| ब्रांड | न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स |
| सिरीज़ | एक्सेल सीरीज ट्रैक्टर्स |
| सिलिंडर की संख्या | 3 |
| एचपी कैटेगरी | 49.5 एचपी |
| पीटीओ एचपी | 46 |
| गियर बॉक्स | Fully Synchromesh Mech & Power Shuttle option |
| ब्रेक्स | Oil Immersed Multi Disc Brakes |
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर को भारी-भरकम काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दमदार ट्रैक्टर 49.5 एचपी की पॉवर देता है। यह खेती और कमर्शियल ढुलाई, दोनों कामों के लिए बहुत अच्छा है।
इस New Holland 5510 ट्रैक्टर की पॉवर 49.5 एचपी है, जो 2100 इंजन RPM पर मिलती है। इसमें FPT S8000 सीरीज़ का इंजन लगा है। इस ट्रैक्टर में प्री-क्लीनर के साथ ड्राई-टाइप एयर फ़िल्टर और लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें इनलाइन फ़्यूल पंप भी है।
इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में इंडिपेंडेंट PTO क्लच लीवर के साथ डबल क्लच दिया गया है। इसमें मैकेनिकल और पावर शटल ऑप्शन के साथ पूरी तरह से सिंक्रोमेश गियरबॉक्स है। इसमें कई गियर स्पीड ऑप्शन हैं: 8F + 8R / 12F + 12R / 20F + 20R / 24F + 24R गियर। इसका गियर लीवर साइड शिफ्ट पर लगा है। यह ट्रैक्टर आगे की तरफ़ 32.7 km/h की टॉप स्पीड देता है। भारी लोड संभालने के लिए इसमें स्ट्रेट एक्सल प्लैनेटरी ड्राइव रियर एक्सल है।
इस ट्रैक्टर में ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक या हाइड्रोलिक ऑपरेटेड ब्रेक आते हैं। इसमें स्मूथ पॉवर स्टीयरिंग भी है।
यह ट्रैक्टर 46 HP की PTO पावर देता है। इस ट्रैक्टर की PTO स्पीड 540 @ 2198, 540E @ 1715 (ऑप्शनल) और RPTO/GSPTO हैं।
इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000/2500 किलोग्राम है। इसमें 24 सेंसिंग पॉइंट वाला सेंसोमैटिक24 हाइड्रोलिक और इम्प्लीमेंट्स के साथ काम करते समय बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए हाइट लिमिटर के साथ लिफ्ट-ओ-मैटिक भी दिया गया है।
इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर में आगे के टायर का साइज़ 7.50 X 16 और पीछे के टायर का साइज़ 16.9 X 28 है।
इस न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर का कुल वज़न 2510 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 415 मिमी एवं व्हीलबेस 2080 मिमी है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 को मैसी फर्ग्यूसन 254 DI डायनाट्रैक एवं जॉन डियर 5210 गियर प्रो से कड़ी टक्कर मिलती है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल 5510 अल्टिमा एक बहुत ही काम का ट्रैक्टर है। इसमें 46 एचपी की PTO पॉवर है, जिससे मुश्किल इम्प्लीमेंट भी कम मेहनत में आसानी से चलाए जा सकते हैं। यह ट्रैक्टर कई तरह के इम्प्लीमेंट के साथ काम कर सकता है, जैसे न्यूमैटिक प्लांटर, पोटैटो प्लांटर, रिवर्सिबल MB प्लाऊ और स्ट्रॉ रीपर।
भारत में न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 की कीमत ₹8,93,000 से ₹9,43,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है। इस ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस की लागत एवं RTO फीस के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा, हमारी वेबसाइट पर ट्रैक्टर लोन सुविधा के बारे में और जानें।
ट्रैक्टरकारवां, न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 समेत नए ट्रैक्टरों के बारे में सब कुछ जानने के लिए एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। हमने इस ट्रैक्टर की समीक्षा के लिए ज़रूरी सभी जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसमें इसकी कीमत, स्पेसिफ़िकेशन, फ़ीचर, तस्वीरें आदि शामिल हैं। आप ट्रैक्टरकारवां पर मौजूद 'ट्रैक्टर तुलना टूल' का इस्तेमाल करके इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की तुलना दूसरे ट्रैक्टरों से कर सकते हैं। न्यू हॉलैंड एक्सेल सीरीज़ के अन्य ट्रैक्टरों के बारे में और जानने के लिए आप ट्रैक्टरकारवां देख सकते हैं।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर में पॉवर, स्टाइल, टेक्नोलॉजी एवं आराम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें इनलाइन FIP वाला दमदार एवं फ़्यूल-एफ़िशिएंट FPT इंजन लगा है। इसका मल्टी-PTO स्पीड ऑप्शन 7-फ़ीट के रोटावेटर जैसे बड़े इम्प्लीमेंट्स को आसानी से चलाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कई गियर स्पीड ऑप्शन, 2000/2500 किलोग्राम की लिफ़्टिंग कैपेसिटी और पूरी तरह से सिंक्रोमेश गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही, इसमें बेहतर लोड उठाने की क्षमता के लिए हेवी-ड्यूटी स्ट्रेट एक्सल प्लैनेटरी ड्राइव रियर एक्सल दिया गया है। इसलिए, अगर आप फ़ीचर्स से भरपूर, स्टाइलिश और हर काम में माहिर ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 सबसे अच्छा विकल्प है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर की कीमत ₹8,93,000 से ₹9,43,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 एक 49.5 एचपी का ट्रैक्टर है।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 का वज़न 2510 किलोग्राम है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 DI डायनाट्रैक एवं जॉन डियर 5210 गियर प्रो, न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर के कुछ कॉम्पिटिटर हैं।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 ट्रैक्टर में कई गियर स्पीड ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 8F + 8R, 12F + 12R, 20F + 20R और 24F + 24R शामिल हैं।