| ब्रांड | सोनालिका ट्रैक्टर्स |
| सिरीज़ | DLX सीरीज ट्रैक्टर्स |
| सिलिंडर की संख्या | 3 |
| एचपी कैटेगरी | 50 एचपी |
| गियर बॉक्स | Constant Mesh |
| ब्रेक्स | Oil Immersed Multi Disc Brakes |
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD एक 50 एचपी का पॉपुलर ट्रैक्टर है, जिसे खेती एवं ढुलाई की सभी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह दमदार ट्रैक्टर कम फ़्यूल खर्च में बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस और स्पीड देता है।
साथ ही, इस ट्रैक्टर में ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए पूरी तरह से सील किया हुआ 4WD सुपर स्टीयर एक्सल दिया गया है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹7,89,000 से ₹8,17,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है।
|
इंजन पॉवर |
50 एचपी |
|
लिफ़्टिंग क्षमता |
2000 किलोग्राम |
|
PTO स्पीड |
1563 ERPM पर 540 RPM |
|
इम्प्लीमेंट कम्पैटिबिलिटी |
स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, पोटैटो प्लांटर, प्लाऊ (plough), कल्टीवेटर, रोटावेटर, आदि। |
|
अतिरिक्त फ़ीचर्स |
हीट प्रोटेक्टर शील्ड, LED DRL हेडलाइट, LED टेललाइट, मेटैलिक पेंट |
|
इनके लिए सबसे अच्छा |
पडलिंग, पहाड़ी इलाकों, आदि। |
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD में 3-सिलेंडर 3065 CC का इंजन है, जो 1900 RPM पर बेहतरीन परफॉर्मेंस एवं प्रोडक्टिविटी देता है। यह तेज़ी से पिक-अप एवं ज़्यादा कवरेज के लिए 205 Nm का अधिकतम टॉर्क बनाता है। इसमें इंजन को धूल से बचाने के लिए प्री-क्लीनर एवं क्लॉगिंग सेंसर वाला ड्राई-टाइप एयर फ़िल्टर लगा है।
इसमें बेहतर कामकाज के लिए डुअल/डबल क्लच एवं कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें 8F + 2R और 10F + 5R गियर स्पीड के विकल्प मिलते हैं। ड्राइवर की सुविधा के लिए ट्रैक्टर में साइड-शिफ्ट गियर लीवर भी दिया गया है। आने-जाने का समय कम करने के लिए ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 34.92 किमी/घंटा है।
इस ट्रैक्टर में टूट-फूट कम करने के लिए ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही, आसानी से और सही तरीके से चलाने के लिए इसमें पॉवर स्टीयरिंग भी दिया गया है।
ट्रैक्टर की PTO स्पीड 1563 ERPM पर 540 RPM है और इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। साथ ही, इस 4WD सोनालिका ट्रैक्टर में स्मार्ट सेंसिंग, ADDC और एक सिंगल ऑक्सिलरी वॉल्व की सुविधा भी है। इन सभी खूबियों की वजह से यह ट्रैक्टर स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, पोटैटो प्लांटर, हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर जैसे इम्प्लीमेंट्स के लिए उपयुक्त है।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD के अगले और पिछले टायर का साइज़ क्रमशः 8.30 X 20 और 13.6 x 28 / 14.9 X 28 है। 4-व्हील ड्राइव सिस्टम बेहतर ट्रैक्शन देता है और गीली स्थितियों में काम करना आसान बनाता है।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD के मुख्य प्रतिद्वंद्वी जॉन डियर 5050 D गियर प्रो 4WD एवं न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस स्पेशल एडिशन 4WD हैं।
भारत में Sonalika RX 47 की कीमत ₹7,89,000 से शुरू होकर ₹8,17,000 (एक्स-शोरूम*) तक है। रोड टैक्स, RTO चार्ज आदि के कारण इस ट्रैक्टर की अंतिम ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है।
ट्रैक्टरकारवां, सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD से जुड़ी हर चीज़ जैसे कीमत, स्पेसिफिकेशन्स आदि खोजने के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। ट्रैक्टरकारवां के 'ट्रैक्टर की तुलना करें' (Compare Tractors) फ़ीचर की मदद से, आप आसानी से सोनालिका 50 एचपी ट्रैक्टर की कीमत एवं स्पेसिफिकेशन्स की तुलना दूसरे मॉडल्स से कर सकते हैं और उसके अनुसार सबसे अच्छा मॉडल चुन सकते हैं। हमने आपके लिए किफायती दाम पर सेकंड-हैंड सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD ट्रैक्टर भी लिस्ट किए हैं। इसके अलावा, आप भारत में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टरों के लिए लोन की जानकारी पाने के लिए ट्रैक्टरकारवां देख सकते हैं। साथ ही, बेहतर जानकारी के लिए आप सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX ट्रैक्टर के वीडियो भी देख सकते हैं।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD एक हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जिसमें ज़्यादा CC वाला इंजन है, जो कम ERPM पर 50 एचपी की पॉवर देता है। इससे आपको न सिर्फ़ अच्छी परफ़ॉर्मेंस मिलती है, बल्कि फ़्यूल की बचत भी होती है। यह ट्रैक्टर आलू बोने वाली मशीनों (पोटैटो प्लांटर) समेत सभी तरह के इम्प्लीमेंट्स के साथ आसानी से काम कर सकता है। यह पडलिंग जैसे मुश्किल कामों के लिए भी एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। साथ ही, LED DRL हेडलाइट्स, Pro+ बंपर और LED टेललाइट्स जैसे फ़ीचर्स युवा किसानों को पसंद आते हैं। हालाँकि, कंपनी गियर स्पीड और PTO स्पीड के और विकल्प दे सकती थी। कुल मिलाकर, सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD सूखे और गीले, दोनों तरह के खेतों में बढ़िया काम करता है। इसलिए, अगर आप पडलिंग के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो आप यह मॉडल खरीद सकते हैं।
भारत में सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD की कीमत ₹7,89,000 से ₹8,17,000 (एक्स-शोरूम*) के बीच है।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD ट्रैक्टर एचपी 50 है।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 10 फॉरवर्ड और 5 रिवर्स गियर के साथ आता है।
सोनालिका सिकंदर RX 47 DLX 4WD के मुख्य कॉम्पिटिटर जॉन डियर 5050 D गियर प्रो 4WD और न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस स्पेशल एडिशन 4WD हैं।
इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है।
इस ट्रैक्टर का अधिकतम टॉर्क 205 Nm है।