हमारे देश में जलवायु एवं मिट्टी के प्रकार के आधार पर क्षेत्रानुसार कृषि परिस्थितियां भी भिन्न-भिन्न होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स ने भी कृषि परिस्थितियों एवं कार्य जरूरतों के अनुसार अलग-अलग एचपी रेंज, स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स वाले ट्रैक्टर को भारतीय मार्केट में उतारा है। ऐसे में उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव करना एक परिश्रम भरा कार्य होता है। कभी-कभी किसी दो समान एचपी रेंज के ट्रैक्टर में से अपने लिए एक उपयुक्त का चुनाव करना असमंजस भरा कार्य होता है, क्योंकि ऐसे मामले में खरीदार को दोनों ट्रैक्टरों के पॉवर, फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस की बारीकी से पड़ताल करनी होती है। आज इस आर्टिकल में हमनें समान एचपी रेंज के दो अलग-अलग ब्रांड के दो ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस की आपस में तुलना की है।
अगर आप 50-55 एचपी कैटेगरी में एक पॉवरफुल एवं भरोसेमंद ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर एवं फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में, हम इन दो ट्रैक्टर मॉडल्स की समानताओं एवं अंतरों के बारे में जानेंगे ताकि किसानों को यह तय करने में मदद मिल सके कि कौन सा मॉडल उनकी खास ज़रूरतों के लिए सबसे सही है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर एवं फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स अपने-अपने ब्रांड, न्यू हॉलैंड और फार्मट्रैक के दो सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं। ये दोनों ट्रैक्टर मॉडल, दोनों 50-55 एचपी कैटेगरी में, शक्तिशाली एवं टेक्नोलॉजी से लैस ट्रैक्टर हैं, जिन्हें किसी भी खेत, मुश्किल इलाके, कमर्शियल या खेती के कामों में कुशलता से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि कई मामलों में ये एक जैसे हैं, लेकिन दोनों ट्रैक्टरों में कई मुख्य अंतर भी हैं। नीचे हमने इन दोनों ट्रैक्टरों के इंजन, ट्रांसमिशन, ब्रेक, स्टीयरिंग एवं प्राइस रेंज जैसे कुछ मुख्य अंतरों एवं समानताओं पर प्रकाश डाला है।

इंजन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर एवं फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स दोनों 50-55 एचपी कैटेगरी में आते हैं, जिनमें 3-सिलेंडर इंजन लगा है। इंजन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
पॉवर (एचपी) |
49.5 |
55 |
|
सिलिंडर |
3 |
3 |
|
इंजन रेटेड RPM |
2500 |
2000 |
|
कूलिंग सिस्टम |
लिक्विड |
लिक्विड |

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ आता है। जबकि फार्मट्रैक ट्रैक्टर में दो गियर स्पीड ऑप्शन हैं: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, और 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स। ट्रांसमिशन के लिए मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
गियरबॉक्स |
कांस्टेंट मेश |
कांस्टेंट मेश |
|
क्लच |
डबल |
डुअल/डबल |
|
गियर स्पीड्स |
8F + 2R |
8F + 2R / 16F + 4R |
|
रियर एक्सेल |
हब रिडक्सन |
एपीसाइक्लिक रिडक्सन |

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है, जबकि फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2500 किलोग्राम है। दोनों ट्रैक्टरों के PTO एवं हाइड्रोलिक्स के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
पीटीओ एचपी |
46 |
45 |
|
पीटीओ स्पीड |
540 RPM एवं GSPTO |
540 RPM एवं MRPTO |
|
लिफ्टिंग कैपेसिटी |
1700 किलोग्राम |
2500 किलोग्राम |
|
हाइड्रोलिक कंट्रोल |
सेंसोमैटिक24 हाइड्रोलिक्स |
ऑटो डेप्थ एवं ड्राफ्ट कंट्रोल (एडीडीसी) |

न्यू हॉलैंड और फार्मट्रैक दोनों ट्रैक्टर्स में एक भरोसेमंद ऑयल-इमर्स्ड ब्रेकिंग सिस्टम और पॉवर स्टीयरिंग होता है। ब्रेक और स्टीयरिंग के लिए मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
ब्रेक्स |
ऑयल ईमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक |
ऑयल ईमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक |
|
स्टीयरिंग |
पॉवर स्टीयरिंग |
बैलेंस्ड पॉवर स्टीयरिंग |
यहाँ दोनों ट्रैक्टरों में उपलब्ध कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ दी गई हैं:
|
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
|
ये दोनों ट्रैक्टर एक जैसी प्राइस रेंज में आते हैं। भारत में न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर की कीमत रूपये 8,35,000 (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है। और फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स की कीमत रूपये 8,90,000 (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है।
यहां नीचे दोनों ट्रैक्टरों की कुछ खास विशेषताएं दी गई हैं:
|
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर |
फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स |
|
हाई टॉर्क वाला पॉवरफुल टर्बोचार्ज्ड FPT इंजन। |
245 Nm टॉर्क वाला पॉवरफुल इंजन। |
|
सेंसोमैटिक24 हाइड्रोलिक्स। |
T20 गियरबॉक्स का विकल्प। |
|
GSPTO के साथ हाई PTO पॉवर। |
मल्टी-स्पीड पीटीओ। |
|
|
उच्च वजन उठाने की क्षमता। |
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट में हाई-परफॉर्मेंस वाले ट्रैक्टर हैं, जो कई ऐसे फीचर्स देते हैं जो उन्हें समान एचपी कैटेगरी के दूसरे ट्रैक्टरों से अलग बनाते हैं।
इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर को एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर माना जाता है, जो 50 एचपी कैटेगरी में अधिक PTO पॉवर देता है। इससे ट्रैक्टर मुश्किल खेती के काम जैसे कि पडलिंग एवं रोटावेटर जैसे इम्प्लीमेंट्स के साथ काम कर पाता है। इसका इस्तेमाल कमर्शियल ढुलाई के कामों के लिए भी किया जाता है। दूसरी ओर, फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स 2500 किलोग्राम की ज़्यादा लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है, जो इसे बेलर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर जैसे भारी-भरकम इम्प्लीमेंट्स चलाने के लिए ज़्यादा बेहतर बनाता है।
आखिर में, दोनों ट्रैक्टर मज़बूती, भरोसेमंद एवं किफायती होने के लिए बनाए गए हैं। सबसे अच्छा चुनाव किसान की खास ज़रूरतों पर निर्भर करता है, क्योंकि हर मॉडल अलग-अलग खेती की ज़रूरतों को पूरा करता है।