कृषि कार्यों के लिए उपयोगी मशीनरी में ट्रैक्टर का नाम सबसे आगे आता है। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के इस युग में ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स ने किसानों तक ट्रैक्टर के माध्यम से तकनीकों को ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज जैसे-जैसे देश की आबादी तेजी से बढ़ रही है, उसी अनुपात में कृषि पर भी खाद्यान्न उत्पादन का बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ट्रैक्टर जैसे कृषि मशीनरी की महत्ता और भी बढ़ जाती है। भारत की दो तिहाई से अधिक आबादी कृषक की है, ऐसे में ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है। आज 28 से भी अधिक ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स भारतीय में अपने ट्रैक्टर्स को ऑफर कर रही है। मूल्य के हिसाब से किसी भी व्यक्ति के लिए ट्रैक्टर को खरीदना एक बड़ा इन्वेस्टमेंट होता है। ऐसे में खरीदारी के पूर्व बाजार में उपलब्ध विभिन्न ट्रैक्टर मॉडल्स के पूर्वालोकन कर लेने की जरुरत है। ट्रैक्टर की बेहतर खरीदारी तभी संभव है, जब ट्रैक्टर का जानकारीपूर्ण चुनाव किया जाए। यानी बेहतर खरीदारी ट्रैक्टर के फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस के समझ के साथ-साथ बाजार में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के अवलोकन की मांग करता है। आपकी जानकारी बढ़ाने एवं खरीदारी के सफ़र को और भी बेहतर करने के उदेश्य से ही हम आपको आज ट्रैक्टर निर्माता कंपनी आयशर के प्राइमा सीरीज के साथ-साथ आपको इस सीरीज के कुछ बेहतरीन ट्रैक्टर की जानकारी उनके स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स के साथ देने वाले हैं।
भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में आयशर एक विश्वसनीय ब्रांड है। इसके ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच पॉपुलर हैं। आयशर प्राइमा सीरीज इस ब्रांड की नई लॉन्च की हुई सीरीज है जिसमें आधुनिक ट्रैक्टरों की एक नई रेंज है जो तकनीकी रूप से एडवांस्ड एवं प्रीमियम स्टाइलिंग से लैस होते हैं।
आयशर की नई लॉन्च हुई प्राइमा सीरीज में उन्नत तकनीक, प्रीमियम स्टाइल एवं बेहतरीन आराम का यूनिक कंबिनेशन है। इस सीरीज में 36 एचपी से लेकर 50 एचपी तक के शक्तिशाली ट्रैक्टर शामिल हैं। ट्रैक्टरकारवां पर प्राइमा सीरीज के कुल 12 ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। आइए, आयशर प्राइमा सीरीज के फीचर्स एवं लोकप्रिय मॉडलों पर एक नज़र डालते हैं।
HT-FS इंजन: आयशर प्राइमा सीरीज ट्रैक्टरों में HTFS (हाई टॉर्क - फ्यूल सेवर) इंजन लगे होते हैं, जो उच्च उत्पादकता एवं अधिक ईंधन बचत सुनिश्चित करते हैं।
कॉम्बीटॉर्क ट्रांसमिशन: इन ट्रैक्टरों में कॉम्बीटॉर्क ट्रांसमिशन अधिकतम शक्ति, टॉर्क एवं उत्पादकता प्रदान करता है।
मल्टीस्पीड PTO: आयशर प्राइमा सीरीज ट्रैक्टर चार अलग-अलग PTO मोड के साथ आते हैं जो उन्हें कई कृषि और कमर्शियल कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील: इन ट्रैक्टरों में स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील एवं स्पिनर नॉब होते हैं जो आसान नियंत्रण प्रदान करते हैं।
प्रीमियम डिज़ाइन एवं स्टाइलिंग: अन्य उल्लेखनीय विशेषताएँ हैं एयरोडायनामिक हुड, रैप अराउंड हेडलैम्प्स, डिजी एनएक्सटी डैशबोर्ड, आगे की ओर खुलने वाला सिंगल-पीस बोनट, आदि।
नीचे सभी स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स के साथ पॉपुलर आयशर प्राइमा सीरीज के ट्रैक्टरों की सूची दी गई है, तो आइए प्रत्येक मॉडल पर एक नज़र डालते हैं।

पॉपुलर आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3, 36 एचपी 3-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह ट्रैक्टर सिंगल/डुअल क्लच और 8F+2R गियर स्पीड वाला पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम होता है, जिससे उपकरणों को आसानी से उठाया जा सकता है। आयशर 333 सुपर प्लस प्राइमा G3 की कीमत ₹6,02,000* से ₹6,75,000* (एक्स-शोरूम) के बीच होती है। अगर आपको अपने खेत के लिए ईंधन-कुशल एवं किफायती ट्रैक्टर चाहिए, तो आप इस मॉडल पर विचार कर सकते हैं।

आयशर 380 प्राइमा G3 एक 40 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 3-सिलेंडर सिम्पसन इंजन के साथ आता है। इसमें सिंगल/डुअल क्लच एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स होता है। गियर स्पीड 8F+2R होती है। इसका मल्टी-स्पीड PTO रोटावेटर, डिस्क हैरो, थ्रेशर आदि जैसे उपकरणों के साथ काम करने में मदद करता है। भारत में आयशर 380 प्राइमा G3 की कीमत ₹6,58,000* से शुरू होकर ₹7,13,000* (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अगर आपको इस कीमत पर वॉक मी होम फीचर, मल्टी-स्पीड PTO मोड्स, स्पोर्टी स्टीयरिंग आदि जैसे यूनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टर की ज़रूरत है, तो आप इस ट्रैक्टर मॉडल को खरीद सकते हैं। यह 4WD वैरिएंट में भी उपलब्ध है, इसलिए अपनी पसंद के अनुसार चुनें।

आयशर 480 प्राइमा G3 एक नए ज़माने का 45 एचपी ट्रैक्टर है। यह इस ब्रांड का सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है। यह नए आकर्षक लुक एवं उन्नत सुविधाओं के साथ आता है। इसकी इंजन क्षमता 2500 सीसी होती है। साइड शिफ्ट पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स में 12F+3R गियर स्पीड होते है। इसमें एक विशाल प्लेटफॉर्म, बड़े टायर, आगे से खुलने वाला बोनट एवं एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होता है। ये उन्नत सुविधाएँ इस ट्रैक्टर को किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनाती हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹7,19,000* से ₹7,91,000* (एक्स-शोरूम) के बीच होती है। यह 4WD वैरिएंट, आयशर 480 प्राइमा G3 4WD, में भी आता है, इसलिए आप 4WD वैरिएंट पर भी विचार कर सकते हैं।

आयशर 551 प्राइमा G3, 49 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। यह 3300 सीसी इंजन क्षमता वाले तीन सिलेंडरों से लैस होते हैं। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में सिंगल/डुअल-क्लच एवं पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स शामिल होते हैं। इस ट्रैक्टर में गियर स्पीड 8F+2R होती है। यह रोटावेटर, सुपर सीडर आदि जैसे उपकरणों के साथ आसानी से काम कर सकता है। अगर आपको छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए ट्रैक्टर चाहिए तो यह आपकी पसंद हो सकता है। भारत में आयशर 551 प्राइमा G3 की कीमत ₹7,30,000* से शुरू होकर ₹8,36,000* (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस ट्रैक्टर के अन्य वेरिएंट हैं: आयशर 551 हाइड्रोमैटिक प्राइमा G3 और आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3।

आयशर 557 प्राइमा G3, आयशर 557 ट्रैक्टर का नवीनतम एवं अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह प्राइमा सीरीज का सबसे ज़्यादा एचपी वाला ट्रैक्टर है। यह 50 एचपी का पॉवर आउटपुट देता है। यह ट्रैक्टर सभी नवीनतम सुविधाओं, तकनीक एवं स्टाइल से लैस होते हैं। यह HT-FS लिक्विड कूल्ड इंजन, अधिकतम पॉवर, टॉर्क एवं उत्पादकता के लिए कॉम्बिटॉर्क ट्रांसमिशन एवं कई PTO मोड के साथ आता है। इसकी 2100 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता इसे हैरो, मल्चर एवं सुपर सीडर चलाने के लिए उपयुक्त बनाती है और अन्य ब्रांडों के 50 एचपी ट्रैक्टरों की तुलना में कम ईंधन की खपत सुनिश्चित करती है। भारत में आयशर 557 प्राइमा G3 की कीमत रु. 8,19,000* से रु. 9,13,000* (एक्स-शोरूम) तक होती है। कुल मिलाकर, यह एक मज़बूत बनावट एवं एडवांस्ड तकनीक से लैस ट्रैक्टर है, इसलिए आप इसे या इसके दूसरे वेरिएंट, आयशर 557 प्राइमा G3 4WD के बारे में विचार कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हमनें आयशर प्राइमा सीरीज की विशेषताओं को बताते हुए, इसके अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख मॉडल्स के बारे में भी जानकारी दी है। बजट सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए आप हमारे प्लेटफोर्म से ट्रैक्टर लोन सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पोर्टल पर "ट्रैक्टर तुलना करें" सुविधा का उपयोग करके किन्हीं दो ट्रैक्टरों की तुलना कर सकते हैं एवं फिर अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं।