ट्रैक्टर

भारत में टॉप 10 पॉपुलर स्वराज ट्रैक्टर: स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं प्राइस लिस्ट

Updated on 19th May, 2025, By प्रशांत कुमार
शेयर करना
शेयर करना
भारत में टॉप 10 पॉपुलर स्वराज ट्रैक्टर: स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं प्राइस लिस्ट

वर्तमान में आधुनिक कृषि का ट्रैक्टर एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। ट्रैक्टर ने ना केवल किसानों के काम को आसान किया है, बल्कि फसल के उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी सुधार किया है। भारत में बहुत सी ट्रैक्टर निर्माता कम्पनियां भारतीय भौगोलिक एवं मिट्टी की स्थितियों को देखते हुए ट्रैक्टर का निर्माण करती है। उन्हीं में से एक कंपनी स्वराज है, जो भारत के टॉप ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स में से एक है। यह अपने किफायती ट्रैक्टरों के लिए किसानों के बीच प्रसिद्ध है। स्वराज ट्रैक्टरों की शुरुआती कीमत 2,60,000* रुपये है। इसके ट्रैक्टर बेहतरीन सुविधाओं से लैस होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। इस ब्लॉग में, हम टॉप 10 स्वराज ट्रैक्टरों की जानकारी उनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं कीमतों के साथ देने वाले हैं, ताकि आपको अपनी आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त स्वराज ट्रैक्टर का चुनाव करने में सुविधा होगी।

भारत में टॉप 10 स्वराज ट्रैक्टर

स्वराज विभिन्न हॉर्सपॉवर रेंज में ट्रैक्टर्स का निर्माण करता है, जिसके कारण यह कृषि एवं कमर्शियल कार्यों से जुड़ी एक बड़ी आबादी की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम है। इसके ट्रैक्टर प्रमुख रूप से तीन सीरीज (स्वराज FE सीरीज, स्वराज XT सीरीज एवं स्वराज XM सीरीज) में वर्गीकृत किया जाता है। अब, आइए बिना देर किये जानते हैं टॉप 10 स्वराज ट्रैक्टरों के बारे में:

1. स्वराज 855 एफई

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 FE, 41 से 50 एचपी कैटेगरी में एक हाई परफोर्मेंस वाला ट्रैक्टर है। यह किसानों के बीच सबसे पसंदीदा स्वराज ट्रैक्टरों में से एक है। इसका 3-सिलेंडर इंजन 2000 RPM पर अपनी अधिकतम पॉवर जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम सिंगल, डुअल एवं IPTO क्लच आप्शन प्रदान करता है। इसका पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स 8F + 2R एवं 12F + 3R गियर स्पीड आप्शन प्रदान करता है। आप अपनी पसंद के अनुसार सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट के रूप में शिफ्टिंग पैटर्न भी चुन सकते हैं। स्वराज 855 FE 2000 किलोग्राम की वजन उठाने वाली हाइड्रोलिक कैपेसिटी के साथ आता है। स्वराज 855 FE 4 मल्टी स्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स स्पीड के साथ 540 RPM की PTO स्पीड प्रदान करता है। यह आपको मैकेनिकल एवं पॉवर स्टीयरिंग के बीच चयन करने का आप्शन्स देता है। स्वराज 855 FE के फ्रंट टायर का माप 6 x 16 / 7.50 x 16 है। इसके रियर टायर का आकार 14.9 x 28 / 16.9 x 28 है। अगर आप ज़्यादा बड़े फ्रंट टायर चाहते हैं, तो आप स्वराज 855 FE 4WD चुन सकते हैं। यह 50-55 एचपी की पॉवर कैटेगरी के साथ 9.50 x 20 एवं 9.50 x 24 फ्रंट टायर ऑप्शन प्रदान करता है। स्वराज 855 FE की कीमत 8,37,000 रुपये* से शुरू होती है जबकि स्वराज 855 FE 4WD की कीमत 9,85,000 रुपये* से शुरू होती है।

2. स्वराज 744 एक्सटी

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 744 एक्सटी

स्वराज 744 एक्सटी एक पॉवरफुल ट्रैक्टर है, जो एक शानदार डिजाइन के साथ आता है। इसका 3478 सीसी इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो 2000 आरपीएम पर 41-50 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम डुअल एवं IPTO क्लच का आप्शन प्रदान करता है। आप स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच भी चयन कर सकते हैं। यह 8F + 2R एवं 12F + 3R गियर स्पीड विकल्प प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, आप अपनी पसंद के अनुसार सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट के रूप में शिफ्टिंग पैटर्न का चयन कर सकते हैं। स्वराज 744 एक्सटी की वजन उठाने की हाइड्रोलिक कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। स्वराज 744 एक्सटी इसके पिछले टायरों का आकार 14.9 x 28 है। भारत में स्वराज 744 XT की कीमत 7,39,000 रुपये* से शुरू होती है।

3. स्वराज 744 एफई

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 744 एफई

स्वराज 744 FE सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस एक मल्टी-पर्पस ट्रैक्टर है। इसका 3307 CC इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है एवं 2000 RPM पर 41 से 50 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम सिंगल, डुअल एवं IPTO क्लच आप्शन प्रदान करता है। आप स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच भी चुन सकते हैं। यह 8F + 2R एवं 12F + 3R गियर स्पीड आप्शन प्रदान करता है। स्वराज 744 XT की तरह, आप इस मॉडल में भी शिफ्टिंग पैटर्न को सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट के रूप में चुन सकते हैं। स्वराज 744 FE की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। इसके रियर टायर 13.6 x 28 एवं 14.9 x 28 के साइज़ में उपलब्ध हैं। आप इसका 4WD वैरिएंट यानी स्वराज FE 4WD भी चुन सकते हैं। भारत में स्वराज 744 FE की कीमत 7,31,400 रुपये* से शुरू होती है।

4. स्वराज 735 एफई

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 FE अपने मजबूत प्रदर्शन के कारण भारत के किसानों के बीच एक बेहद पॉपुलर आप्शन है। 35-40 एचपी श्रेणी का यह ट्रैक्टर 1800 आरपीएम पर अपनी अधिकतम पॉवर प्रदान करता है। इसका 3-सिलेंडर इंजन 2734 सीसी की क्यूबिक कैपेसिटी के साथ आता है। इसका ट्रांसमिशन आपको सिंगल एवं डुअल क्लच के साथ-साथ स्लाइडिंग मेश एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच चयन करने का आप्शन देता है। इसका गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर स्पीड प्रदान करता है। आप शिफ्टिंग पैटर्न को सेंटर या साइड शिफ्ट के रूप में चुन सकते हैं। यह 540 आरपीएम की पीटीओ स्पीड एवं 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी वाला हाइड्रोलिक प्रदान करता है। यह आपको मैकेनिकल एवं पॉवर स्टीयरिंग आप्शन प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 6 x 16 आकार के फ्रंट टायर एवं 13.6 x 28 आकार के रियर टायर्स होते हैं। भारत में स्वराज 735 FE की कीमत 6,20,000 रुपये* से शुरू होती है।

5. स्वराज 735 एक्सटी

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 735 एक्सटी

स्वराज 735 XT 3307 CC के पॉवरफुल इंजन के साथ आता है। इसका 3-सिलेंडर इंजन 2000 RPM पर 31-40 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन आपको सिंगल एवं डुअल क्लच के बीच चयन करने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आप स्लाइडिंग मेश एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच चयन कर सकते हैं। इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर हैं, जिसमें सेंटर या साइड शिफ्ट पैटर्न के बीच चयन करने का आप्शन है। यह 540 RPM की PTO स्पीड एवं 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक कैपेसिटी प्रदान करता है। यह आपको मैनुअल एवं पॉवर स्टीयरिंग आप्शन्स के बीच चयन करने की सुविधा देता है। इस ट्रैक्टर में 6 x 16 आकार के फ्रंट टायर एवं 13.6 x 28 आकार के रियर टायर होते हैं। भारत में स्वराज 735 XT की कीमत रूपये 6,30,000* से शुरू होती है।

6. स्वराज 963 एफई

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 963 एफई

स्वराज 963 FE शानदार फीचर्स से भरपूर ट्रैक्टर है, जो कृषि संबंधी कई तरह की जरूरतों को पूरा करता है। यह 3-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 2100 RPM पर 60-65 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका 3478 CC इंजन ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में एक मैकेनिकली एक्चुएटेड डबल क्लच एवं 12 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर स्पीड वाला गियरबॉक्स शामिल है। स्वराज 963 FE 2200 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता के साथ ADDC हाइड्रॉलिक्स प्रदान करता है। इसमें डिफरेंशियल सिलेंडर के साथ पॉवर स्टीयरिंग भी होता है। स्वराज 963 FE 540 RPM एवं 540E की PTO स्पीड के साथ मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO प्रदान करता है। स्वराज 963 एफई के अगले टायर्स का आकार 7.50 x 16 एवं पिछले टायर्स का आकार 16.90 x 28 होता है। इसका 4WD वैरिएंट, स्वराज 963 FE 4WD, जो बड़े अगले टायर्स के साथ उपलब्ध है। भारत में स्वराज 963 एफई की कीमत 10,28,200 रुपये* से शुरू होती है।

7. स्वराज 724

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 724

स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर एक शक्तिशाली एवं ईंधन कुशल इंजन के साथ आता है। इसका 2-सिलेंडर इंजन 1800 आरपीएम पर 20-30 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका 1823 सीसी इंजन एक ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट एयर क्लीनर की सुविधा देता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम एकल क्लच प्रदान करता है एवं इसके गियरबॉक्स में 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर स्पीड होते हैं। यदि आप अधिक गियर स्पीड आप्शन का चयन करना चाहते हैं, तो आप 8F + 2R गियर स्पीड के साथ स्वराज 724 XM चुन सकते हैं। इसका 21 स्प्लीन्स PTO 1000 RPM की PTO स्पीड प्रदान करता है। स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर 1000 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ ADDC हाइड्रोलिक्स से लैस होता है।  यह एक स्टैण्डर्ड पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 5 x 15 साइज़ के फ्रंट टायर्स एवं 11.2 x 24 साइज़ के रियर टायर्स होते हैं। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसका 4WD वैरिएंट यानी स्वराज 724 4WD भी चुन सकते हैं।भारत में स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड की कीमत 4,98,000 रुपये* से शुरू होती है।

8. स्वराज 843 एक्सएम

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 843 एक्सएम

स्वराज 843 एक्सएम टॉप लेवल के स्वराज ट्रैक्टरों में से एक है। इसका 4-सिलेंडर इंजन 1900 आरपीएम पर 41-50 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम सिंगल एवं आईपीटीओ क्लच का आप्शन प्रदान करता है। आप स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच भी चुन सकते हैं। इसका गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर स्पीड प्रदान करता है। आप सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट गियर शिफ्टिंग पैटर्न के बीच चयन कर सकते हैं। स्वराज 843 एक्सएम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है। यह 4 मल्टी स्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स स्पीड के साथ 540 आरपीएम की पीटीओ स्पीड प्रदान करता है। यह आपको मैकेनिकल एवं पॉवर स्टीयरिंग आप्शन प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 6 x 16 साइज़ के फ्रंट टायर एवं 13.6 x 28 साइज़ के रियर टायर हैं। अगर आप समान स्पेसिफिकेशन वाले बड़े फ्रंट टायर चुनना चाहते हैं, तो आप 8.30 x 20 साइज़ के फ्रंट टायर के साथ स्वराज 843 XM 4WD चुन सकते हैं। भारत में स्वराज 843 एक्सएम की कीमत 6,73,000 रुपये* से शुरू होती है।

9. स्वराज 742 एक्सटी

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज 742 एक्सटी

स्वराज 742 एक्सटी आधुनिक लुक एवं एडवांस्ड सुविधाओं का एक आदर्श संयोजन है। इसका 3307 सीसी इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो 2000 आरपीएम पर 41-50 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसका ट्रांसमिशन सिस्टम सिंगल, डुअल एवं आईपीटीओ क्लच आप्शन प्रदान करता है। आप स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के बीच भी चयन कर सकते हैं। इसका गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर स्पीड प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, आप अपनी पसंद के अनुसार शिफ्टिंग पैटर्न को सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट के रूप में चुन सकते हैं। स्वराज 742 एक्सटी की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। यह 4 मल्टी स्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स स्पीड के साथ 540 आरपीएम की पीटीओ स्पीड प्रदान करता है। यह आपको मैकेनिकल एवं पॉवर स्टीयरिंग आप्शन प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 6 x 16 आकार के फ्रंट टायर एवं 13.6 x 28 आकार के रियर टायर हैं। भारत में स्वराज 742 XT की कीमत 6,78,400 रुपये* से शुरू होती है।

10. स्वराज कोड

भारत में टॉप स्वराज ट्रैक्टर्स -  स्वराज कोड

स्वराज कोड 11 एचपी का ट्रैक्टर है। यह बागवानी खेती एवं फसल देखभाल कार्यों के लिए आदर्श एक मल्टी-टास्किंग मिनी ट्रैक्टर है। इसका 389 CC इंजन 3600 RPM पर अपनी अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। इसके 1-सिलेंडर में ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर होता है। ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन सिस्टम में स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स एवं सिंगल क्लच शामिल हैं। ट्रैक्टर में दिए गए गियर स्पीड आप्शन्स में 6 फॉरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर शामिल हैं। यह 1000 RPM की PTO स्पीड के साथ आता है। इसमें दो-तरफ़ा हाइड्रोलिक्स कंट्रोल सिस्टम है, जो अधिकतम 220 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता प्रदान करता है। ट्रैक्टर के आगे के टायर 4 x 9 माप के हैं जबकि पीछे के टायर 6 x 14 माप के हैं। भारत में स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत रूपये 2,59,700* से शुरू होती है।

टॉप 10 स्वराज ट्रैक्टर मॉडल की प्राइस लिस्ट

मॉडल का नाम

शुरूआती कीमत (रूपये)

स्वराज 855 एफई

9,85,000*

स्वराज 744 एक्सटी

7,39,000*

स्वराज 744 एफई

7,31,400*

स्वराज 735 एफई

6,20,000*

स्वराज 735 एक्सटी

6,30,000*

स्वराज 963

10,28,200*

स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड

4,98,000*

स्वराज 843 एक्सएम

6,73,000*

स्वराज 742 एक्सटी

6,78,400*

स्वराज कोड

2,59,700*

ट्रैक्टरकारवां की ओर से

हमनें ऊपर आपको स्वराज ब्रांड के टॉप 10 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। आप तक सटीक एवं अपडेटेड जानकारी पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है, ताकि आप अपनी जरुरत के हिसाब से बिना किसी असमंजस के बेहतर स्वराज ट्रैक्टर को खरीद सकें। इन टॉप 10 ट्रैक्टर के अलावे भी आप अन्य ट्रैक्टर की जानकारी हमारे प्लेटफोर्म से प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए वेबसाइट पर एक कम्पेयर ट्रैक्टर फीचर दिया गया है, जिसका प्रयोग आप किसी भी 2 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स एवं कीमतों की तुलना करने के लिए कर सकते हैं। हमारे देश के छोटे एवं सीमांत किसानों को अक्सर अपने सपनों के ट्रैक्टर खरीदने में बजट की कमी का सामना करना पड़ता है। ट्रैक्टरकारवां किसानों की इस समस्या को समझता है, इसलिए यहाँ इन्हीं किसानों की ट्रैक्टर खरीदारी को आसानी बनाने के लिए ट्रैक्टर लोन लेने की सुविधा भी दी गयी है। जहाँ आप प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन लेकर आसान किस्तों में इसका भुगतान कर सकते हैं। हमारे प्लेटफोर्म का उद्देश्य किसानों की कृषि से जुड़ी सभी मशीनरी जरूरतों की पूर्ति में सहायता कर भारत को समृद्ध किसानों का देश बनाकर एक आधुनिक भारत के निर्माण में सहयोगी बनना है।

प्रशांत कुमार
Published By
प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार ट्रैक्टर एवं कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले एक अनुभवी हिंदी कंटेंट एक्सपर्ट हैं। लेखनी के क्षेत्र में उनका 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इससे पूर्व में विभिन्न मीडिया हाउसेस के लिए काम किया है। अपने खाली समय में, वे कविता लिखना, पुस्तकें पढ़ना एवं ट्रेवल करना पसंद करते हैं।
प्रशांत कुमार के बारे में और पढ़ें


पॉपुलर आर्टिकल


कैटेगरी के अनुसार अन्य आर्टिकल

Close

कॉल करें

+91-8925-8521-29
Disclaimer: The Website is only providing services by providing indepth & well-researched information on various vehicles and implements to the Users. If you express your interest in any of the vehicles or implements whose information is provided on the Website, Your details shall be shared as a sales lead for TVS Credit. The Website neither facilitate, in any manner, the purchase and sale of any vehicle or implement whose information is displayed and does not as a 'live/online marketplace' in terms of Information Technology Act, 2000 (as amended from time to time) nor provide loans.
All images displayed on this Website are for illustration and representation purposes only. Actual vehicle, specifications, colors, and features may vary from those shown in the images. Tractorkarvan does not guarantee that the images accurately reflect the final product.