जेके ट्रैक्टर टायर

ट्रैक्टरकारवां पर जेके ट्रैक्टर टायर्स के कुल 38 मॉडल्स उपलब्ध हैं। जिनमें जेके ट्रैक्टर के 5.00 - 19 विक्रांत, हॉलग्रिप 12.4 - 28, सोना-1 ट्रैक्टर फ्रंट (बायस) 13.6 - 28, एग्रीगोल्ड 12.4 - 28, और श्रेष्ठ 7.50 -16 जैसे फ्रंट एवं रियर टायर्स शामिल हैं।
और देखें

फ़िल्टर X
टायर पोजीशन
टायर साइज़
7

Yrs
Certified
जेके 5.00-19 विक्रांत टायर्स
5.00-19 विक्रांत
जेके टायर्स
पिछला टायर्ससाइज़ - 5 X 19
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके 7.00-19 विक्रांत  टायर्स
7.00-19 विक्रांत
जेके टायर्स
पिछला टायर्ससाइज़ - 7 X 19
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके सोना 5.25-14  टायर्स
सोना 5.25-14
जेके टायर्स
अगला टायर्ससाइज़ - 5.25 X 14
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके हॉलग्रिप 12.4 -28  टायर्स
हॉलग्रिप 12.4 -28
जेके टायर्स
पिछला टायर्ससाइज़ - 12.40 X 28
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके एग्रीगोल्ड 14.9-28  टायर्स
एग्रीगोल्ड 14.9-28
जेके टायर्स
पिछला टायर्ससाइज़ - 14.90 X 28
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके श्रेष्ठ 6.00-16  टायर्स
श्रेष्ठ 6.00-16
जेके टायर्स
अगला टायर्ससाइज़ - 6.00 X 16
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके सोना-1 ट्रैक्टर रियर (बायस) 8-18  टायर्स
सोना-1 ट्रैक्टर रियर (बायस) 8-18
जेके टायर्स
पिछला टायर्ससाइज़ - 8.00 X 18
अधिक जानकारी प्राप्त करें
7

Yrs
Certified
जेके सोना एच/एफ 6.00-16 (8 पीआर)  टायर्स
सोना एच/एफ 6.00-16 (8 पीआर)
जेके टायर्स
अगला टायर्ससाइज़ - 6.00 X 16
अधिक जानकारी प्राप्त करें

सिमिलर ब्रांड्स


जेके टायर्स के बारे में

जेके ट्रैक्टर टायर्स भारत की एक अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है, जो भारतीय किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह कमर्शियल व्हीकल के टायरों से लेकर ट्रैक्टर तक के टायरों के उत्पादन के लिए जानी जाती है। ये ट्रैक्टर के आगे और पीछे दोनों प्रकार के टायर्स बनाते हैं। जेके टायर बायस और रेडियल दोनों प्रकार के टायर का निर्माण करती है। जेके ब्रांड के ट्रैक्टर टायर अपनी मजबूती के लिए जाने जाते हैं और खेतों में विभिन्न उपयोगों के लिए भरोसेमंद होते हैं।

जेके टायर छह प्रकार के ट्रैक्टर टायर बनाती है। ये विक्रांत, हॉलग्रिप, सोना-1, एग्रीगोल्ड, श्रेष्ठ और पृथ्वी सीरीज हैं। आइए नीचे विस्तार से जेके ट्रैक्टर टायर्स के इतिहास, विशेषताओं और कीमतों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

जेके टायर्स का संक्षिप्त इतिहास

जेके टायर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेके ऑर्गनाइजेशन की प्रमुख कंपनी का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी। जेके टायर्स रेडियल टायरों की अग्रणी कंपनी है, जिसने 1977 में रेडियल तकनीक पर पहला टायर बनाया था।

जेके टायर अपनी स्थापना के बाद से ही टायर निर्माण में उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। यह ऑटोमोबाइल उद्योग में पथ-प्रदर्शक तकनीकों और प्रोडक्टस के निर्माण में सबसे आगे रहा है। इसने कर्नाटक के मैसूर में रघुपति सिंघानिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। इसके अलावा, इसने 1991 में राजस्थान के कांकरोली में हरि शंकर सिंघानिया इलास्टोमर और टायर रिसर्च इंस्टीट्यूट (HASETRI) की स्थापना की। 

भारत का पहला 'स्मार्ट टायर' जेके टायर द्वारा लॉन्च किया गया था। इसने टायर के महत्वपूर्ण आँकड़ों की निगरानी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी बनाया है।

आज, जेके टायर्स दुनिया की टॉप 25 टायर्स निर्माता कंपनियों में से एक है। यह दुनिया भर में 180 से अधिक वितरकों के साथ 105 देशों में मौजूद है। जेके टायर्स की दुनिया भर में 12 विनिर्माण यूनिट्स हैं - 3 मेक्सिको में और 9 भारत में - जो सालाना 35 मिलियन टायर्स बनाती हैं।

जेके टायर्स के पास 4,000 डीलरों का एक विशाल नेटवर्क है एवं 500 से अधिक समर्पित ब्रांड आउटलेट हैं जिन्हें एक्सप्रेस व्हील्स और स्टील व्हील्स के नाम से जाना जाता है।

किसान जेके ट्रैक्टर टायर्स को क्यों पसंद करते हैं?

जेके टायर्स को पता है कि 50 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी खेती से अपनी आजीविका कमाती है। नतीजतन, जेके टायर्स ने हमेशा किसानों और भारतीय कृषि ज़रूरतों को पूरा करने वाले ट्रैक्टर टायर बनाने का प्रयास किया है। जेके ट्रैक्टर टायर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टैफे और जॉन डियर जैसी ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों की पहली पसंद में से एक रहा है।

जेके ट्रैक्टर्स आगे और पीछे दोनों पोजीशन के टायर्स का निर्माण करता हैं। जेके टायर्स न केवल ट्रैक्टरों के लिए बल्कि पशु चालित वाहनों (एडीवी) के लिए भी टायर्स बनाते रहे हैं। वे अलग-अलग साइज़ और स्पेसिफिकेशन में आते हैं। जेके ट्रैक्टर टायर की कुछ विशेषताएँ हैं:

  • मज़बूत बीड टेक्सचर।
  • ज़्यादा ट्रेड डेप्थ।
  • मज़बूत नायलॉन केसिंग।
  • किसी भी इलाके में बेहतर पकड़।
  • कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन।
  • बहुत चौड़े लग्स।

पॉपुलर जेके ट्रैक्टर फ्रंट टायर्स

ट्रैक्टर के फ्रंट टायर छोटे होते हैं और आसान स्टीयरिंग के लिए बनाए जाते हैं। जेके टायर्स विभिन्न आकारों और विशेषताओं वाले विभिन्न टाइप्स के ट्रैक्टर फ्रंट टायर मॉडल्स का प्रॉडक्शन करता है। ट्रैक्टरकारवां पर उनमें से कुछ शामिल हैं:

  • श्रेष्ठ 6.00-16
  • श्रेष्ठ 7.50 – 16
  • सोना 7.50-16
  • सोना 5.00 – 16
  • सोना 5.25 – 14
  • सोना 6.00 – 16 (8 पीआर)
  • सोना - 1 ट्रैक्टर फ्रंट (बायस) 6.00 – 16 (8 पीआर)

पॉपुलर जेके ट्रैक्टर रियर टायर्स

ट्रैक्टर के रियर टायर्स बड़े होते हैं और खेत पर भारी-भरकम काम करते समय स्टेबिलिटी देने के लिए बनाए जाते हैं। ट्रैक्टरकारवां पर लिस्टेड टायर्स में कुछ शामिल हैं:

  • 8.00-19 विक्रांत
  • 7.00-19 विक्रांत
  • हॉलग्रिप 12.4 - 28
  • हॉलग्रिप 13.6-28
  • श्रेष्ठ 12.4 - 28
  • पृथ्वी 12.4 - 28
  • एग्रीगोल्ड 12.4-28
  • एग्रीगोल्ड 13.6-28
  • सोना 5 9.00-16 (16 पीआर)

भारत में जेके ट्रैक्टर टायर्स की कीमत

ट्रैक्टर टायर की कीमत टायर के मॉडल्स और आकार पर निर्भर करती है। रियर टायर की कीमत आमतौर पर फ्रंट टायर की कीमत से ज़्यादा होती है। यह भारत में जेके ट्रैक्टर टायर ब्रांड पर भी लागू होता है। वे एक किफायती प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में ये रुपए 4,000 से रुपए 20,000 की कीमत सीमा में उपलब्ध हैं।

हमने, ट्रैक्टरकारवां पर, JK के 38 ट्रैक्टर टायर्स मॉडल सूचीबद्ध किए हैं, साथ ही उनकी विशेषताओं और कीमत भी की भी जानकारी दी है। आप ट्रैक्टरकारवां पर सबसे बढ़िया डील प्राप्त कर सकते हैं एवं आसान EMI पर लोन सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। JK ट्रैक्टर टायर्स के बारे में ज़्यादा जानने के लिए ट्रैक्टरकारवां पर विजिट करें।

जेके टायर्स पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या जेके ट्रैक्टर टायर्स खेतों के लिए अच्छे होते हैं?

जेके ट्रैक्टर टायर अपनी किफ़ायती कीमत और टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं, जिससे कारण यह खेतों के लिए उपयुक्त टायर्स होते हैं।

सबसे लोकप्रिय जेके ट्रैक्टर फ्रंट टायर 6.00 - 16 श्रेष्ठ है।

जेके ब्रांड का सबसे प्रीमियम ट्रैक्टर टायर जेके श्रेष्ठ है।

आप ट्रैक्टरकारवां से EMI पर JK ट्रैक्टर टायर्स खरीद सकते हैं।

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: Tractorkarvan is providing indepth & well-researched information on the farm machineries. It is involved only in sourcing leads for TVS Credit products and 'Tractor Karvan' does not directly facilitate the purchase and sale of vehicles and agricultural implements as a 'live marketplace' and nor provide loans directly.