मुझे कौन सा ट्रैक्टर खरीदना चाहिए? कौन सा ट्रैक्टर मेरी पॉकेट की क्रयशक्ति एवं कार्य जरूरतों के अनुसार उपयुक्त होगा? ऐसे कुछ प्रश्न है जिनका हल प्रत्येक ग्राहक को ट्रैक्टर की खरीदारी करने के समय चाहिए होता है। किसी भी किसान के लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव करना बहुत ही जरुरी होता है, जो ट्रैक्टर की समग्रता में जानकारी होने की मांग करता है, क्योंकि बेहतर चुनाव के लिए इसके प्रत्येक फीचर्स का कृषि आवश्यकताओं के अनुसार आकलन करना होता है। किसी भी ट्रैक्टर की उपयोगिता उसके इंजन टाइप, इंजन पॉवर, ट्रांसमिशन, पीटीओ पॉवर, टायर साइज़ एवं लिफ्टिंग कैपेसिटी सहित विभिन्न फैक्टर्स सुनिश्चित करती है। जब ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स अधिक हों और उनके सामने भारत जैसा बड़ा बाजार हो, तो अन्य से बेहतर प्रोडक्ट्स ऑफर करने की प्रतियोगिता भी बनी रहती है। ऐसे में कभी-कभी दो ब्रांड्स के समान एचपी रेंज वाले ट्रैक्टर मॉडल्स में से किसी एक का चुनाव करने में किसान असमंजस में पड़ जाते है। इसी के मद्देनजर हम इस आर्टिकल में आज किसानों के बीच दो सबसे पॉपुलर ट्रैक्टर मॉडल – आयशर 333 और स्वराज 733 के फीचर्स का तुलनात्मक अवलोकन करने वाले हैं, ताकि अगर आप भी 30 से 40 एचपी रेंज के ट्रैक्टर्स की तलाश में हैं, तो इन दो ट्रैक्टर मॉडल्स की अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्तता की जाँच कर सकें।
आयशर 333 एवं स्वराज 733 दोनों ट्रैक्टर भारत में खेती की विभिन्न परिस्थितियों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ये दोनों ट्रैक्टर 30-40 एचपी रेंज में आते हैं। ये ट्रैक्टर अपनी फ्यूल एफिशिएंसी एवं मुश्किल इलाकों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, दोनों ट्रैक्टर अपने फीचर्स के हिसाब से बहुत सस्ते हैं। हालांकि, दोनों में से उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव किसानों की खेती की खास जरूरतों पर निर्भर करता है। नीचे, हम आयशर 333 एवं स्वराज 733 के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं ताकि आप तय कर सकें कि आपके खेतों के लिए कौन सा बेहतर है।

पॉवर के मामले में इंजन किसी भी ट्रैक्टर का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है। आयशर 333 एवं स्वराज 733 दोनों में 3-सिलेंडर फ्यूल एफिशिएंट इंजन होता हैं। लेकिन, पॉवर की बात करें तो, आयशर अपने 2365 CC सिम्पसन इंजन के साथ 36 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। दूसरी ओर, स्वराज 733, 30 से 35 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है एवं इसकी इंजन कैपेसिटी थोड़ी अधिक 2592 CC होती है। इसमें वेट टाइप एयर फिल्टर भी है। आइए नीचे इन ट्रैक्टरों के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं:
|
कैटेगरी |
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
पॉवर आउटपुट (एचपी) |
36 |
30-35 |
|
कुल सिलिंडर की संख्या |
3 |
3 |
|
इंजन कैपेसिटी (CC) |
2365 |
2592 |
|
कुलिंग सिस्टम |
लिक्विड |
लिक्विड |

स्मूथ ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ, दोनों ट्रैक्टर में पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स एवं 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड हैं। क्लच की बात करें तो, स्वराज सिंगल, डायाफ्राम टाइप क्लच देता है एवं आयशर अपने बेस वेरिएंट में सिंगल क्लच देता है, जबकि आयशर 333 सुपर प्लस एवं आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3 सिंगल एवं डुअल क्लच दोनों ऑप्शन देते हैं। ट्रांसमिशन के लिए दूसरे स्पेसिफिकेशन नीचे देखें:
|
कैटेगरी |
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
क्लच |
सिंगल/डुअल |
सिंगल डाईफ्राम टाइप |
|
गियरबॉक्स |
पार्शियल कांस्टेंट मेश |
स्लाइडिंग मेश |
|
गियर स्पीड्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
|
गियर लीवर पोजीशन |
सेंटर/साइड शिफ्ट |
सेंटर शिफ्ट |

आयशर 333 एवं स्वराज 733 में असरदार ब्रेकिंग सिस्टम और स्मूद स्टीयरिंग ऑप्शन मिलते हैं। आयशर 333 ड्राई डिस्क/ऑयल इमर्शन ब्रेक (ऑप्शनल) के साथ आता है और मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग ऑप्शन वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जबकि स्वराज 733 में ऑयल इमर्शन मल्टी डिस्क ब्रेक एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग मिलते हैं।
|
कैटेगरी |
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
ब्रेक्स |
ड्राई डिस्क/ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक्स |
|
स्टीयरिंग |
मेकेनिकल/पॉवर |
मेकेनिकल |

जब हम PTO स्पीड की बात करते हैं, तो आयशर 333 540 @ 1944 RPM एवं स्वराज 733 540 RPM PTO स्पीड देता है। हालांकि, आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3 मल्टी स्पीड रिवर्स PTO ऑप्शन के साथ भी आता है। लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करें तो, आयशर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम है, जिससे कई तरह के सामान उठाए जा सकते हैं। दूसरी ओर, स्वराज 733 भी 1650 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी एवं एक ऑप्शनल DCV के साथ आता है।
|
कैटेगरी |
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
पीटीओ स्पीड |
540 RPM, MRPTO |
540 RPM |
|
हाइड्रोलिक कंट्रोल |
ADDC |
ADDC |
|
लिफ्टिंग कैपेसिटी (किलोग्राम) |
1650 |
1650 |
आइए नीचे दोनों ट्रैक्टरों के कुछ अन्य फीचर्स पर नज़र डालते हैं:
|
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
|
आयशर 333 एवं स्वराज 733 दोनों ट्रैक्टर एक जैसी कीमत रेंज में आते हैं। भारत में आयशर 333 की कीमत रूपये 5,55,000 एवं रूपये 6,06,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है। वहीं, स्वराज 733 की शुरुआती कीमत रूपये 5,72,400 है एवं यह रूपये 6,14,800 (एक्स-शोरूम*) तक जाती है। हालांकि, RTO चार्ज, रोड टैक्स, सब्सिडी जैसे फैक्टर्स की वजह से इन ट्रैक्टरों की ऑन रोड कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है।
यहां आयशर 333 एवं स्वराज 733 दोनों ट्रैक्टरों के कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं:
|
आयशर 333 |
स्वराज 733 |
|
3-सिलेंडर 36 एचपी फ्यूल एफिशिएंट सिम्पसन्स इंजन। |
3-सिलेंडर इंजन 1800 RPM पर 30-35 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। |
|
प्राइमा वेरिएंट में मल्टी स्पीड रिवर्स PTO ऑप्शन। |
औजारों को आसानी से जोड़ने के लिए डायरेक्शनल कंट्रोल वाल्व। |
|
ADDC हाइड्रोलिक्स। |
बड़े रियर टायर्स |
|
|
6 वर्ष की वारंटी |
|
|
अपग्रेडेड लुक |
इस आर्टिकल में ऊपर किये गए तुलनात्मक अवलोकन के बाद हम कह सकते हैं कि आयशर 333 एवं स्वराज 733 दोनों ही 30-40 एचपी कैटेगरी में बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो खेती की अलग-अलग ज़रूरतों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। अगर आप ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो फ्यूल एफिशिएंसी, किफायती एवं खेती के बेसिक कार्य के लिए उपयुक्त हों, तो आयशर 333 एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीँ स्वराज 733 ट्रैक्टर भी बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ अपग्रेडेड स्टाइलिंग एवं बेहतरीन फील्ड परफॉर्मेंस देता है, जो इसे उन किसानों के लिए एक आइडियल ऑप्शन बनाता है जो मॉडर्न लुक एवं शानदार पॉवर वाला स्टाइलिश ट्रैक्टर चाहते हैं। किसी भी ट्रैक्टर का चुनाव अपने खेत के आकार, कार्य की प्रकृति एवं मिट्टी के प्रकार के आधार पर करनी चाहिए। अगर आप छोटे कृषि जोत एवं सामान्य कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो बताये गए दोनों ट्रैक्टर्स में से अपने लिए चुनाव कर सकते हैं।
सभी ट्रैक्टर ब्रांड के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए आप ट्रैक्टरकारवां पर विजिट कर सकते हैं, जो ट्रैक्टर, ट्रैक्टर लोन, ट्रैक्टर वीडियो आदि के बारे में सभी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाला एक लीडिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म है। आप कीमत, एचपी आदि के आधार पर दो अलग-अलग ट्रैक्टरों की तुलना करने के लिए हमारे कम्पेयर ट्रैक्टर फीचर का भी उपयोग कर सकते हैं। आप ट्रैक्टर एवं कृषि इम्प्लीमेंट्स पर लेटेस्ट अपडेट के लिए कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।