अगर आप महिंद्रा ब्रांड के पडलिंग स्पेशल ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ब्रांड ने बेहतरीन ट्रैक्टर बनाए हैं। महिंद्रा युवो टेक+ 415 4WD पडलिंग स्पेशल ट्रैक्टर की सूची में सबसे टॉप पर है, जिसकी कीमत किसानों के बजट के अनुसार है। यह 42 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2000 आरपीएम का पॉवर आउटपुट देता है। इसमें मजबूत 4 पहिए लगे हैं, जो फिसलन को कम करते हैं, घर्षण को कम करते हैं एवं पडलिंग वाले क्षेत्र में ट्रैक्टर की दक्षता को अधिकतम करते हैं। इसमें डुअल क्लच एवं 12F+3R गियर स्पीड एवं मल्टी स्पीड PTO आप्शन के साथ एक एडवांस्ड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स है, यही वजह है कि यह लिस्ट में सबसे टॉप पर रखे गए हैं।
स्वराज 843 XM 4WD पडलिंग स्पेशल कैटेगरी ट्रैक्टरों में से एक पॉपुलर ट्रैक्टर है। इसमें कमाल का टॉर्क एवं हैवी-ड्यूटी फ्रंट एक्सल वाला पॉवरफुल इंजन होता है। ट्रैक्टर का 4-व्हील ड्राइव खेत में बेजोड़ पॉवर जनरेट करता है। 1500 किलोग्राम की उच्च वजन उठाने की क्षमता लोडर, पडलर, डोजर आदि जैसे भारी-से-भारी उपकरणों को उठाने में मदद करती है। स्वराज 843 XM 4WD में IPTO क्लच एवं 8F+2R गियर स्पीड के साथ और भी गियर स्पीड आप्शन हैं। भारतीय बाजारों में इसकी कीमत किफायती है। आप इस ट्रैक्टर को ट्रैक्टरकारवां वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।
सोनालिका DI 42 पॉवर प्लस 4WD अपने हाफ एवं फुल-केज व्हील पडलिंग के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर को सूची में तीसरा स्थान मिला है, जिसकी कीमत भारत में रूपये 7,07,000* (एक्स-शोरूम) है। यह 2100 RPM पर 45 एचपी का पॉवर जनरेट करता है। यह एक हाई टॉर्क वाला ट्रैक्टर है, जो सबसे तेज़ पिकअप, सबसे कम मोशन ड्रॉप एवं हाई परफोर्मेंस वाले पडलिंग एवं अन्य फील्ड ऑपरेशन के लिए 15 गियर स्पीड दिए गए हैं। यह शटल रिवर्सर एवं IPTO क्लच के साथ उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में एक खेत से दूसरे खेत में आसानी से जाने के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस होता है। इसके बड़े रेडिएटर में एक ओवरफ्लो रिजर्वोयर होता है, जो इसे बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाता है।
सूची का अगला ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन 244 डायनाट्रैक 4WD है। यह एक शक्तिशाली एवं पडलिंग के लिए उपयुक्त पॉपुलर ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत भारत में रूपये 8,84,000* (एक्स-शोरूम) रूपये हैं। यह 44 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें क्वाड्रा PTO एवं डुअल डायाफ्राम क्लच की सुविधा दी गयी है। इसमें 2050 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता वाला एक डूबा हुआ फर्ग्यूसन हाइड्रोलिक्स सिस्टम दिया गया है। यह अपने मजबूत 4 पहियों के कारण आसानी से कीचड़ वाली मिट्टी को मिला सकता है। आपको अपनी सभी पडलिंग गतिविधियों के लिए इस ट्रैक्टर को खरीदने के बारे में ज़रूर विचार करना चाहिए। हाई-लग टायरों में बिना किसी फिसलन के ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने की शक्ति है। कुल मिलाकर, आप इस ट्रैक्टर को खरीद सकते हैं क्योंकि यह सभी कृषि आवश्यकताओं के लिए आदर्श है।
अगर आप मुख्य रूप से पडलिंग के लिए डिज़ाइन किया गया ट्रैक्टर चाहते हैं, जॉन डियर 5045 डी पॉवर प्रो 4WD पडलिंग स्पेशल आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह ट्रैक्टर विशेषकर पडलिंग कार्यों के लिए डिजाईन किया गया है। किसान की सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भारत में इसकी कीमत किफ़ायती है। यह 2100 RPM पर 46 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसमें RPTO के साथ स्टैन्डर्ड एवं इकॉनमी PTO स्पीड दोनों हैं। इसमें हाइड्रोलिक रूप से संचालित उपकरणों के लिए एक सेलेक्टिव कंट्रोल वाल्व भी है, जो ड्राईवर के लिए ट्रैक्टर को आसानी से चलाया जाना सुनिश्चित करता है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 4WD, विशेषकर धान की खेती के लिए डिजाईन किया गया ट्रैक्टर है। यह बिना किसी परेशानी के धान के खेतों में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर की कीमत भारत में 9,00,000* रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें एक शक्तिशाली एवं ईंधन कुशल FPT इंजन होता है, जो 2250 RPM पर 47 एचपी जनरेट करता है। इसके कीचड़ वाली मिट्टी में ट्रैक्टर की आसान आवाजाही के लिए एक इप्ट्रा PTO एवं एक IPTO लीवर दिया गया है। इस ट्रैक्टर में डबल मेटल फेस सीलिंग दिया गया है। यह ट्रैक्टर गहरे गड्ढों में भी काम करता है, जिससे किसानों को बिना थके सभी काम करने की सुविधा मिलती है। इसमें 8F+8R सिंक्रो शटल गियर स्पीड के साथ एक कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। बड़े एवं अधिक शक्तिशाली टायर खेत में बेहतर पकड़ सुनिश्चित करते हैं।
पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD ट्रैक्टर में सीलबंद 4-व्हील ड्राइव एक्सल होते है। 4-व्हील ड्राइव पडलिंग फील्ड पर बेहतर ट्रैक्शन देता है, साथ ही बढ़ी हुई शक्ति, सुरक्षा एवं सुविधा भी देता है। इस ट्रैक्टर की कीमत भारत में 8,85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बेजोड़ पॉवर तकनीक के साथ, यह ट्रैक्टर 2000 RPM पर 47 एचपी का पॉवर जनरेट करता है। इसमें आसान फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड मूवमेंट के लिए IPTO, 8F+8R सिंक्रो शटल गियरबॉक्स, वाटर-सील्ड फ्रंट एक्सल, सस्पेंडेड पेडल एवं कैरारो के एपिसाइक्लिक रिडक्शन होते हैं। यह 1600 किलोग्राम की श्रेणी में बेस्ट सेंसी1 लिफ्ट के साथ आता है। यदि आप चावल की खेती के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप इस ट्रैक्टर को पडलिंग के लिए चुन सकते हैं।
आयशर 380 प्राइमा G3 4WD, आयशर की प्राइमा सीरीज का एक शक्तिशाली 40 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन, सिंगल/डुअल-क्लच, 8F+2R गियर स्पीड एवं MRPTO होता है। ब्रांड ने आपके पडलिंग कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाई-लग टायर आप्शन दिए हैं। भारत में रूपये 7,98,000* (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ, यह टॉप पडलिंग ट्रैक्टरों की सूची में शामिल है। इसमें 1650 किलोग्राम की भारोत्तोलन क्षमता के साथ ADDC हाइड्रोलिक नियंत्रण भी है, जो इस ट्रैक्टर को पडलर जैसे भारी उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम बनाता है। यदि आप सभी पडलिंग सुविधाओं के साथ एक किफायती ट्रैक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट विकल्प हो सकता है।
इसके बाद, हमारे पास जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर है, जो सूखी एवं गीली भूमि की खेती के लिए आदर्श है। शक्ति से भरपूर, यह भारी-भरकम कृषि ट्रैक्टर 2100 RPM पर 40 एचपी का पॉवर जनरेट करता है। यह ब्रांड द्वारा पडलिंग कार्यों के लिए मैन्युफैक्चर किया गया एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। 4 पहिए सभी नियमित एवं उच्च लग डेप्थ वाले टायरों को समान पॉवर देते हैं, जिससे यह ट्रैक्टर धान के खेतों में विश्वसनीय बन जाता है। इस ट्रैक्टर में दिया गया हाई टॉर्क भारी-भरकम कार्यों के लिए इसे आदर्श बनाता है। यदि आप अपने खेत के लिए एक शक्तिशाली पडलिंग विशेष ट्रैक्टर चाहते हैं, तो आप यह ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
लिस्ट के अंतिम पायदान पर हमनें सोलिस 4415 ई 4WD ट्रैक्टर को रखा है। जापानी तकनीक इंजन से लैस, यह ट्रैक्टर पडलिंग कार्य के लिए अतिरिक्त पॉवर, टॉर्क एवं पिकअप प्रदान करता है एवं 1800 RPM पर 44 एचपी का पॉवर जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर पडलिंग एवं भारी कृषि कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर है, जिसमें उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस जैसी विशेषताएं होती हैं, जो सुचारू एवं बाधा रहित संचालन सुनिश्चित करता है। इसमें 196 Nm का अधिकतम टॉर्क एवं 10F + 5R मल्टीस्पीड ट्रांसमिशन होता है। भारत में रूपये 8,40,000* (एक्स-शोरूम) की कीमत पर, यह बाजार में सबसे अच्छे पडलिंग स्पेशल ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर को जब चाहें आप ट्रैक्टरकारवां के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
हमनें ऊपर पडलिंग के लिए उपयुक्त भारत के टॉप 10 पडलिंग स्पेशल ट्रैक्टर की जानकारी दी है। इन सभी ट्रैक्टर्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, पॉवर, एवं प्राइस में विभिन्नताएं हैं। आप अपने कार्य की जरुरत एवं बजट के हिसाब से उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपको डीप पडलिंग के लिए ट्रैक्टर चाहिए, तो आपको न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 4WD खरीदना चाहिए, लेकिन अगर आपको मल्टीपर्पस ट्रैक्टर चाहिए, तो आपको महिंद्रा युवो टेक+ 415 4WD का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, स्वराज 843 XM 4WD 4WD वैरिएंट में एक नया लॉन्च किया गया पडलिंग ट्रैक्टर है, इसलिए आप अपनी पडलिंग ज़रूरतों के लिए इस मॉडल को भी खरीद सकते हैं। ये सभी सबसे ज़्यादा ईंधन कुशल एवं पडलिंग के लिए बेस्ट ट्रैक्टर हैं। इन ट्रैक्टरों को खरीदने के लिए आप ट्रैक्टरकारवां से ट्रैक्टर लोन का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, अगर आप लिस्ट से सेकंड-हैंड ट्रैक्टर मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो पुराने ट्रैक्टर लोन सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। उपर्युक्त टॉप 10 बेस्ट पडलिंग स्पेशल ट्रैक्टर के अलावे भी किसी अन्य ट्रैक्टर की खरीद से संबंधित कोई जानकारी के लिए आप हमारे एक्सपर्ट टीम से भी राय ले सकते हैं। अन्य जानकारियों के साथ अगले आर्टिकल में आपसे पुनः मुलाकात की आशा करते हैं।