ट्रैक्टर पॉवर हैरो

भारत में पॉवर हैरो की कीमत 1,43,580 रुपये* से शुरू होती है। ट्रैक्टरकारवां पर 35 से ज़्यादा पॉवर हैरो उपलब्ध हैं। ये 30 से 125 एचपी के ट्रैक्टरों के अनुकूल हैं। पॉपुलर पॉवर हैरो मॉडल्स में लांसर यूरेनस UM 230, माशियो गैस्पार्डो डेल्फिनो DL 1500, एवं शक्तिमान रेगुलर SRP75 शामिल है।

और देखें


फ़िल्टर X
कैटेगरी
ब्रांड
एचपी
सॉर्ट करें
चुनें X
  • एचपी कम से अधिक
  • एचपी अधिक से कम
शक्तिमान रेगुलर SRP225 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
रेगुलर SRP225
शक्तिमान
पॉवर हैरो
75-90 एचपी
कीमत शुरू ₹2.08 लाख
अधिक जानकारी प्राप्त करें
गरुड़ GPH20016 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
GPH20016
गरुड़
पॉवर हैरो
60 एचपी
कीमत शुरू ₹1.65 लाख
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान रेगुलर SRP350 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
रेगुलर SRP350
शक्तिमान
पॉवर हैरो
100-115 एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान रेगुलर SRP175 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
रेगुलर SRP175
शक्तिमान
पॉवर हैरो
65-80 एचपी
कीमत शुरू ₹1.84 लाख
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान लाइट एसपीएच-6डी पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
लाइट एसपीएच-6डी
शक्तिमान
पॉवर हैरो
60+ एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान लाइट एसपीएच-7डी पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
लाइट एसपीएच-7डी
शक्तिमान
पॉवर हैरो
65+ एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
लांसर यूरेनस UM 300 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
यूरेनस UM 300
लांसर
पॉवर हैरो
70-120 एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान लाइट एसपीएच-5डी पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
लाइट एसपीएच-5डी
शक्तिमान
पॉवर हैरो
55+ एचपी
 
अधिक जानकारी प्राप्त करें
शक्तिमान रेगुलर SRP75 पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट
रेगुलर SRP75
शक्तिमान
पॉवर हैरो
35-50 एचपी
कीमत शुरू ₹1.44 लाख
अधिक जानकारी प्राप्त करें

ब्रांड्स के अनुसार पॉवर हैरो


अन्य इम्प्लीमेंट टाइप्स

रोटावेटर कल्टीवेटर बूम स्प्रेयर ट्रैक्टर ट्रेलर बेलर सीड ड्रिल थ्रेशर स्ट्रॉ रीपर सुपर सीडर पोटैटो प्लांटर लेजर लैंड लेवलर राइस ट्रांसप्लांटर मल्चर फ्रंट एंड लोडर डिस्क हैरो एमबी प्लाऊ हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ डिस्क प्लाऊ चिसेल प्लाऊ जीरो टिल हैप्पी सीडर रिपर वॉटर टैंकर लैंड लेवलर पोस्ट होल डिगर रिजर फर्टिलाइजर स्प्रेडर सबसॉइलर मिस्ट ब्लोअर फ्लेल मोवर न्यूमेटिक प्रिसीजन प्लांटर रोटरी स्लेशर पडलर फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर हे रेक ग्रेडर ब्लेड सेल्फ प्रोपेल्ड बूम स्प्रेयर फोरेज मोवर टेरेसर ब्लेड बॉक्स ब्लेड लैंडस्केप रेक रोटो सीड ड्रिल चेक बेसिन फॉर्मर कटर मिक्सर फीडर डिस्क सीड ड्रिल ग्रूमिंग मोवर मल्टी क्रॉप रो प्लांटर श्रेडर पॉवर टिलर पॉवर वीडर

पॉवर हैरो इम्प्लीमेंट के बारे में

पॉवर हैरो एक द्वितीयक जुताई उपकरण है, जिसका उपयोग मिट्टी को भुरभुरा करने के लिए किया जाता है। यह मिट्टी को पलटता और तोड़ता है, परिष्कृत करता है एवं पूरे कार्य क्षेत्र में समान रूप से वितरित करके एक आदर्श बीज क्यारी तैयार करता है। इसमें कई प्रकार के टाइन का उपयोग किया जाता है, जो एक ऊर्ध्वाधर अक्ष (vertical axis) के साथ विपरीत दिशा में घूमते हैं।

पॉवर हैरो के उपयोग के कुछ लाभ हैं कुशल बीज क्यारी तैयारी, मिट्टी का कम संघनन, मिट्टी पर कठोर परत बनने से रोकना एवं बेहतर मिट्टी की संरचना। आइए नीचे पॉवर हैरो की प्रमुख विशेषताओं पर एक नज़र डालते हैं।

पॉवर हैरो की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?

  • पॉवर हैरो एक पीटीओ चालित द्वितीयक जुताई उपकरण है, जिसका उपयोग खेत की जुताई के बाद मिट्टी को भुरभुरा करने के लिए किया जाता है। यह एक ही बार में खेत को बुवाई के लिए तैयार कर सकता है।
  • यह काली कपास जैसी कठोर मिट्टी के लिए आदर्श है। हालाँकि, यह पथरीली भूमि के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • यह जुताई उपकरण बीज बोने के लिए एक समान जुताई वाली सतह बनाने में मदद करता है।
  • यह सटीक नियंत्रण के लिए निरंतर गहराई एडजस्टमेंट में भी मदद करता है।
  • यह आलू जैसी फसलों की गहरी जुताई के लिए उपयुक्त है।

भारत में पॉपुलर पॉवर हैरो ब्रांड कौन से हैं?

शक्तिमान, फील्डकिंग, माशियो, जॉन डियर आदि भारत में सबसे लोकप्रिय पॉवर हैरो ब्रांड हैं। आइए प्रत्येक पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

शक्तिमान पॉवर हैरो

शक्तिमान पॉवर हैरो को विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टरों में फिट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे 35-115 एचपी ट्रैक्टरों से आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें एडजस्टेबल लोअर हिचिंग ब्रैकेट और साइड प्लेट होता हैं। पॉपुलर शक्तिमान पॉवर हैरो में शक्तिमान रेगुलर एसआरपी 75 एवं शक्तिमान रेगुलर एसआरपी 125 के नाम शामिल हैं।

फील्डकिंग पॉवर हैरो

फील्डकिंग पॉवर हैरो 40-125 एचपी रेंज के ट्रैक्टरों के साथ कम्पैटिबल है। ये सुरक्षा के लिए एक सेल्फ-एडजस्टेबल स्टोन डिफ्लेक्टर एवं मुख्य ट्रांसमिशन की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा कवच से लैस होता हैं। गहराई नियंत्रक गहराई को नियंत्रित करता है एवं मिट्टी की सतह को समतल करता है। फील्डकिंग के पॉपुलर पॉवर हैरो मॉडल फील्डकिंग FKRPH 5 और फील्डकिंग FKRPH 6 हैं।

माशियो गैस्पार्डो पॉवर हैरो

माशियो गैस्पार्डो पॉवर हैरो मॉडल छोटे खेतों और अंगूर की खेती जैसी विशिष्ट खेती के लिए आदर्श हैं। इन पॉवर हैरो का फ्रेम मज़बूत एवं सुगठित है। इन्हें सभी परिस्थितियों में मिट्टी के शोधन को अधिकतम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये 30 से 100 हॉर्सपॉवर वाले ट्रैक्टरों के साथ कम्पैटिबल हैं। माशियो गैस्पार्डो के पॉपुलर पॉवर हैरो मॉडल में माशियो गैस्पार्डो डेल्फ़िनो DL 1300 और माशियो गैस्पार्डो डेल्फ़िनो DL 1500 के नाम आते हैं।

जॉन डियर पॉवर हैरो

जॉन डियर पॉवर हैरो 50 से 60 हॉर्सपॉवर वाले ट्रैक्टरों के साथ कम्पैटिबल हैं। ये उच्च गुणवत्ता वाले बोरॉन स्टील ब्लेड से लैस होते हैं, जो जंग प्रतिरोधी हैं। शियर बोल्ट एवं सेफ्टी लिमिटर वाला PTO शाफ्ट उपकरण को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। जॉन डियर के लोकप्रिय पॉवर हैरो मॉडल्स में जॉन डियर PH5015 एवं जॉन डियर PH5012 के नाम शामिल हैं।

लांसर पॉवर हैरो

लांसर पॉवर हैरो मॉडल छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयुक्त हैं। यह सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स एवं ज़मीन की सतह को समतल करने के लिए रियर रोलर के साथ आता है। ये 60-120 एचपी ट्रैक्टरों के साथ कम्पैटिबल हैं। लांसर के लोकप्रिय पॉवर हैरो उपकरण लांसर यूरेनस UM 230 एवं लांसर यूरेनस UM 250 हैं।

भारत में 2025 में पॉवर हैरो की कीमत कितनी है?

भारत में पॉवर हैरो की कीमत 1,43,580* रुपये से शुरू होती है। ट्रैक्टरकारवां पर, आप उपकरण तुलना सुविधा का उपयोग करके दो अलग-अलग पॉवर हैरो की तुलना कर सकते हैं। इससे आपको बेहतर और अधिक जानकारी पूर्ण खरीदारी का निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

ट्रैक्टरकारवां आपको सही पॉवर हैरो चुनने में कैसे मदद कर सकता है?

ट्रैक्टरकारवां कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अग्रणी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ, आप पॉवर हैरो सहित किसी भी उपकरण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमने फील्डकिंग इम्प्लीमेंट और शक्तिमान इम्प्लीमेंट जैसे सभी लोकप्रिय ब्रांड के पॉवर हैरो की सूची दी है। आप अपने निर्णय को आसान बनाने के लिए पॉवर हैरो वीडियो भी देख सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।


पॉवर हैरो वीडियोज

पॉवर हैरो पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. भारत में पॉवर हैरो मशीन की कीमत कितनी है?

भारत में पॉवर हैरो की शुरुआती कीमत 1,43,580 रुपये होती है।

ट्रैक्टरकारवां पर 35 से ज़्यादा पॉवर हैरो सूचीबद्ध हैं।

पॉवर हैरो का उपयोग करने के लिए 30 – 125 एचपी की ट्रैक्टर पॉवर की आवश्यकता होती है।

पॉवर हैरो का उपयोग फसल बोने से पहले मिट्टी को भुरभुरा करने एवं सीड बेड तैयार करने के लिए किया जाता है।

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.