भारत में ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत 60,000 रुपये* से शुरू होती है। ट्रैक्टर ट्रॉली 12 एचपी से 120 एचपी रेंज के ट्रैक्टर के साथ कम्पैटिबल है। ट्रैक्टरकारवां पर 40 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली सूचीबद्ध किये गये हैं। पॉपुलर ट्रैक्टर ट्रॉली मॉडल्स में लैंडफोर्स TRA 9, फील्डकिंग FKAT4WNT-E-9T, सहित कई अन्य शामिल हैं।
भारत में इम्प्लीमेंट्स | कीमत शुरू |
---|---|
माचिनो MTL-TP-3M | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
माचिनो MTL-TP-9M | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
कृषिकिंग KKNTT-9 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
कृषिकिंग KKTT-3 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
फील्डकिंग FKAT2WT-E-9TON | ₹2.48 लाख |
कृषिकिंग KKNTT-5 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
फील्डकिंग FKAT2WT-E-3TON | ₹1.83 लाख |
फील्डकिंग FKAT2WT-E-2TON | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
लैंडफ़ोर्स TRA 5 | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 12-Jul-2025 |
ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रेलर भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला एक पॉपुलर इम्प्लीमेंट है। इसका उपयोग केवल कृषि एवं कमर्शियल क्षेत्रों में ढुलाई के लिए किया जाता है। इसे आसानी से ट्रैक्टर से जोड़ा जा सकता है एवं कृषि उपज से लेकर रेत एवं ईंटों तक कई तरह की सामानों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सरल डिज़ाइन एवं संचालन इसे ढुलाई के लिए सबसे अच्छे उपकरणों में से एक बनाता है, जिससे परिवहन शुल्क को कम करने में मदद मिलती है और इसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण बचत होती है।
ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ विभिन्न आकारों एवं अलग-अलग लोडिंग क्षमताओं में उपलब्ध हैं। भारत में ट्रैक्टर ट्रॉलियों का निर्माण करने वाली प्रसिद्ध कंपनियाँ फ़ील्डकिंग, लैंडफ़ोर्स, साई एग्रो एवं कई अन्य हैं।
ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मोटे तौर पर तीन प्रकारों में विभाजित किया जाता है: टिपिंग प्रकार, नॉन-टिपिंग प्रकार (स्टैण्डर्ड टाइप) एवं विशेष प्रकार। आइए नीचे प्रत्येक को समझते हैं:
टिपिंग टाइप: टिपिंग प्रकार के ट्रैक्टर ट्रेलर, जिसे हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली के रूप में भी जाना जाता है, एक हाइड्रोलिक तंत्र एवं ऑग्जीलियरी वाल्व के साथ आता है, जिससे सामग्री को उतारने के समय इसे झुकाया या पलटा जा सकता है। यह मिट्टी जैसी भारी सामग्री को तेज़ी से उतारने में मदद करता है। ये 2-व्हील एवं 4-व्हील दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। लैंडफोर्स टीआरबी 5 एवं जगतजीत JGAT4WNT-5 कुछ पॉपुलर टिपिंग प्रकार के ट्रैक्टर ट्रेलर होते हैं।
नॉन-टिपिंग टाइप: टिपिंग प्रकार के विपरीत, नॉन-टिपिंग ट्रैक्टर-ट्रेलर अपने भार को पलटते या गिराते नहीं हैं। हालाँकि, वे अपनी कम लागत एवं कम रखरखाव के कारण व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं। साई एग्रो टू व्हील नॉन टिपिंग 3-5 जैसे नॉन टिपिंग प्रकार के ट्रेलरों का उपयोग आमतौर पर इम्प्लीमेंट, बीज, उर्वरक, अनाज के बैग, कृषि उत्पाद जैसे सामग्रियों को ढोने के लिए किया जाता है जिन्हें डंप करने की आवश्यकता नहीं होती है। वे सिंगल एक्सेल एवं डुअल एक्सेल प्रकारों में भी उपलब्ध हैं।
स्पेशलिटी ट्रेलर: ट्रैक्टर ट्रेलरों के दूसरे प्रकार स्पेशलिटी ट्रेलर होते हैं, जो विशिष्ट कार्यों के लिए बनाए जाते हैं। ये त्रि-दिशात्मक ट्रेलर होते हैं जो सामग्री को पीछे, बाएँ और दाएँ लोड एवं अनलोड करते हैं। कुछ सबसे आम स्पेशलिटी ट्रेलर हैं फील्डकिंग 3 वे FKAT2WT-E-3TON और कृषिकिंग KKNTT-5 T।
ट्रैक्टर ट्रॉली क्षमता और ट्रैक्टर एचपी कम्पैटिबिलिटी के अनुसार विभिन्न आकारों में उपलब्ध हैं। ट्रैक्टर ट्रेलरों की विभिन्न श्रेणियों की क्षमता (घन फीट में) एवं एचपी कम्पैटिबिलिटी नीचे सूचीबद्ध हैं:
फील्डकिंग ट्रैक्टर ट्रेलर टिपिंग टाइप एवं नॉन-टिपिंग टाइप दोनों में उपलब्ध हैं। ये उच्च श्रेणी के हब, एक्सल और बियरिंग से लैस होते हैं, जो इसे भरोसेमंद एवं टिकाऊ बनाते हैं। ये ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ टोइंग और लोडिंग स्टेबिलिटी के लिए अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई होती हैं। कुछ प्रसिद्ध फील्डकिंग ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल फील्डकिंग 3 वे FKAT2WT-E-3TON और फील्डकिंग FKAT4WNT-E-9T हैं।
लैंडफोर्स ट्रैक्टर ट्रेलर बेहतरीन क्वालिटी वाले कच्चे माल का उपयोग करके निर्मित किए जाते हैं। ये हैवी स्ट्रक्चर वाले होते हैं, जो कम रखरखाव लागत एवं लम्बा जीवनकाल सुनिश्चित करते हैं। ये टिपिंग और नॉन-टिपिंग दोनों प्रकार में भी उपलब्ध हैं। ब्रांड द्वारा पेश किए जाने वाले कुछ प्रसिद्ध ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल लैंडफोर्स TRB 5 एवं लैंडफोर्स TRAM 2 हैं।
माचिनो ट्रैक्टर ट्रेलर टिपिंग एवं नॉन-टिपिंग प्रकार में उपलब्ध हैं। टिपिंग-टाइप ट्रेलर दो टायर के साथ आते हैं, जबकि नॉन-टिपिंग टाइप चार टायर के साथ आते हैं। इन्हें 12 से लेकर 70+ HP तक के ट्रैक्टरों की एक विस्तृत रेंज में आसानी से जोड़ा जा सकता है। ब्रांड के प्रसिद्ध ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल माचिनो MTL-TP-5M और माचिनो MTL-NT-5M हैं।
भारत में ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत रूपये 60,000* से शुरू होती है। कृपया ध्यान दें कि ट्रैक्टर ट्रेलर की कीमत उसके आकार एवं प्रकार के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है। जबकि आपको असेंबल ट्रॉलियाँ प्रदान करने वाले बहुत से विक्रेता मिल जाएँगे, हम आपको किसी प्रसिद्ध ब्रांड की ट्रॉली लेने की सलाह देते हैं। ऐसा ब्रांड बेहतर बिल्ड क्वालिटी, स्टेबिलिटी एवं भरोसा प्रदान करता है।
ट्रैक्टरकारवां एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है जो एक ही स्थान पर विभिन्न ट्रैक्टर-ट्रॉली मॉडल के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है। यहाँ, आपको कई लोकप्रिय ब्रांडों के विभिन्न ट्रैक्टर-ट्रेलर मॉडल्स के लिए नवीनतम मूल्य एवं स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। इसके अलावा, आप हमारे पुराने इम्प्लीमेंट पेज पर लिस्टेड सेकंड-हैंड ट्रैक्टर ट्रेलर में से भी अपने लिए उपयुक्त का चुनाव कर सकते हैं।
इसके साथ ही हम बेहतर ब्याज दरों पर ट्रैक्टर-ट्रेलर की खरीद के लिए उपलब्ध लोन सुविधा की जानकारी भी प्रदान करते हैं।
इसके अलावा, आप फील्डकिंग 3 वे FKAT2WT-E-3TON, लैंडफोर्स TRAM 5 जैसे समान या अलग-अलग ब्रांड के दो ट्रैक्टर-ट्रेलर मॉडल की तुलना करने के लिए इम्प्लीमेंट तुलना टूल का उपयोग भी कर सकते हैं।
भारत में ट्रैक्टर ट्रेलर की कीमत 60,000 रुपये* से शुरू होती है.
ट्रैक्टरकारवां पर 40 से अधिक ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल उपलब्ध हैं.
ट्रैक्टर ट्रेलर चलाने के लिए 12 से 120 एचपी रेंज के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है.
ट्रैक्टर ट्रेलर का उपयोग कृषि और कमर्शियल फील्ड में विभिन्न प्रकार के सामानों को एक जगह से दूसरे जगह लाने-ले जाने के लिए किया जाता है.
ट्रैक्टर ट्रेलर 3 प्रकार में उपलब्ध हैं: टिपिंग टाइप, नॉन-टिपिंग टाइप, एवं स्पेशलिटी टाइप.
हां, आप ट्रैक्टरकारवां से आसान EMI पर ट्रैक्टर ट्रेलर खरीद सकते हैं.