बाजार में किसी भी प्रोडक्ट्स के कम विकल्प की उपलब्धता जहाँ बेहतर खरीदारी की सम्भावना को सीमित करते हैं, वहीं अधिक विकल्प बेहतर खरीदारी तो सुनिश्चित करते हैं, परन्तु ऐसी स्थिति में उपयुक्त प्रोडक्ट्स का चुनाव करना एक चुनौतीभरा कार्य हो जाता है। भारत जैसे बाजार में जहाँ ग्राहकों के पास 2 दर्जन से अभी अधिक ब्रांड्स के ट्रैक्टर मॉडल्स को खरीदने का विकल्प है, वहां अपनी जरूरतों के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव करना कठिन हो जाता है। क्योंकि पॉवर (HP) के साथ-साथ ट्रैक्टर के प्रत्येक स्पेसिफिकेशन एवं फीचर ट्रैक्टर की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करते हैं। आज यह आर्टिकल उन सभी के लिए उपयोगी होने वाला है, जो 40 से 55 एचपी रेंज में ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि इस एचपी रेंज में हम स्वराज 843 XM एवं मैसी फर्ग्यूसन 241 DI आपके लिए दो बेहतरीन विकल्प के स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स की आपस में तुलना करने वाले हैं। हमारा उदेश्य किसानों को यह तय करने में मदद करना कि कौन सा मॉडल उनकी खास ज़रूरतों एवं बजट के मुताबिक सही है।
स्वराज 843 XM और मैसी फर्ग्यूसन 241 DI 42-50 HP कैटेगरी के ट्रैक्टर हैं एवं अक्सर किसानों के बीच अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस की ज़रूरत एवं फ्यूल-एफिशिएंट इंजन की वजह से एक पॉपुलर पसंद माने जाते हैं। ये ट्रैक्टर ढुलाई के काम, रेगुलर खेती से लेकर अलग-अलग खेती के औजारों के साथ काम करने जैसे कई तरह के कृषि कार्यों को करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। नीचे, हमने इन दोनों ट्रैक्टरों के बीच इंजन, गियरबॉक्स, ब्रेक, स्टीयरिंग एवं कीमत रेंज से लेकर कुछ असमानताओं एवं समानताओं के बारे में बताया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, स्वराज 843 XM एवं मैसी फर्ग्यूसन 241 DI दोनों ही 41-50 एचपी कैटेगरी के ट्रैक्टर हैं। इंजन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
स्वराज 843 एक्सएम |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
पॉवर (एचपी) |
41-50 |
42 |
|
सिलिंडर |
4 |
3 |
|
इंजन कैपेसिटी (CC) |
2500 |
2730 |
|
फ्यूल पंप टाइप |
- |
इनलाइन |

स्वराज ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड होती हैं। जबकि मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में दो गियर स्पीड ऑप्शन मिलते हैं: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स। ट्रांसमिशन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
स्वराज 843 XM |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
गियरबॉक्स |
स्लाइडिंग मेश/पार्शियल कांस्टेंट मेश |
स्लाइडिंग मेश |
|
क्लच |
सिंगल/डबल |
डुअल |
|
गियर स्पीड्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स/ 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
|
अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड |
30.6 किमी/घंटा |
30.4 किमी/घंटा |

स्वराज 843 XM की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है, जबकि मैसी फर्ग्यूसन 241 DI की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। दोनों ट्रैक्टरों के PTO एवं हाइड्रोलिक्स के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
स्वराज 843 XM |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
पीटीओ एचपी |
38.4 |
- |
|
पीटीओ स्पीड |
540, 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स स्पीड के साथ |
540 आरपीएम @ 1500 ईआरपीएम / 540 आरपीएम @ 1906 ईआरपीएम |
|
लिफ्टिंग कैपेसिटी |
1500 किलोग्राम |
1700 किलोग्राम |
|
हाइड्रोलिक कंट्रोल |
ADDC, सेंसी लिफ्ट हाइड्रोलिक्स |
ड्राफ्ट पोजीशन एवं रेस्पोंस कंट्रोल |

स्वराज 843 XM में ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक हैं, जबकि मैसी फर्ग्यूसन 241 DI में सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक / ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। ब्रेक एवं स्टीयरिंग के स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
|
कैटेगरी |
स्वराज 843 XM |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
ब्रेक्स |
ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
|
|
स्टीयरिंग |
मेकेनिकल / पॉवर स्टीयरिंग |
|
यहां दोनों ट्रैक्टरों में उपलब्ध कुछ अतिरिक्त विशेषताएं दी गई हैं:
|
स्वराज 843 XM |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
|
भारत में स्वराज 843 XM की कीमत 6,73,100 रुपये (एक्स-शोरूम*) से शुरू होती है। जबकि मैसी फर्ग्यूसन 241 DI की शुरुआती कीमत 6,64,768 रुपये (एक्स-शोरूम*) है।
नीचे दोनों ट्रैक्टरों की कुछ खास विशेषताएं दी गई हैं:
|
स्वराज 843 XM |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI |
|
4-सिलिंडर ईंधन कुशल इंजन |
कम रख-रखाव वाला सिम्पसन इंजन |
|
डबल (IPTO) क्लच के विकल्प के साथ मल्टी-स्पीड पीटीओ |
रिवर्स पीटीओ (RPTO) के साथ डुअल स्पीड पीटीओ |
|
पॉवरफुल सेंसी-लिफ्ट हाइड्रोलिक कंट्रोल |
एडजस्टेबल फ्रंट एक्सेल |
हमनें ऊपर 40 से 55 एचपी रेंज के 2 ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, एवं कीमत की आपस में तुलना किया है। उल्लेखनीय है कि स्वराज 843 XM एवं मैसी फर्ग्यूसन 241 DI दोनों ही अपनी-अपनी एचपी कैटेगरी में सॉलिड परफ़ॉर्मर हैं। हालांकि कई मामलों में ये दोनों ट्रैक्टर एक जैसे हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे फ़ीचर्स भी हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।
अगर आप लम्बे समय तक खेत में काम करने वाले एवं भारी सामान ढोने वाले ट्रैक्टर की तलाश में है, तो स्वराज 843 XM एक अच्छा विकल्प है। इसका 4-सिलेंडर इंजन अधिक स्मूथ पॉवर देता है एवं इसे मुश्किल इलाकों एवं अधिक समय तक कार्य के लिए अधिक उपयुक्त बनाता है। यह अधिक फ़्यूल-एफ़िशिएंट ट्रैक्टर भी है, जो इसे किसानों के लिए किफ़ायती विकल्प बनाता है। दूसरी ओर, अगर आपका काम भारी उपकरणों, खेती या मल्टी-पर्पस खेती के काम पर केंद्रित है, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI आपके लिए ज़्यादा बेहतर हो सकता है। इसकी लिफ़्टिंग कैपेसिटी अधिक है एवं इसके 3-सिलेंडर सिम्पसन इंजन की वजह से इसका मेंटेनेंस भी कम रहता है। दोनों ही टिकाऊ एवं भरोसेमंद ट्रैक्टर हैं, हालांकि, सही चुनाव किसान की खास ज़रूरतों पर निर्भर करता है। आप हमारे वेबसाइट के टॉप स्टोरीज सेक्शन में जाकर मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट बनाम मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पॉवरअप, एवं स्वराज 744 FE बनाम महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI जैसे ट्रैक्टर्स की तुलना पर लिखे गए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।