ट्रैक्टर

भारत में टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर: प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, एवं फीचर्स सहित जानें सभी जरुरी बातें

Updated on 27th May, 2025, By प्रशांत कुमार
शेयर करना
शेयर करना
भारत में टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर: प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, एवं फीचर्स सहित जानें सभी जरुरी बातें

हम सब एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जहाँ यदि तकनीक से दूरी बनाते हैं तो फिर विकसित बनने की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। यह देश, हर एक संस्थाओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी लागू होती है। भारत भी विकासशील से विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देश की रीढ़ कही जाने वाले कृषि का विकास भी उसी तेजी से करने की जरुरत है। कृषि में नई तकनीकों का आगे बढ़कर स्वागत करना होगा तभी हम विश्वस्तर पर खाद्यान्न आपूर्ति में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं। ट्रैक्टर आज कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को आरामदायक एवं बेहतर बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभा रहा है। आज ट्रैक्टर इंडस्ट्री के माध्यम से नए-नए तकनीकों को कृषि क्षेत्र में लाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को ट्रैक्टर की जानकारी एवं उनसे लिए जाने वाले कृषि उपयोग की भी जानकारी होनी बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान में भारत में 28 से अधिक ट्रैक्टर ब्रांड्स नए-नए इनोवेशन को लाते हुए मार्केट में ट्रैक्टर के विभिन्न मॉडल्स लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे में किस ब्रांड के कौन से ट्रैक्टर मॉडल उनके लिए उपयुक्त होंगें, इसकी जानकारी होनी आवश्यक है। आज हम इस आर्टिकल में ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड पॉवरट्रैक के बारे में बात करने वाले हैं। हम यहाँ टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, एवं फीचर्स सहित सभी आवश्यक जानकारी देने जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य बजट एवं जरूरतों के हिसाब से किसानों को बेहतर ट्रैक्टर के चुनाव करने में सहयोग करना है। आइये पॉवरट्रैक के 10 बेहतरीन ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले पॉवरट्रैक ब्रांड के ट्रैक्टर का एक संक्षिप्त परन्तु पूर्णता में अवलोकन कर लेते हैं।

पॉवरट्रैक भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है, जो एस्कॉर्ट्स ग्रुप का एक सब-ब्रांड है। यह ब्रांड भारतीय कृषि परिस्थितियों के अनुरूप अपने ट्रैक्टर को डिजाईन करने के लिए जाने जाते हैं। पॉवरट्रैक द्वारा निर्मित ट्रैक्टर किफायती होने के साथ-साथ ईंधन दक्ष एवं हाई परफोर्मेंस वाले होते हैं। यह ब्रांड भारत के नंबर एक ईंधन कुशल ट्रैक्टर प्रदान करता है, जो 25 से 60 एचपी तक की रेंज के हैं। यह ब्रांड भारत में कुल 6 सीरीज के अंतर्गत ट्रैक्टर का निर्माण करता है,जो हैं- एएलटी सीरीज, डीजीट्रैक सीरीज, यूरो सीरीज, जी सीरीज, नेक्स्ट सीरीज, पॉवरहाउस सीरीज, आरडीएक्स सीरीज, एवं स्टीलट्रैक सीरीज।

भारत में टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल कौन-कौन से हैं?

पॉवरट्रैक यूरो 50

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 50

पॉवरट्रैक यूरो 50, एक पॉपुलर मॉडल है, जो डीजल-बचत करने वाले तकनीक से लैस होता है। यह 50 एचपी इंजन के साथ आता है, जिसके ट्रांसमिशन सिस्टम में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स शामिल है। इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी वाला सेंसि-1 लिफ्ट भी होता है। ब्रांड मार्केट में 52 एचपी श्रेणी में एक एडवांस्ड वेरिएंट, पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस पॉवरहाउस भी लेकर आया है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 50 की कीमत 8,10,000 रुपये* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 50 4WD

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 50 4WD

पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD, ब्रांड के सबसे बेहतरीन 4WD ट्रैक्टरों में से एक है, जो EPI फ्रंट एक्सल के साथ आता है। यह एक नेक्स्ट-लेवल 4WD ट्रैक्टर है, जो 52 एचपी इंजन से लैस है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर स्पीड के साथ एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम बताई गई है। यह मॉडल 2WD वैरिएंट, पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट में भी उपलब्ध है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 50 4WD की कीमत रूपये 9,10,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक 434

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक 434

पॉवरट्रैक 434 ट्रैक्टर भारत में 35 से 39 एचपी वेरिएंट में आता है, जिसमें पॉवरट्रैक 434 प्लस लोडमैक्स, पॉवरट्रैक 434 प्लस पॉवरहाउस एवं पॉवरट्रैक 434 आरडीएक्स शामिल हैं। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड के साथ एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स शामिल है। इस ट्रैक्टर में दी जाने वाली वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। भारत में पॉवरट्रैक 434 ट्रैक्टर की कीमत रूपये 5,35,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक 439

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक 439

पॉवरट्रैक 439 ट्रैक्टर 39 से 45 एचपी की रेंज में आता है। इस ट्रैक्टर को AVL तकनीक वाले इंजन से लैस किया गया है, जो डीजल बचाता है एवं बेजोड़ पॉवर देता है। इसे "रोटावेटर स्पेशलिस्ट" कहा जाता है क्योंकि यह रोटावेटर चलाने के लिए सबसे अच्छे ट्रैक्टरों में से एक है। यह पाँच अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:

वेरिएंट का नाम

इंजन पॉवर (एचपी)

शुरूआती कीमत (रूपये)

पॉवरट्रैक 439 आरडीएक्स

39

6,20,000*

पॉवरट्रैक 439 प्लस लोडमैक्स

41

6,80,000*

पॉवरट्रैक 439 प्लस सुपरमैक्स

41

6,85,000*

पॉवरट्रैक यूरो 439 लोडमैक्स

42

7,02,000*

पॉवरट्रैक 439 प्लस पॉवरहाउस

45

7,30,000*

भारत में पॉवरट्रैक 439 की कीमत 6,20,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स से लैस है, एवं इसकी गियर स्पीड 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं। इसमें 1600 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 45

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 45

पॉवरट्रैक यूरो 45 ट्रैक्टर पॉवर, स्पीड, सुरक्षा एवं सुविधा का बेस्ट कंबिनेशन है। यह भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस लोडमैक्स एवं पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस सुपरमैक्स शामिल हैं। यह ट्रैक्टर 47 एचपी इंजन से लैस है। इसमें सिंक्रो शटल गियरबॉक्स एवं 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर स्पीड के साथ एक कांस्टेंट मेश / सिंक्रोमेश भी है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 45 की कीमत 7,35,000 रुपये* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 42

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 42

पॉवरट्रैक यूरो 42, किसानों के लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें डीजल-सेवर तकनीक दी गयी है। यह 45 से 47 एचपी श्रेणी में आता है एवं इस एचपी कैटेगरी में इसकी बेस्ट टॉप स्पीड 38 किमी/घंटा है। यह भारी ढुलाई कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें पॉवरट्रैक यूरो 42 प्लस लोडमैक्स, पॉवरट्रैक यूरो 42 प्लस सुपरमैक्स एवं पॉवरट्रैक यूरो 42 प्लस पॉवरहाउस शामिल हैं। इसमें एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स एवं 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड आप्शन हैं। इसकी वजन उठाने की क्षमता ब्रांड द्वारा 1600 किलोग्राम बताई गई है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 42 की कीमत रूपये 7,10,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 47

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 47

पॉवरट्रैक यूरो 47 को भारतीय किसानों की जरूरतों के हिसाब से डिजाईन किया गया है। यह कम ईंधन खपत वाला 47 से 50 एचपी इंजन से लैस है। इस ट्रैक्टर के दो और वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं, जिसमें पॉवरट्रैक यूरो 47 पॉवरहाउस शामिल है, जिसे खास तौर पर एडिशनल पॉवर के लिए डिज़ाइन किया गया है। पॉवरट्रैक यूरो 47 पोटैटो स्पेशल, जिसे खास तौर पर आलू की खेती के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स एवं 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड शामिल हैं। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 47 की कीमत 6,67,000 रुपये* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 60

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 60

पॉवरट्रैक यूरो 60, 60 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स एवं दो गियर स्पीड आप्शन से लैस है: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 60 की कीमत रूपये 8,37,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD, एक 4 व्हील-ड्राइव ट्रैक्टर है, जो 47 एचपी इंजन पॉवर, IPTO एवं 8F+8R गियर स्पीड के साथ आता है। यह ट्रैक्टर एक सच्चा डीज़ल सेवर है, जिसमें सीलबंद 4WD फ्रंट एक्सल दिया गया है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम सिंक्रो शटल के साथ सिंक्रोमेश टाइप है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD की कीमत रूपये 8,85,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

पॉवरट्रैक यूरो G28

भारत में टॉप पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स - पॉवरट्रैक यूरो G28

पॉवरट्रैक यूरो G28 4WD ब्रांड का एक ऑर्चर्ड स्पेशलिस्ट ट्रैक्टर है। यह एक मिनी ट्रैक्टर है, जिसका व्यापक रूप से खेतों में छिड़काव कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी कुल चौड़ाई लगभग 3.5 फीट होती है। इसका कॉम्पैक्ट डाइमेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस एवं 4WD इसे ऑर्चर्ड एवं अंगूर के बागों के लिए बेस्ट आप्शन बनाते हैं। यह 28 एचपी इंजन से लैस ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन सिस्टम में एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स एवं 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर स्पीड होते हैं। इसमें 750 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता भी होती है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो G28 4WD की कीमत रूपये 5,45,000* (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की प्राइस लिस्ट 2025

मॉडल का नाम

शुरूआती कीमत

पॉवरट्रैक यूरो 50

8,10,000*

पॉवरट्रैक यूरो प्लस नेक्स्ट 4WD

9,10,000*

पॉवरट्रैक 434

5,35,000*

पॉवरट्रैक 439

6,20,000*

पॉवरट्रैक यूरो 45

7,35,000*

पॉवरट्रैक यूरो 42

7,10,000*

पॉवरट्रैक यूरो 47

6,67,000*

पॉवरट्रैक यूरो 60

8,37,000*

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD

8,85,000*

पॉवरट्रैक यूरो G28

5,45,000*

बेस्ट पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल ऑनलाइन कैसे खरीद सकते हैं?

आप हमारे ट्रैक्टरकारवां प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोई भी पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। हमारे प्लेटफोर्म पर सभी पॉवरट्रैक ट्रैक्टर लिस्टेड हैं। आपको बस हमारे वेबसाइट को एक्स्प्लोर कर अपने लिए बेस्ट ट्रैक्टर का चुनाव कर अपने आपको रजिस्टर करना है। इसके बाद हमारी एक्सपर्ट टीम आपसे सीधे संपर्क स्थापित कर आपको अपने सपनों के ट्रैक्टर को आपके दरवाजे तक लाने में एक सहयोगी की भूमिका निभाएगी। आपको अपने लिए बेस्ट ट्रैक्टर के चयन में असुविधा ना हो, इसके लिए हमनें ट्रैक्टर कम्पेयर की सुविधा भी दी है, जिससे आप किसी भी 2 ट्रैक्टर मॉडल के स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स की तुलना कर सकते हैं।

ट्रैक्टरकारवां की ओर से

हमनें इस आर्टिकल में टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, एवं कीमत सहित एक ट्रैक्टर की समझ के लिए आवश्यक सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। इससे भी डिटेल जानकारी चाहिए तो आप ट्रैक्टरकारवां को एक्सप्लोर कर हमारे पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड पेज पर जाकर इन ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऊपर बताये टॉप 10 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर में 28 से 60 एचपी तक के ट्रैक्टर शामिल है। इनमें से आप अपनी कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। अगर कीमत की बात करें तो ये लगभग 5 लाख से 9 लाख की रेंज में उपलब्ध हैं। अगर आपको अधिक एचपी या अधिक सुविधाओं से लैस ट्रैक्टर खरीदना है, लेकिन बजट कम पड़ जा रहा हो तो आपकी इस परेशानी को देखते हुए हमनें ट्रैक्टर की खरीद पर दिए जाने वाले ट्रैक्टर लोन की सुविधा की भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि किसी भी ट्रैक्टर की कीमत उसके पॉवर आउटपुट, इंजन के प्रकार, स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स पर निर्भर करती है। उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर खरीदने से पहले आपको अपने जरूरतों के अनुसार यह आकलन कर लेना चाहिए कि अमुक कार्य को करने के लिए कितने हॉर्सपॉवर के ट्रैक्टर की जरुरत है। अगर आप हॉर्सपॉवर के चुनाव में गलती करते हैं, तो यह आपके कार्य के परफोर्मेंस को प्रभावित करेगा। अगर ट्रैक्टर के चुनाव से लेकर खरीद तक आपको किसी भी तरह की सलाह चाहिए तो आप ट्रैक्टरकारवां के एक्सपर्ट टीम से सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। हमारी टीम आपके लिए 24*7 सेवा के लिए तत्पर हैं। आशा करते हैं कि हम पॉवरट्रैक ट्रैक्टर से संबंधित जिज्ञासा को इस आर्टिकल के माध्यम से पूरा करने में सफल हुए होंगें। आपसे फिर नई जानकारी के साथ टॉप आर्टिकल सेक्शन के अगले आर्टिकल में मुलाकात की आशा करते हैं।

प्रशांत कुमार
Published By
प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार ट्रैक्टर एवं कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले एक अनुभवी हिंदी कंटेंट एक्सपर्ट हैं। लेखनी के क्षेत्र में उनका 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इससे पूर्व में विभिन्न मीडिया हाउसेस के लिए काम किया है। अपने खाली समय में, वे कविता लिखना, पुस्तकें पढ़ना एवं ट्रेवल करना पसंद करते हैं।
प्रशांत कुमार के बारे में और पढ़ें


पॉपुलर आर्टिकल


कैटेगरी के अनुसार अन्य आर्टिकल

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.
*The price disclosed against the each used vehicle /product displayed herein is the Base Price. The final price of the each of the product shall be determined in accordance with the Residual Management Policy of TVS Credit Services Limited.