ट्रैक्टर

टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर: जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, एवं फीचर्स सहित अन्य जरुरी बातें

Updated on 09th June, 2025, By प्रशांत कुमार
शेयर करना
शेयर करना
टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर: जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, एवं फीचर्स सहित अन्य जरुरी बातें

भारत एक ऐसा कृषि प्रधान देश है, जहाँ तेजी से तकनीकों को कृषि क्षेत्र में अपनाया जा रहा है। इसी चरण में ट्रैक्टर का कृषि क्षेत्र में बढ़ता उपयोग है। जिसने ना केवल किसानों के कृषि सबंधित कार्यों को आसान बनाया है, अपितु कृषि को किफायती बनाते हुए अनाज की गुणवत्ता एवं उत्पादन में भी बढ़ोतरी की है। कृषि क्षेत्र में बढ़ते ट्रैक्टर की मांग ने टॉप ट्रैक्टर ब्रांड्स को नए-नए इनोवेशन के साथ ट्रैक्टर के निर्माण के लिए प्रेरित किया है। इन्हीं टॉप ब्रांड्स में है एक महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड, जिसने कृषि क्षेत्र में तकनीकों की जरुरत को समझते हुए भारतीय किसानों की आकांक्षाओं की भली-भांति पूर्ति की है। आज भारत में किसानों के बीच सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में महिंद्रा ने अपने आपको स्थापित किया है। कोई भी ट्रैक्टर तभी किसानों की पसंद बनता है, जब वह ईंधन कुशल, परफोर्मेंस में अव्वल, एवं टिकाऊ होने के साथ-साथ बजट में भी आजाए। महिंद्रा ने ऐसे ट्रैक्टर मॉडल्स बनाए हैं, जो इन मानदंडों पर खरा उतरते हैं। वर्तमान में देश का कोई ऐसा कोना नहीं होगा, जहाँ के किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर ने अपनी उपस्थिति दर्ज ना की हो। आज हम इस आर्टिकल में महिंद्रा ब्रांड के टॉप 10 ट्रैक्टर के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे मॉडर्न फीचर्स से लैस किये जाने के साथ भारतीय कृषि परिस्थितियों के अनुकूल डिजाईन किया गया है। तो आइये जानते हैं टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर्स के बारे में जो आधुनिक कृषि का सच्चा साथी साबित हो सकता है।

भारत में टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर

आइए एक-एक करके भारत में उपलब्ध टॉप 10 बेहतरीन महिंद्रा ट्रैक्टरों की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं कीमतों को जानते हैं:   

महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1

महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 उन्नत सुविधाओं वाले शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। इसका 4-सिलेंडर इंजन 2100 RPM पर 73.8 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 320 Nm का अधिकतम टॉर्क एवं 64.3 HP की PTO पॉवर जनरेट करता है। यह 2900 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करता है। इसका पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स 15 फॉरवर्ड एवं 15 रिवर्स गियर क्रीपर (वैकल्पिक) के साथ आता है। इसके पिछले टायरों का आकार 18.4 x 30 है। भारत में महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 की कीमत 15,14,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा 585 DI XP प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 585 DI XP प्लस

महिंद्रा 585 DI XP प्लस सबसे मल्टी-पर्पस एवं पॉवरफुल ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 585 DI XP प्लस 4-सिलिंडर ELS इंजन के साथ आता है, जो 2100 RPM पर 49.3 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 198 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम एवं PTO पॉवर 44.9 एचपी है। महिंद्रा 585 DI XP प्लस आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने का आप्शन देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर वाला फुल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स है। महिंद्रा 585 DI XP प्लस सिंगल एवं डुअल क्लच आप्शन प्रदान करता है। इसके पिछले टायर का आकार 14.9 x 28 है। भारत में महिंद्रा 585 DI XP प्लस की कीमत 7,49,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा -1 555 DI

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा -1 555 DI

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI में 4-सिलिंडर इंजन होता है, जो 2100 RPM पर 49.3 एचपी का आउटपुट देता है। इसे एक यूनिक KA तकनीक से लैस किया गया है, जो बेहतरीन ईंधन दक्षता प्रदान करती है। इसमें सिंगल एवं डबल क्लच दोनों आप्शन शामिल हैं। ट्रांसमिशन सिस्टम में साइड शिफ्ट गियर लीवर के साथ 8 फॉरवर्ड एवं 2 रियर गियर स्पीड वाला एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI की PTO पॉवर 44.9 एचपी होती है। इसमें 1800 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता वाला हाई-टेक हाइड्रोलिक सिस्टम होता है। यह ट्रैक्टर 16.9 x 28 आकार के रियर टायर के साथ आता है। ब्रांड 14.9 x 28 रियर टायर का आप्शन भी देता है। भारत में महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI की कीमत 8,34,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ बेहतरीन पॉवर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS,  2100 RPM पर 48.7 का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसमें 4-सिलेंडर इंजन होता है, जो 214 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की PTO पॉवर 48.7 एचपी होता है। यह 2700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है। ट्रांसमिशन सिस्टम में डुअल-क्लच एवं पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स होता है। गियरबॉक्स में दो गियर स्पीड आप्शन होते हैं: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स / 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स। ट्रैक्टर के आगे के टायरों का आकार 7.50 x 16 एवं पीछे के टायरों का आकार 14.9 x 28 होता है। भारत में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS की कीमत 8,29,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा 575 DI SP प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 575 DI SP प्लस

महिंद्रा 575 DI SP प्लस 47 एचपी कैटेगरी में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 575 DI SP प्लस 4-सिलेंडर ELS इंजन के साथ आता है, जो 2000 RPM पर अपनी अधिकतम शक्ति प्रदान करता है। यह 192 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम एवं PTO पॉवर 41.8 एचपी है। महिंद्रा 575 DI SP प्लस आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने की सुविधा देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर वाला पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। इसके पिछले टायरों का आकार 13.6 x 28 है। भारत में महिंद्रा 575 DI SP प्लस की कीमत 7,32,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा 575 DI XP प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 575 DI XP प्लस

महिंद्रा 575 DI XP प्लस महिंद्रा ट्रैक्टर का सबसे पॉपुलर मॉडल है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस 4-सिलेंडर ELS इंजन के साथ आता है, जो 2000 RPM पर 46.9 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 192 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम एवं PTO पॉवर 42 एचपी है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने का आप्शन देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर वाले पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स की सुविधा है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस सिंगल एवं डुअल क्लच का आप्शन प्रदान करता है। इसके पिछले टायर का आकार 14.9 x 28 है। भारत में महिंद्रा 575 DI XP प्लस की कीमत रूपये 7,38,000* से शुरू होती है।

महिंद्रा 475 DI XP प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 475 DI XP प्लस

महिंद्रा 475 DI XP प्लस महिंद्रा ट्रैक्टर के सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। इसका 4-सिलिंडर इंजन 2000 RPM पर 44 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। महिंद्रा 475 DI XP प्लस 39.2 एचपी की PTO पॉवर एवं 172.1 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। यह 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। महिंद्रा 475 DI XP प्लस आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने की सुविधा देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर वाला पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। महिंद्रा 475 DI XP प्लस सिंगल एवं डुअल क्लच का आप्शन प्रदान करता है। इसके पिछले टायर का आकार 13.6 x 28 है। भारत में महिंद्रा 475 DI XP प्लस की कीमत 7,00,000 रुपये* से शुरू होती है।

महिंद्रा 475 DI एसपी प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 475 DI एसपी प्लस

महिंद्रा 475 DI SP प्लस विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा 475 DI SP प्लस में 4-सिलेंडर, वाटर कूल्ड इंजन होता है, जो 2000 RPM पर 44 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 185 Nm का अधिकतम टॉर्क एवं 39.2 HP का PTO पॉवर जनरेट करता है। इसमें सिंगल एवं डबल क्लच दोनों आप्शन होते हैं। महिंद्रा 475 DI SP प्लस में 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने की अनुमति देता है। यह 1500 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता प्रदान करता है। इसके पिछले टायर का आकार 13.6 x 28 है। भारत में महिंद्रा 475 DI SP प्लस की कीमत रूपये 6,95,000* से शुरू होती है।

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD नवीनतम जापानी तकनीक से एकीकृत है, जो बाग एवं अंगूर की खेती के लिए एकदम सही है। इसका 3-सिलेंडर DI इंजन 2600 RPM पर 36 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 30 एचपी की PTO पॉवर एवं 118 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 900 किलोग्राम है। महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD में पॉवर स्टीयरिंग है। इसमें सिंक शटल के साथ एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स है, जिसमें 8 फॉरवर्ड एवं 8 रिवर्स गियर होते हैं। इस महिंद्रा ट्रैक्टर के आगे के टायर 6 x 12 के आकार के हैं एवं पीछे के टायर 9.5 x 20 के आकार के होते हैं। भारत में महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD की कीमत रूपये 6,31,000* से शुरू होती है।

महिंद्रा 265 DI XP प्लस

टॉप महिंद्रा ट्रैक्टर्स - महिंद्रा 265 DI XP प्लस

महिंद्रा 265 DI XP प्लस, 33 एचपी कैटेगरी का एक हाई परफोर्मर ट्रैक्टर है। यह 3-सिलेंडर इंजन से लैस है जो 2000 PM पर अपनी अधिकतम पॉवर प्रदान करता है। महिंद्रा 265 DI XP प्लस 29.6 एचपी की PTO शक्ति प्रदान करता है। यह 137.8 Nm का अधिकतम टॉर्क एवं 1500 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता पैदा करता है। महिंद्रा 265 DI XP प्लस आपको डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग एवं मैकेनिकल स्टीयरिंग के बीच चयन करने की सुविधा देता है। महिंद्रा 265 DI XP प्लस सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर वाले पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स की सुविधा है। इसके पिछले टायर का आकार 13.6 x 28 है, जो 12.4 x 28 के साइज़ में भी उपलब्ध हैं। भारत में महिंद्रा 265 DI XP प्लस की कीमत रूपये 5,76,300* से शुरू होती है।

महिंद्रा ट्रैक्टर ऑनलाइन कैसे खरीदें?

आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से ऊपर बताये टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर में से या कोई अन्य मॉडल ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ग्राहकों को बेहतर एवं अपने बजट के अनुसार ट्रैक्टर खरीदने में सुविधा के लिए कम्पेयर ट्रैक्टर टूल भी दिया गया है, जिसका प्रयोग कर आप किसी 2 ट्रैक्टर मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, एवं कीमत की आपस में तुलना कर सकते हैं। इसके साथ ही आप लोन पर भी महिंद्रा ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर पर दिए जाने वाले लोन संबंधित सभी जानकारी आपको वेबसाइट पर उपलब्ध करायी गयी है।

ट्रैक्टरकारवां की ओर से

हमनें आपको ऊपर महिंद्रा ब्रांड के टॉप 10 बेस्ट ट्रैक्टर की जानकारी दी है। आप अपनी जरुरत एवं बजट के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। अगर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर आपके लिए बेस्ट होगा। इसकी कीमत टॉप लिस्ट में शामिल अन्य ट्रैक्टरों से ज्यादा है, जो उचित भी है, क्योंकि यह हाई पॉवर वाला एवं अधिक गियरस्पीड वाला ट्रैक्टर है। इसलिए आपको अपने कार्य की प्रकृति के हिसाब से ट्रैक्टर का चयन करना चाहिए। अगर इससे कम हॉर्स पॉवर वाला ट्रैक्टर भी यदि आपके कृषि या व्यवसाय से संबंधित कार्यों को कर सकता है, तो आप लिस्ट में शामिल किये गए अन्य ट्रैक्टर्स में से अपने लिए उपयुक्त का चुनाव कर सकते हैं। हालाँकि ट्रैक्टरकारवां के रहते आपको अब ट्रैक्टर खरीदने के लिए बजट की चिंता नहीं करनी है, क्योंकि हमनें ट्रैक्टर पर दिए जाने वाले लोन संबंधित सभी जानकारी मुहैय्या कराई है। आप आसानी से आसान किस्तों में लोन पर भी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। ऊपर बताये लिस्ट में सबसे कम कीमत महिंद्रा 265 DI XP प्लस ट्रैक्टर की है। सामान्य कृषि कार्यों के लिए यह भी एक बेहतर ट्रैक्टर साबित हो सकता है। हॉर्सपॉवर कम है लेकिन अन्य फीचर्स में ये एक बेहतर ट्रैक्टर है। हमारा आपको सलाह है कि आप जब भी कोई ट्रैक्टर खरीदने जा रहे हों, तो सबसे पहले आपको अपने कार्य के हिसाब से आवश्यक एचपी का आकलन जरुर कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करना है कि जो कार्य 40 एचपी का ट्रैक्टर कर सकता था, उस कार्य के लिए 70 एचपी का ट्रैक्टर खरीद लिया। ये गलत निर्णय आपके खरीदारी के बजट को तो प्रभावित करेंगे ही, साथ ही आपके कार्य लागत की भी बढ़ोतरी करेगा। क्योंकि अधिक हॉर्सपॉवर का ट्रैक्टर अधिक ईंधन की भी खपत करता है। आप हमारे एक्सपर्ट टीम से भी इस सम्बन्ध में राय ले सकते हैं। हमारी टीम 24*7 आपकी सेवा में तत्पर है। आशा करते हैं हमारा यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित हुआ होगा। इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। हम टॉप आर्टिकल सेक्शन के अगले लेख में पुनः आपसे मिलने की आशा करते हैं।

प्रशांत कुमार
Published By
प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार ट्रैक्टर एवं कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले एक अनुभवी हिंदी कंटेंट एक्सपर्ट हैं। लेखनी के क्षेत्र में उनका 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इससे पूर्व में विभिन्न मीडिया हाउसेस के लिए काम किया है। अपने खाली समय में, वे कविता लिखना, पुस्तकें पढ़ना एवं ट्रेवल करना पसंद करते हैं।
प्रशांत कुमार के बारे में और पढ़ें


पॉपुलर आर्टिकल


कैटेगरी के अनुसार अन्य आर्टिकल

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.