भारत में इम्प्लीमेंट्स | कीमत शुरू |
---|---|
लैंडफ़ोर्स LPL2A | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
सोनालिका ऑटोमेटिक पोटैटो प्लांटर | ₹4.00 लाख |
महिंद्रा प्लांटिंग मास्टर पोटैटो + | ₹5.50 लाख |
स्वराज 22 P | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 18-Sep-2025 |
पोटैटो प्लांटर एक मल्टी-पर्पस ट्रैक्टर उपकरण है, जिसका उपयोग आलू के कंदों को लगाने के लिए किया जाता है। यह पौधे के पर्याप्त पोषण के लिए बुआई के समय उर्वरक भी डालता है। आलू बोने के बाद, यह कंदों को मिट्टी से ठीक से ढकने का कार्य भी करता है।
पोटैटो प्लांटर/आलू की मशीन का एक और मुख्य कार्य लकीरें/क्यारीयां बनाना है, जिससे बेहतर सिंचाई की सुविधा मिलती है। साथ ही, किसान अपनी खेती के तरीकों के आधार पर पंक्ति की चौड़ाई को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पोटैटो प्लांटर के लिए डुअल या डबल क्लच वाले ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है।
पोटैटो प्लांटर का मुख्य लाभ यह है कि यह उचित गहराई और समान अंतराल पर आलू बोना सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, यह सीधी रेखा और ज़िगज़ैग रोपण आप्शशंस के साथ रोपाई के कई समाधान प्रदान करता है। आलू की कटाई आलू खोदने की मशीन की मदद से की जाती है।
स्वराज 22 पी: स्वराज पोटैटो प्लांटर हाई क्वालिटी वाली सटीक रोपाई सुनिश्चित करता है। यह एक मेकेनिकल वाइब्रेटर द्वारा एकलीकरण (singulation) के माध्यम से उच्च उत्पादकता प्रदान करता है। साथ ही, एक गहराई नियंत्रण पहिया यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक आलू एक समान गहराई पर लगाया जाए। स्वराज पोटैटो प्लांटर काफी हद तक मैनुअल श्रम पर निर्भरता को कम करता है।
महिंद्रा प्लांटिंगमास्टर पोटैटो+: इस महिंद्रा पोटैटो प्लांटर को यूरोपियन-बेस्ड ब्रांड डेवुल्फ़ के साथ साझेदारी करके विकसित किया गया है। यह एडवांस्ड पोटैटो प्लांटर है, जो सभी आलू की खेती करने वाले किसानों की मांग को पूरा करता है। यह 4000 m2/h की हाई स्पीड पर सटीक रोपाई करता है।
सोनालिका ऑटोमैटिक पोटैटो प्लांटर: यह 2-पंक्ति वाला ऑटोमैटिक पोटैटो प्लांटर आलू के कंदों की रोपाई ज़िगज़ैग तरीके से करता है। इसमें 500 किलोग्राम की क्षमता वाला हैवी-ड्यूटी हॉपर है। साथ ही, यह प्रतिदिन 10-14 एकड़ को आसानी से कवर कर सकता है। यह सोनालिका पोटैटो प्लांटर हाईट एडजस्टमेंट एक्सेल की मदद से उपयुक्त गहराई एडजस्ट करने में सक्षम है।
भारत में आलू बोने की मशीन की प्राइस 80,000 रुपये* से शुरू होती है। यह कीमत मुख्य रूप से आपके द्वारा चुने गये ब्रांड पर निर्भर करती है। पोटैटो प्लांटर की नवीनतम कीमत के बारे में जानने के लिए, हमसे तुरंत संपर्क करें।
हमने ट्रैक्टरकारवां पर पोटैटो प्लांटर सहित यूजर्स की मांग वाले सभी पॉपुलर इम्प्लीमेंट्स को सूचीबद्ध किया है। हमारा लक्ष्य आपको खेत की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा पोटैटो प्लांटर प्रदान करना है। इस उद्देश्य के लिए, हमनें दो पोटैटो प्लांटर मॉडल की तुलना करने में मदद करने के लिए एक कंपेयर इम्प्लीमेंट टूल्स भी प्रदान किया है। साथ ही, आप आवश्यक ट्रैक्टर पॉवर के आधार पर किसी भी मॉडल की कम्पैतिबलिटी की जांच कर सकते हैं।
यदि आपके पास सीमित बजट है, तो आप मासिक किस्तों में पोटैटो प्लांटर देखें सकते हैं। अपने खेत के लिए सबसे अच्छा पोटैटो प्लांटर प्राप्त करने के लिए हमारे प्लेटफ़ॉर्म को एक्स्प्लोर करें।
स्वराज 22पी, महिंद्रा प्लांटिंगमास्टर पोटैटो और सोनालिका ऑटोमेटिक पोटैटो प्लांटर सबसे पॉपुलर पोटैटो प्लांटर मॉडल्स हैं।
पोटैटो प्लांटर के लिए 45-60 एचपी रेंज के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है।
भारत में पोटैटो प्लांटर की कीमत 80,000 रुपये* से शुरू होती है।
ट्रैक्टरकारवां पर कुल 3 पोटैटो प्लांटर मशीनें उपलब्ध हैं।