महिंद्रा युवो टेक+ 575 आलू की खेती के लिए सबसे अच्छे ट्रैक्टरों में से एक है, क्योंकि यह एक शक्तिशाली एवं ईंधन-कुशल ELS इंजन के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 47 एचपी का पॉवर आउटपुट एवं 192 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। यह टॉर्क आलू की खेती से संबंधित जुताई, रोपाई एवं ढुलाई जैसे कई तरह की गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। 1700 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता आलू की खेती के विभिन्न औजारों जैसे कि प्लाऊ, हैरो एवं रिजर आदि को हैंडल करने में मदद करती है। 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर एवं एच-एम-एल स्पीड रेंज के साथ, ट्रैक्टर की एक विस्तृत स्पीड रेंज है एवं यह 1.4 किमी प्रति घंटे जितनी कम स्पीड पर चलाया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह उन्नत सुविधाओं वाला एक आधुनिक ट्रैक्टर है, जो आपके लिए आलू की खेती को आसान बनाता है।
आलू की खेती के लिए स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट एक और बेहतरीन विकल्प है। यह एक शक्तिशाली 45 - 50 एचपी इंजन के साथ आता है, जो आलू की खेती से संबंधित सभी कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। इसमें एक एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल भी होता है, जो किसानों के लिए अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ट्रैक्टर की ट्रैक चौड़ाई को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। यह सिस्टम फसल को नुकसान पहुँचाए बिना आसान इंटर-कल्चरल संचालन की सुविधा भी देता है। इसका डुअल-क्लच सिस्टम ऑपरेटिंग उपकरणों को सुविधाजनक बनाता है। मल्टी-स्पीड PTO एवं उच्च वजन उठाने की क्षमता विभिन्न ट्रैक्टर उपकरणों के साथ इसे कम्पैटिबल बनाती है। आलू की खेती के कार्यों से निपटने में इसकी बेहतर क्षमता इस स्वराज ट्रैक्टर को आलू की कृषि के लिए बेस्ट बनाती है।
यह 50 एचपी का ट्रैक्टर आलू की खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशंस के लिए उपयुक्त है। इसका शक्तिशाली इंजन कुशल कार्यक्षमता एवं विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसकी 2000 किलोग्राम की उच्च वजन उठाने की क्षमता है, जो आलू की खेती से संबंधित कार्यों को कुशल एवं आसान बनाती है। ट्रैक्टर एक मजबूत फ्रंट एक्सल के साथ स्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है। 7 फीट रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों के संचालन में कोई समस्या नहीं है। साथ ही, इस ट्रैक्टर में फ्रंट-एंड लिफ्टिंग की संभावना न्यूनतम है। पॉवरट्रैक यूरो 47 पोटैटो स्पेशल एक स्टाइलिश डिज़ाइन एवं मेटैलिक यूरो पेंट के साथ आता है, जो इसे एक आकर्षक लुक प्रदान करता है।
यह फार्मट्रैक 45 पोटैटो स्मार्ट सुपरमैक्स ट्रैक्टर आलू की खेती करने वाले किसानों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका शक्तिशाली 3-सिलेंडर 48 एचपी इंजन मजबूत प्रदर्शन के साथ किसानों को कम समय में एक बड़ा क्षेत्र कवर करने में सक्षम बनाता है। मॉडल का ट्रांसमिशन सिस्टम एक डुअल-क्लच एवं कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स प्रदान करता है, जो सुचारू ट्रांसमिशन सुनिश्चित करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर हैं, जो विभिन्न आलू की खेती से संबंधित कार्यों की जरूरतों के अनुसार उपयुक्त गति चुनने में मदद करते हैं। यह हाइड्रोलिक्स नियंत्रण के लिए आटोमेटिक डेप्थ एवं ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ 1800 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता प्रदान करता है, जो इम्प्लीमेंट्स के संचालन को काफी हद तक सरल बनाता है। इस फार्मट्रैक ट्रैक्टर में एक एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल होता है, जो पंक्ति/कतार वाली फसल की खेती के लिए अत्यधिक आवश्यक है। यदि आप आलू की खेती के लिए एक मल्टी-पर्पस एवं भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो फार्मट्रैक 45 पोटैटो स्मार्ट सुपरमैक्स पर विचार करें।
न्यू हॉलैंड 3600-2 TX ऑल राउंडर प्लस आलू की खेती करने वाले किसानों की पहली पसंद में से एक है। अपने 49.5 एचपी इंजन एवं कई गियर स्पीड आप्शन्स के साथ, यह ट्रैक्टर आलू की खेती से जुड़े कार्यों को कुशलतापूर्वक कर सकता है। इसका टॉर्क इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन में से एक है। उच्च वजन उठाने की क्षमता एवं स्वतंत्र PTO क्लच ट्रैक्टर के कई तरह के उपकरणों को चलाना आसान बनाता है। इसका पोटैटो स्पेशल एक्सल 48" आलू की बुवाई, रिजिंग एवं कटाई के लिए उपयुक्त ट्रैक चौड़ाई प्रदान करता है। साथ ही, 55 किलोग्राम का फ्रंट-वेट कैरियर फ्रंट-एंड लिफ्टिंग की संभावनाओं को कम करता है। इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की लिफ्ट-ओ-मैटिक विद हाइट लिमिटर सुविधा उपकरणों को आसानी से उठाने/नीचे करने की सुविधा देता है। एक समान गहराई एवं अधिक उपज के लिए इस ट्रैक्टर को चुनें।
हमनें ऊपर आपको 5 आलू की खेती के लिए बेस्ट ट्रैक्टर के बारे में बताया है। आलू की खेती के सफल संचालन के लिए सही ट्रैक्टर मॉडल का चयन करना बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। ऐसे कई ट्रैक्टर हैं जो विशेष रूप से आलू की खेती के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। अगर आप आलू की खेती के लिए ऊपर बताये 5 के अलावे मार्केट में अन्य ट्रैक्टर में से अपने लिए खरीदना चाहते हैं, तो आपको कितने एचपी के ट्रैक्टर को खरीदना चाहिए, हाइड्रोलिक क्षमता कितनी होनी चाहिए आदि कुछ बातों की जानकारी आवश्य होनी चाहिए। जहाँ तक एचपी की बात है, तो आलू की खेती के लिए 45 से 55 एचपी रेंज के ट्रैक्टर उपयुक्त होते हैं। वहीँ पोटैटो प्लान्टर जैसे भारी उपकरणों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक क्षमता पर भी ध्यान देने की जरुरत है। इसके साथ ही ट्रैक्टर खरीदते समय आपको ट्रैक्टर की ईंधन दक्षता का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सही निर्णय आपके दीर्घकालिक बचत को सुनिश्चित कर सकता है। आशा करते हैं हमारे आर्टिकल से वैसे किसानों को आवश्यक जानकारी मिली होंगी, जो आलू की खेती करने के इच्छुक हों या कर रहे हों और इसके लिए एक बेस्ट ट्रैक्टर की तलाश में हों। इसी प्रकार की ट्रैक्टर, इम्प्लीमेंट, एवं कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए ट्रैक्टरकारवां के टॉप आर्टिकल पेज को विजिट करते रहें।