| भारत में इम्प्लीमेंट्स | कीमत शुरू |
|---|---|
| न्यू हॉलैंड PLP84 | ₹4.60 लाख |
| न्यू हॉलैंड BC5060 | ₹15.12 लाख |
| डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 05-Oct-2026 | |
न्यू हॉलैंड एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड है, जो ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के निर्माण के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। यह दुनिया की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है, जो कृषि उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है एवं कारोबार करती है। ब्रांड दुनिया भर में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए नए कृषि उपकरण विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
न्यू हॉलैंड की स्थापना 1895 में हुई थी, जिससे यह दुनिया के सबसे पुराने ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक बन गया। इसका मुख्यालय न्यू हॉलैंड, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। वहीं न्यू हॉलैंड का प्रशासनिक मुख्यालय टर्लिन, इटली में मौजूद है। वर्तमान में, सीएनएन इंडस्ट्रियल न्यू हॉलैंड ब्रांड का मालिक है। वर्तमान में इसका कारोबार 170 से भी अधिक देशों तक फैल गया है।
कंपनी ने भारत में सबसे पहले अपना कारोबार 1998 में शुरू किया। हालांकि, ट्रैक्टरों का उत्पादन फोर्ड न्यू हॉलैंड ब्रांड नाम के तहत 1986 में ही शुरू कर दिया गया था। ब्रांड ने 1998 में भारतीय बाजार में पहला 70 एचपी रेंज का ट्रैक्टर लॉन्च किया और तब से इसे काफी सफलता मिली है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत में किसानों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं।
ट्रैक्टर कारोबार में अपनी पकड़ बना लेने के बाद कंपनी ने कृषि उपकरणों को बनाने के व्यवसाय में प्रवेश किया। कंपनी वर्तमान में रोटावेटर, बेलर, न्यूमेटिक प्रिसिजन प्लांटर्स जैसे ढेरों कृषि उपकरणों का निर्माण करती है।
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट्स को उनके मजबूती एवं टिकाऊ होने के कारण भारतीय किसानों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किया जाता है। न्यू हॉलैंड ब्रांड की कुछ विशेषताओं को नीचे बताया गया है, जो इसे लोकप्रिय ब्रांडों में से एक बनाती है।
न्यू हॉलैंड ब्रांड द्वारा बनाये जाने वाले कुछ लोकप्रिय ट्रैक्टर उपकरण नीचे सूचीबद्ध हैं:
रोटावेटर
रोटावेटर, जिन्हें रोटरी टिलर भी कहा जाता है, भारत में कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय उपकरणों में से एक हैं। इनका उपयोग बुआई और रोपाई से पहले सीड बेड तैयार करने के लिए किया जाता है। कुछ लोकप्रिय न्यू हॉलैंड रोटावेटर मॉडल हैं:
कृषि क्षेत्र में फसल अवशेष प्रबंधन उपकरण के रूप में बेलर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग कटी और पकी हुई फसलों को कंप्रेस करने कर छोटी गांठें/गठरी बनाने के लिए किया जाता है, ताकि इसका परिवहन आसानी से किया जा सके। न्यू हॉलैंड बेलर जो उपलब्ध है, उनकी चर्चा नीचे की गई है:
खेतों में बुआई कार्यों के लिए न्यूमेटिक प्रिसिजन प्लांटर्स का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह तेजी से सटीक गहराई और दूरी पर बीज की बुआई करने में सक्षम है। जिससे किसानों के मेहनत और समय दोनों की बचत हो जाती है। वर्तमान में, न्यू हॉलैंड भारत में केवल एक न्यूमेटिक प्रिसिजन प्लांटर का निर्माण करता है, जो नीचे दिये गये हैं:
भारत में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर उपकरणों की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार रखी गई है। ग्राहक ट्रैक्टरकारवां पर न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स की प्राइस लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट पर एक ब्रांड या एकाधिक ब्रांडों के दो उपकरणों की तुलना करने का फीचर्स भी उपलब्ध है। यूजर्स को मॉडल की कीमत और सुविधाओं की तुलना करने के लिए कंपेयर इम्प्लीमेंट फीचर्स को उपयोग करने की आवश्यकता है।
भारत में न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स की कीमत के बारे में अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टरकारवां से संपर्क करें।
ट्रैक्टरकारवां ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट्स की जानकारी उपलब्ध करवाने वाली नंबर 1 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहाँ हमने न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स के लिए एक अलग सेक्शन बनाया है, ताकि कोई भी किसान इस ब्रांड के सभी पॉपुलर इम्प्लीमेंट्स की जानकारी अपनी जरूरतों के अनुसार एक ही पेज पर प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर दिये गये इम्प्लीमेंट्स मे से आप अपने लिए पसंदीदा ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट का चयन कर सकते हैं। न्यू हॉलैंड उपकरणों पर सर्वोत्तम डील पाने के लिए आज ही हमारे ऑनलाइन वैबसाइट ट्रैक्टरकारवां पर जाएँ।
न्यू हॉलैंड एक इंटरनेशनल ब्रांड है, जिसका कारोबार 170 से अधिक देशों में है। इसके पास भारत में डीलरों का एक व्यापक नेटवर्क है जो बिक्री के बाद अपने ग्राहकों के लिए प्रभावी सेवा सुनिश्चित करता है।
हमने ट्रैक्टरकारवां पर रोटावेटर, बेलर, न्यूमेटिक प्रिसिजन प्लांटर्स जैसे अन्य पॉपुलर न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स को सूचीबद्ध (listed) किया है।
आप ट्रैक्टरकारवां पर न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स के किसी भी मॉडल को ईएमआई पर फाइनेंस करा सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां पर न्यू हॉलैंड RE205, न्यू हॉलैंड BC5060 जैसे लोकप्रिय उपकरण सूचीबद्ध हैं।
न्यू हॉलैंड इम्प्लीमेंट्स के बारे में नवीनतम और अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरकारवां एक आदर्श स्थान है।