क्या आप अपने बजट पर बिना ज़्यादा बोझ डाले, एक भरोसेमंद ट्रैक्टर लेना चाहते हैं? पुराने ट्रैक्टर, कम शुरुआती कीमत पर बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस पाने के लिए एक स्मार्ट विकल्प हैं। सेकंड हैंड ट्रैक्टर की कीमत ₹36,544* से शुरू होती है। हमने अपने पोर्टल पर 2800+ सेकंड हैंड ट्रैक्टर लिस्ट किए हैं। ये 15 – 65 एचपी की रेंज में उपलब्ध हैं। ट्रैक्टरकारवां पर लिस्ट किए गए कुछ लोकप्रिय सेकंड हैंड ट्रैक्टर हैं: महिंद्रा 475 DI, जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो एवं स्वराज 735 FE.
| मॉडल्स | रजिस्ट्रेशन वर्ष | बेस प्राइस |
|---|---|---|
| महिंद्रा युवराज 215 NXT | 2022 | ₹92,023 |
| महिंद्रा युवराज 215 NXT | 2015 | ₹93,758 |
| महिंद्रा युवराज 215 NXT | 2016 | ₹2.40 लाख |
| स्वराज 717 | 2023 | ₹1.46 लाख |
| आयशर 188 | 2024 | ₹1.20 लाख |
| आयशर 188 4WD | 2022 | ₹99,955 |
| आयशर 188 | 2024 | ₹79,764 |
| सोनालिका जीटी 20 | 2023 | ₹2.14 लाख |
| सोनालिका MM 18 | 2024 | ₹1.79 लाख |
पुराने ट्रैक्टर उन किसानों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं, जिनका बजट सीमित है और जो शुरुआत में ही ज़्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते। भारत में पुराने ट्रैक्टरों, जिनमें पुराने मिनी ट्रैक्टर भी शामिल हैं, की बहुत ज़्यादा मांग है। पुराने ट्रैक्टरों के कई फायदे हैं, जैसे कि वे किफायती होते हैं एवं उनकी कीमत में गिरावट (depreciation) भी कम होती है। अगर आपको भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी चाहिए, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहाँ हमने सभी ज़रूरी जानकारी दी है, जिसमें उनके स्पेसिफिकेशन्स, कीमतें एवं दूसरी डिटेल्स शामिल हैं।
भारत में पुराने ट्रैक्टरों के लोकप्रिय ब्रांड हैं महिंद्रा, सोनालिका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन एवं कई अन्य। आइए इनके बारे में विस्तार से बात करते हैं।
पुराने महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी विश्वसनीयता के कारण बहुत ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। इनकी मज़बूत बनावट और आधुनिक फीचर्स इन्हें पुराने ट्रैक्टरों की श्रेणी में सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक बनाते हैं। आप हमारे पोर्टल पर पुराने महिंद्रा ट्रैक्टरों की लिस्ट देख सकते हैं एवं उनके स्पेसिफिकेशन्स एवं कीमतों सहित उनके बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
सोनालिका अपने फ़्यूल-एफ़िशिएंट (कम ईंधन खर्च करने वाले) ट्रैक्टरों के लिए मशहूर है, और यही वजह है कि भारत में पुराने सोनालिका ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया जाता है। सोनालिका ट्रैक्टरों की रीसेल वैल्यू (दोबारा बेचने पर मिलने वाली कीमत) काफ़ी अच्छी होती है, जो उन्हें भारतीय किसानों की पहली पसंद बनाती है। आप हमारे पोर्टल पर पुराने सोनालिका ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
स्वराज भारत के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है। इसके पुराने ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पहली पसंद होते हैं, क्योंकि इस ब्रांड पर किसानों को बहुत भरोसा है और ये ट्रैक्टर काफ़ी मज़बूत होते हैं। अगर आप किसी पुराने स्वराज ट्रैक्टर के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद पुराने स्वराज ट्रैक्टरों की लिस्ट देख सकते हैं।
मैसी फर्ग्यूसन, टैफे ग्रुप का एक ब्रांड है, जो भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर काफ़ी दमदार होते हैं, और वे खेती से जुड़े किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं। यही एक वजह है कि किसान पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों को बहुत पसंद करते हैं। आप हमारे पोर्टल पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों के बारे में ज़रूरी जानकारी देख सकते हैं।
भारत में सेकंड हैंड ट्रैक्टर की क़ीमत ₹36,544* से शुरू होती है। कृपया ध्यान दें कि पुराने ट्रैक्टरों की क़ीमत उनकी हालत, रजिस्ट्रेशन के साल, जगह और कई दूसरे फ़ैक्टरों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर लिस्ट किए गए कुछ पुराने ट्रैक्टरों की क़ीमतों की लिस्ट यहाँ देखें।
|
पुराने ट्रैक्टर मॉडल |
इंजन पॉवर (एचपी) |
शुरूआती कीमत (रूपये) |
|
42 |
65,679* |
|
|
46 |
90,389* |
|
|
31-40 |
84,511* |
ट्रैक्टरकारवां सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म में से एक है, जहाँ आपको भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों के बारे में पूरी और सही जानकारी मिल सकती है। हमने यहाँ लोकप्रिय ब्रांडों के ऐसे पुराने ट्रैक्टरों को लिस्ट किया है, जो बेहतरीन कंडीशन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हम यहाँ लिस्ट किए गए सभी सेकंड हैंड ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में पूरी पारदर्शिता के साथ विवरण देते हैं।
हमने पुराने ट्रैक्टरों को राज्यों और ज़िलों के हिसाब से भी लिस्ट किया है, जैसे कि उत्तर प्रदेश में पुराने ट्रैक्टर एवं आगरा में पुराने ट्रैक्टर। इसलिए, अगर आप अपने आस-पास किसी वेरिफाइड सेकंड हैंड ट्रैक्टर की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो अभी ट्रैक्टरकारवां पर जाएँ।
ट्रैक्टरकारवां पर 2800+ सेकंड हैंड ट्रैक्टर लिस्टेड हैं।
सेकंड हैंड ट्रैक्टर की कीमत ₹36,544* से शुरू होती है।
महिंद्रा, स्वराज, सोनालिका, मैसी फर्ग्यूसन आदि पुराने ट्रैक्टरों के लिए कुछ बेहतरीन ब्रांड हैं।
आप ट्रैक्टरकारवां के 'पुराने ट्रैक्टर' पेज पर 'राज्य' एवं 'जिला' का फ़िल्टर लगाकर, अपने आस-पास उपलब्ध सभी पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पुराने ट्रैक्टर लेने से पहले, इंजन की कंडीशन, टायर की कंडीशन, डॉक्यूमेंट्स और दूसरी चीज़ें चेक कर लें।