| ब्रांड | महिंद्रा ट्रैक्टर्स |
| सिरीज़ | नोवो सीरीज ट्रैक्टर्स |
| सिलिंडर की संख्या | 4 |
| एचपी कैटेगरी | 57 एचपी |
| पीटीओ एचपी | 50.3 |
| गियर बॉक्स | Partial Synchromesh with Shuttle Shift |
| ब्रेक्स | Oil Immersed Multi Disc Brakes |
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD ट्रैक्टर मल्टी-टास्किंग होने एवं बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹10,01,000 से ₹10,71,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच थी। यह 57 एचपी का ट्रैक्टर था।
कंपनी ने इस मॉडल का निर्माण बंद करते हुए इसके अपग्रेडेड वर्शन, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD, को बाज़ार में उतारा है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD ट्रैक्टर 2100 RPM पर 57 एचपी की पॉवर जनरेट करता था। इसमें 4-सिलेंडर इंजन था, जो ज़्यादा से ज़्यादा 213 Nm का टॉर्क पैदा करता था। इस ट्रैक्टर में ड्राई-टाइप एयर फ़िल्टर एवं लिक्विड-कूल्ड कूलिंग सिस्टम लगा था।
इसमें डुअल क्लच एवं शटल शिफ्ट के साथ पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स दिया गया था। गियर स्पीड में क्रीपर गियर के साथ 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर शामिल थे। साथ ही, इसमें साइड शिफ्ट गियर लीवर भी था। इस ट्रैक्टर की ज़्यादा से ज़्यादा फॉरवर्ड स्पीड 33.54 किमी/घंटे थी।
इस ट्रैक्टर में ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक एवं पॉवर स्टीयरिंग की सुविधा थी।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD की PTO एचपी 50.3 थी। इसमें डुअल-स्पीड PTO भी दिया गया था। इस ट्रैक्टर की ज़्यादा से ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम थी।
इस महिंद्रा ट्रैक्टर के आगे के टायर का साइज़ 9.50 X 24 एवं पीछे के टायर का साइज़ 16.9 X 28 था।
भारत में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD की कीमत ₹10,01,000 से ₹10,71,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच थी।
ट्रैक्टरकारवां का उदेश्य आपके ट्रैक्टर के चुनाव की प्रक्रिया को आसान बनाना है, जिसके मद्देनजर यहाँ एक ही पेज पर सभी जानकारी उपलब्ध कराया गया है। यहाँ आप बंद हो चुके महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स एवं बहुत कुछ। चूंकि महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD अब बंद हो चुका है, इसलिए आप इसके अपग्रेडेड वैरिएंट, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD को चुन सकते हैं। आप हमारे 'ट्रैक्टर तुलना' फ़ीचर का इस्तेमाल करके इनकी तुलना दूसरे ट्रैक्टरों से भी कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध महिंद्रा ट्रैक्टर के वीडियो भी देख सकते हैं।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD एडवांस्ड फ़ीचर्स वाला एक वर्सटाइल ट्रैक्टर है, जो कमर्शियल एवं खेती, दोनों तरह के कामों के लिए बहुत अच्छा है। इसमें IPTO के साथ कई PTO स्पीड, प्लैनेटरी-ड्राइव रियर एक्सल एवं सस्पेंडेड पैडल मिलते हैं, जिससे यह भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय है। क्रीपर मोड वाला इसका पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स इसे कई तरह के इम्प्लीमेंट्स के साथ काम करने में मदद करता है। ज़्यादा PTO हॉर्सपावर एवं डुअल PTO स्पीड इसे अलग-अलग PTO कामों के लिए और भी उपयोगी बनाते हैं। एक चीज़ जिसे बेहतर किया जा सकता था, वह है FnR गियर का होना। यह ट्रैक्टर अब बंद हो चुका है, इसलिए आप इसका सेकंड-हैंड मॉडल या इसका अपग्रेडेड वर्शन, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD ले सकते हैं, जिसमें CRDI इंजन आता है।
भारत में महिंद्रा 605 4WD की कीमत ₹10,01,000 से ₹10,71,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD ट्रैक्टर की एचपी 57 है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD की लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD का अपग्रेडेड वर्शन महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 4WD की PTO एचपी 50.3 है।