मशरूम मृत कार्बनिक पदार्थों पर पनपने वाला एक प्रकार का कवक होता है। इसमें अन्य वनस्पतियों के समान हरित पदार्थ नहीं होता है, फिर भी इसे तकनीकी रूप से वनस्पति कुल में ही रखा गया है।
टोड स्टूल मशरूम, जिसे अंग्रेजी में "Fly Agaric" (अमैटा मुस्कारिया) कहा जाता है, जो बहुत ही जहरीला मशरूम होता है। यह मशरूम सामान्यतः चमकीला लाल रंग लिए टोपीनुमा होता है, जिसमें सफेद धब्बे होते हैं। ये दिखने में काफी आकर्षक एवं सुंदर होते है, लेकिन इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, एवं इसका सेवन मनुष्य के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके सेवन से मनुष्य में गैस्ट्रोएन्टराइटिस (Gastroenteritis) रोग के लक्षण उत्पन्न होते हैं। यह एक प्रकार का ‘’पेट फ्लू’’ होता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है।
भारत के खाने योग्य मशरूम कृत्रिम खेती द्वारा पैदा किये जाते हैं, जिसमें किसी प्रकार के दोष या अवगुण नहीं होते हैं। इसलिए यह बात सभी को जान लेनी आवश्यक है कि खेती द्वारा प्राप्त मशरूम हमारे स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाता है। वैज्ञानिकों के रिसर्च से इस बात की पूरी तरह से परिक्षण कर ली गयी है कि मशरूम की खेती के लिए अपनायी जाने वाली विधि पूरी तरह से वैज्ञानिक है, जिस प्रक्रिया में किसी प्रकार की हानि पहुँचाने वाले मशरूम पैदा नहीं हो सकते हैं। बाजार में हमारे दैनिक खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जो मशरूम आते हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में तैयार किये जाते हैं। इस प्रकार खेती द्वारा तैयार मशरूम जहरीले नहीं होते हैं, इसके सेवन से हमें आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, ना कि हमारे स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाते हैं।
ये मशरूम प्राकृतिक रूप से वनों, नम मिट्टी वाली जगहों विभिन्न रंगों में छतरीनुमा/टोपीनुमा आकार के होते हैं। यह सबसे अधिक जंगली क्षेत्रों में पाया जाता है। यह मशरूम ओक, बर्च, पाइन और अन्य प्रकार के पेड़ों के आसपास ज्यादा उगता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस मशरूम को पहचानने की कोई निश्चित विधि तो नहीं है, लेकिन कुछ लक्षणों के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है। तो आइये जानते हैं किन लक्षणों के आधार पर आप टोड स्टूल मशरूम यानी जहरीले मशरूम की पहचान कर सकते हैं।
टोड स्टूल मशरूम में कई जहरीले रसायन पाए जाते हैं, जिनमें मुख्य रूप से मुस्कारिन और आईबोटेनिक एसिड हैं।
अगर आप जंगलों या खुले इलाकों में उगने वाले मशरूम का सेवन करते हैं, तो टोड स्टूल मशरूम को पहचानने एवं उससे दूर रहने के उपायों को जानना महत्वपूर्ण है। अगर किसी ने गलती से इसका सेवन कर लिया है, तो तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।
इस प्रकार हमनें देखा कि टोड स्टूल मशरूम देखने में तो सुंदर एवं आकर्षक होते हैं, लेकिन यह मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। इसके सेवन से शरीर में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप जंगलों या प्राकृतिक क्षेत्रों में जाते हैं, तो इस मशरूम को पहचानना और इससे दूर रहना जरूरी है। इसके बारे में सही जानकारी होना एवं सावधानी बरतना जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।