टॉप स्पीड 30.8 किमी/घन्टे की है। इसमें एक प्लेनेटरी रियर एक्सल भी है।
कुबोटा MU 5502 4WD ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक एवं हाइड्रोलिक डबल-एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है।
यह RPTO के साथ 540 @ 2160 RPM और 750 @ 2200 RPM की डुअल PTO स्पीड के साथ आता है।
इस ट्रैक्टर की मैक्सिमम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800/2100 किलोग्राम है। इसमें डुअल रिमोट/ऑक्सिलरी वाल्व भी है।
इस ट्रैक्टर के अगले टायर का साइज़ 6.50 X 24 / 9.50 X 24 है।
इस ट्रैक्टर का वज़न 2560 किलोग्राम है। इसमें 415 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 2050 मिमी का व्हीलबेस है। ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 2.9 मीटर है।
कुबोटा MU 5502 के सीधे मुकाबले में स्वराज 855 FE 4WD एवं सोनालिका सिकंदर RX 50 DLX 4WD हैं।
भारत में कुबोटा MU 5502 4WD की कीमत 10,67,000 रुपये से 11,18,000 रुपये (एक्स-शोरूम*) के बीच है। हालांकि, इस ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत रोड टैक्स, इंश्योरेंस, RTO फीस वगैरह में अंतर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। आप हमारी वेबसाइट पर ट्रैक्टर लोन के बारे में भी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां आप कुबोटा MU 5502 4WD ट्रैक्टर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। बस कुछ ही क्लिक में, आप इस ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स, बेस्ट फीचर्स एवं एक्स-शोरूम प्राइसिंग की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आप कुबोटा MU सीरीज़ ट्रैक्टरों के बारे में और भी जान सकते हैं। ट्रैक्टर के बारे में डिटेल्ड जानकारी पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म पर कुबोटा MU 5502 वीडियो देखें। इसके अलावा, आप सेकंड हैंड कुबोटा ट्रैक्टर के बारे में डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए अभी हमसे संपर्क कर सकते हैं।
कुबोटा MU 5502 4WD एक बहुत ज़्यादा फ्यूल-एफिशिएंट ट्रैक्टर है, जो खेती के कई तरह के काम आसानी से कर सकता है। यह ट्रैक्टर कमर्शियल ढुलाई करते समय भी अच्छे से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिंक्रोमेश गियरबॉक्स होने से गियर शिफ्टिंग आसान हो जाती है। यह रोटावेटर एवं कल्टीवेटर जैसे औजार भी आसानी से चला सकता है। हालांकि, इस एचपी कैटेगरी में, ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी और ज़्यादा हो सकती थी। कुल मिलाकर, यह एक भरोसेमंद एवं फ्यूल-एफिशिएंट ट्रैक्टर है, जो रोज़ाना के खेती के कामों के लिए सबसे अच्छा है।
भारत में कुबोटा MU 5502 4WD की कीमत 10,67,000 रुपये से 11,18,000 रुपये (एक्स-शोरूम*) के बीच है।
कुबोटा MU 5502 4WD एक 50 - 55 एचपी का ट्रैक्टर है।
स्वराज 855 FE 4WD और सोनालिका सिकंदर RX 50 DLX 4WD, कुबोटा MU 5502 4WD के कुछ सीधे कॉम्पिटिटर हैं।
कुबोटा MU 5502 4WD ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर स्पीड हैं।