यह महिंद्रा 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच सबसे पॉपुलर ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD 4-सिलेंडर ELS इंजन के साथ आता है, जो 2000 RPM पर 47 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह 192 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम एवं PTO पॉवर 43.1 एचपी होती है। महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD आपको सिंगल या डुअल क्लच के बीच चयन करने की सुविधा देता है। इसमें 12 फॉरवर्ड एवं 4 रिवर्स गियर वाला फुल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। इसके आगे के टायरों का आकार 7.5 x 16 एवं पीछे के टायरों का आकार 14.9 x 28 है। भारत में महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD की कीमत 9,14,850 रुपये* से शुरू होती है।
स्वराज 744 FE 4WD, 41 से 50 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह 2000 RPM पर अपनी अधिकतम पॉवर जनरेट करता है। स्वराज 744 FE 4WD में पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है, जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स एवं 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर स्पीड के बीच चयन करने का आप्शन होता है। यह आपको सिंगल, डुअल एवं IPTO क्लच के बीच चयन करने की भी सुविधा देता है। स्वराज 744 FE 4WD की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसके आगे के टायरों का आकार 8 x 18 एवं पीछे के टायरों का आकार 9.50 x 20 है। भारत में स्वराज 744 FE 4WD की कीमत 8,69,000 रुपये* से शुरू होती है।
सोनालिका DI 750 III 4WD में 4-सिलिंडर इंजन होता है, जो 1900 RPM पर 55 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। इसका 3707 CC इंजन 235 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें IPTO क्लच के साथ डबल फीचर है। इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर स्पीड हैं। सोनालिका DI 750 III 4WD में 2200 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता होती है। इसके आगे के टायरों का आकार 9.50 x 24 है एवं इसके पीछे के टायर दो साइज़ आप्शन्स में आते हैं: 16.9 x 28 और 14.9 x 28। भारत में सोनालिका DI 750 III 4WD की कीमत 8,67,000 रुपये* से शुरू होती है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रेम IV 4WD एक 3-सिलेंडर, टर्बो चार्ज्ड, जॉन डियर 3029H पॉवर टेक इंजन के साथ आता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रेम IV 4WD ट्रैक्टर 2100 RPM पर 57 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। यह आपको ड्राई डुअल क्लच, पर्माक्लच एवं इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक क्लच के बीच चयन करने की अनुमति देता है। गियर स्पीड आप्शन्स में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (गियर प्रो स्पीड) एवं 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (क्रीपर स्पीड) शामिल होते हैं। इसमें एक प्लैनेटरी गियर रियर एक्सल भी होता है। आप 2000 किलोग्राम एवं 2500 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता के बीच भी चयन कर सकते हैं। इसके आगे के टायरों का आकार 9.5 x 24 है एवं इसके पीछे के टायरों का आकार 16.9 x 28 होता है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 4WD में 3-सिलिंडर, 2700 CC इंजन होता है, जो अधिकतम 50 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। यह डुअल क्लच एवं 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर स्पीड वाले कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 2050 किलोग्राम होती है। इसके आगे के टायरों का आकार 8 x 18 एवं पीछे के टायरों का आकार 14.9 x 28 होता है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 4WD की कीमत 9,65,000 रुपये* से शुरू होती है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस + 4WD में FPT S8000 सीरीज इंजन होता है। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस + 4WD 50 एचपी कैटेगरी में आता है, जो 2100 RPM पर जनरेट होता है। इसमें एक स्वतंत्र क्लच लीवर के साथ एक डबल क्लच होता है। यह पूरी तरह से कांस्टेंट मेश या पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स के बीच चयन करने के आप्शन प्रदान करता है। गियर स्पीड आप्शन्स में 12F+3R UG, 12F+3R क्रीपर*, 8F+2R UG* शामिल हैं। आप 1700 किलोग्राम या 2000 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता के बीच भी चयन कर सकते हैं। इसमें आउटबोर्ड रिडक्शन टाइप रियर एक्सल है। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस + 4WD के फ्रंट टायर का आकार 9.5 X 24 होता है। पीछे के टायर का आकार 16.9 X 28 होता है। भारत में न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस + 4WD की कीमत रूपये 10,20,000* से शुरू होती है।
कुबोटा MU 5502 4WD, 50 से 55 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है। यह 4-सिलेंडर, ई-CDIS इंजन से लैस होता है, जिसकी क्षमता 2434 CC है। कुबोटा MU 5502 4WD में डबल क्लच की सुविधा है। इसके साइड शिफ्ट सिंक्रोमेश गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर स्पीड हैं। इसमें प्लैनेटरी गियर टाइप रियर एक्सल है। यह आपको 1800 किलोग्राम और 2100 किलोग्राम उठाने की क्षमता के बीच चयन करने की अनुमति देता है। आगे के टायर्स दो साइज़ आप्शन्स में उपलब्ध हैं: 6.50 x 20 और 9.50 x 24। वहीँ पीछे के टायर्स 16.9 x 28 आकार में आते हैं। भारत में कुबोटा MU 5502 4WD की कीमत रूपये 11,35,000* से शुरू होती है।
आयशर 557 प्राइमा G3 4WD में 3-सिलिंडर, 3300 CC, वाटर कूल्ड इंजन होता है, जो अधिकतम 50 HP का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। यह डुअल क्लच एवं साइड शिफ्ट पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर स्पीड होते हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2100 किलोग्राम है। इसके फ्रंट टायर का साइज़ 9.50 x 24 है एवं इसके रियर टायर का साइज़ 16.9 x 28 होता है। भारत में आयशर 557 प्राइमा G3 4WD की कीमत 9,64,000 रुपये* से शुरू होती है।
पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD में 3-सिलिंडर इंजन लगा है, जो 2000 RPM पर 52 एचपी का पॉवर आउटपुट जनरेट करता है। इसमें डबल क्लच की सुविधा है। यह साइड शिफ्ट फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर स्पीड होते हैं। इसमें रोबस्ट हेलिकल बुल-पिनियन रिडक्शन टाइप रियर एक्सल की सुविधा होती है। पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम होती है। इसके फ्रंट टायर का साइज़ 9.5 x 20 है एवं इसके रियर टायर का साइज़ 14.9 x 28 है। भारत में पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD की कीमत 9,10,000 रुपये* से शुरू होती है।
सोलिस 5015 ई 4WD ट्रैक्टर जापानी तकनीक में आता है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन होते है, जो 2000 RPM पर 50 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। इसका E3 इंजन अधिकतम 210 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें डुअल क्लच की सुविधा है। सोलिस 5015 ई 4WD पूरी तरह से सिंक्रोमेश टाइप 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसके आगे के टायरों का आकार 8.3 x 20 एवं पीछे के टायरों का आकार 14.9 x 28 होता है। भारत में सोलिस 5015 ई 4WD की कीमत 8,50,000 रुपये* से शुरू होती है।
ऊपर स्पेसिफिकेशन, फीचर्स एवं कीमत सहित भारत के टॉप 10 4WD ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी दी गयी है। अपनी जरुरत एवं बजट के अनुसार आप कोई भी ट्रैक्टर अब ट्रैक्टरकारवां के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आप ट्रैक्टरकारवां से आसानी से उनमें से कोई भी ट्रैक्टर किफायती कीमतों पर खरीद सकते हैं। आप ट्रैक्टरकारवां पर उपलब्ध ट्रैक्टर तुलना सुविधा का उपयोग करके किसी भी दो ट्रैक्टरों के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं कीमतों की तुलना भी कर सकते हैं एवं अपने खेत के लिए सबसे उपयुक्त एवं बेस्ट ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। हम आकर्षक ब्याज दरों पर ट्रैक्टर लोन सुविधा भी प्रदान करते हैं, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बिना बजट की परवाह किये बेस्ट ट्रैक्टर खरीद सकें। अपने चुने हुए ट्रैक्टर की कीमतों एवं स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानने के लिए अभी हमसे संपर्क करें।