भारत में इम्प्लीमेंट्स | कीमत शुरू |
---|---|
फील्डकिंग 3 Way FKAT2WT-E-9TON | ₹3.26 लाख |
फील्डकिंग FKAT2WT-E-10TON | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
कृषिकिंग KKTT-3 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
माचिनो MTL-TP-5M | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
कृषिकिंग KKTT-5 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
साई एग्रो फोर व्हील टिपिंग 9 | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
माचिनो MTL-TP-9M | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
कृषिकिंग KKNTT-5 T | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
जगतजीत टिपिंग ट्रेलर | अधिक जानकारी प्राप्त करें |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 23-Feb-2025 |
ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रेलर भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला एक पॉपुलर इम्प्लीमेंट है। इसका उपयोग केवल कृषि एवं कमर्शियल क्षेत्रों में ढुलाई के लिए किया जाता है। इसे आसानी से ट्रैक्टर से जोड़ा जा सकता है एवं कृषि उपज से लेकर रेत एवं ईंटों तक कई तरह की सामानों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सरल डिज़ाइन एवं संचालन इसे ढुलाई के लिए सबसे अच्छे उपकरणों में से एक बनाता है, जिससे परिवहन शुल्क को कम करने में मदद मिलती है और इसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण बचत होती है।
ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ विभिन्न आकारों एवं अलग-अलग लोडिंग क्षमताओं में उपलब्ध हैं। भारत में ट्रैक्टर ट्रॉलियों का निर्माण करने वाली प्रसिद्ध कंपनियाँ फ़ील्डकिंग, लैंडफ़ोर्स, साई एग्रो और कई अन्य हैं।
ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मोटे तौर पर दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है: टिपिंग टाइप एवं नॉन-टिपिंग टाइप (स्टैण्डर्ड टाइप)।
टिपिंग टाइप: टिपिंग प्रकार के ट्रैक्टर ट्रेलर, जिसे हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली के रूप में भी जाना जाता है, एक हाइड्रोलिक तंत्र एवं ऑग्जीलियरी वाल्व के साथ आता है, जो ट्रेलर को अपनी सामग्री को उतारने के लिए टिप करने की अनुमति देता है। यह मिट्टी जैसी भारी सामग्री को तेज़ी से उतारने में मदद करता है। ये 2-व्हील एवं 4-व्हील दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
नॉन-टिपिंग टाइप: टिपिंग प्रकार के विपरीत, नॉन-टिपिंग ट्रैक्टर-ट्रेलर अपने भार को पलटते या गिराते नहीं हैं। हालाँकि, वे अपनी कम लागत एवं कम रखरखाव के कारण व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं। ये आमतौर पर उन सामग्रियों को ढोने के लिए उपयोग किए जाते हैं जिन्हें डंप करने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे कि उपकरण, बीज, उर्वरक, अनाज के बैग, कृषि उपज, आदि। ये 2-व्हील एवं 4-व्हील दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
ट्रैक्टर ट्रॉली के विभिन्न आकार उनकी क्षमता और ट्रैक्टर एचपी कम्पैटिबिलिटी के अनुसार उपलब्ध हैं। ट्रैक्टर ट्रेलरों की विभिन्न श्रेणियों की क्षमता (घन फीट में) एवं एचपी कम्पैटिबिलिटी नीचे सूचीबद्ध हैं:
फील्डकिंग ट्रैक्टर ट्रेलर टिपिंग टाइप एवं नॉन-टिपिंग टाइप दोनों में उपलब्ध हैं। ये उच्च श्रेणी के हब, एक्सल और बियरिंग से लैस होते हैं, जो इसे भरोसेमंद एवं टिकाऊ बनाते हैं। ये ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ टोइंग और लोडिंग स्टेबिलिटी के लिए अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई होती हैं। कुछ प्रसिद्ध फील्डकिंग ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल फील्डकिंग 3 वे FKAT2WT-E-3TON और फील्डकिंग FKAT4WNT-E-9T हैं।
लैंडफोर्स ट्रैक्टर ट्रेलर बेहतरीन क्वालिटी वाले कच्चे माल का उपयोग करके निर्मित किए जाते हैं। ये हैवी स्ट्रक्चर वाले होते हैं, जो कम रखरखाव लागत एवं लम्बा जीवनकाल सुनिश्चित करते हैं। ये टिपिंग और नॉन-टिपिंग दोनों प्रकार में भी उपलब्ध हैं। ब्रांड द्वारा पेश किए जाने वाले कुछ प्रसिद्ध ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल लैंडफोर्स TRB 5 एवं लैंडफोर्स TRAM 2 हैं।
माचिनो ट्रैक्टर ट्रेलर टिपिंग एवं नॉन-टिपिंग प्रकार में उपलब्ध हैं। टिपिंग-टाइप ट्रेलर दो टायर के साथ आते हैं, जबकि नॉन-टिपिंग टाइप चार टायर के साथ आते हैं। इन्हें 12 से लेकर 70+ HP तक के ट्रैक्टरों की एक विस्तृत रेंज में आसानी से जोड़ा जा सकता है। ब्रांड के प्रसिद्ध ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल माचिनो MTL-TP-5M और माचिनो MTL-NT-5M हैं।
भारत में ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत रूपये 60,000* से शुरू होती है। कृपया ध्यान दें कि ट्रैक्टर ट्रेलर की कीमत उसके आकार एवं प्रकार के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है। जबकि आपको असेंबल ट्रॉलियाँ प्रदान करने वाले बहुत से विक्रेता मिल जाएँगे, हम आपको किसी प्रसिद्ध ब्रांड की ट्रॉली लेने की सलाह देते हैं। ऐसा ब्रांड बेहतर बिल्ड क्वालिटी, स्टेबिलिटी एवं भरोसा प्रदान करता है।
ट्रैक्टरकारवां एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है जो एक ही स्थान पर विभिन्न ट्रैक्टर-ट्रॉली मॉडल के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है। यहाँ, आपको कई लोकप्रिय ब्रांडों के विभिन्न ट्रैक्टर-ट्रेलर मॉडल्स के लिए नवीनतम मूल्य एवं स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। इसके अलावा, आप हमारे पुराने इम्प्लीमेंट पेज पर लिस्टेड सेकंड-हैंड ट्रैक्टर ट्रेलर में से भी अपने लिए उपयुक्त का चुनाव कर सकते हैं।
हम बेहतर ब्याज दरों पर ट्रैक्टर-ट्रेलर की खरीद के लिए लोन सुविधा भी प्रदान करते हैं, जिससे आप आसान EMI पर अपना पसंदीदा मॉडल खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, आप फील्डकिंग 3 वे FKAT2WT-E-3TON, लैंडफोर्स TRAM 5 जैसे समान या अलग-अलग ब्रांड के दो ट्रैक्टर-ट्रेलर मॉडल की तुलना करने के लिए इम्प्लीमेंट तुलना टूल का उपयोग भी कर सकते हैं।
भारत में ट्रैक्टर ट्रेलर की कीमत 60,000 रुपये* से शुरू होती है.
ट्रैक्टरकारवां पर 45 ट्रैक्टर ट्रेलर मॉडल उपलब्ध हैं.
ट्रैक्टर ट्रेलर चलाने के लिए 12 से 120 एचपी रेंज के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है.
ट्रैक्टर ट्रेलर का उपयोग कृषि और कमर्शियल फील्ड में विभिन्न प्रकार के सामानों को एक जगह से दूसरे जगह लाने-ले जाने के लिए किया जाता है.
ट्रैक्टर ट्रेलर दो प्रकार में उपलब्ध हैं: टिपिंग टाइप और नॉन-टिपिंग टाइप.
हां, आप ट्रैक्टरकारवां से आसान EMI पर ट्रैक्टर ट्रेलर खरीद सकते हैं.